RO का पानी दे रहा बीमारियां, तुरंत पढ़ें खबर :- हर साल 22 मार्च को वर्ल्ड वाटर डे मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को पानी के महत्व के बारे में जागरूक करना है। इस दिन का मुख्य फोकस यह है कि जलवायु परिवर्तन के मद्देनजर पानी के स्रोतों का संरक्षण कैसे किया जाए। इस बार की थीम “ग्लेशियर संरक्षण” रखी गयी थी , जो ग्लेशियरों के माध्यम से मीठे पानी की आपूर्ति को बनाए रखने और जलवायु परिवर्तन के कारण संरक्षण प्रयासों की आवश्यकता को रेखांकित करती है। पानी जीवन का आधार है लेकिन क्या हम अनजाने में अपने आधार को ही तो खोखला नहीं कर रहे हैं ?
यह ख़बर भी पढ़ें :- नाशपाती खाने के बेमिसाल फायदे
RO पानी शुद्धता की आड़ में स्वास्थ्य पर असर
आजकल शहरों में पानी को शुद्ध करने के लिए आरओ (RO) का उपयोग किया जा रहा है, क्योंकि लोग समझते हैं कि RO का पानी पीने से उनकी सेहत ठीक रहेगी। हालांकि, यह पूरी तरह से सही नहीं है। लगातार RO का पानी पीने से कई स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिनसे बचाव जरूरी है। हमारे घरों में नल का पानी अक्सर पीने योग्य नहीं होता, यही कारण है कि लोग RO का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन RO का पानी कई आवश्यक खनिजों को हटा देता है, जो हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं। इन खनिजों की कमी से शरीर में कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
RO का पानी पीने से होने वाली बीमारियां
दिल की बीमारियां-RO का पानी पीने से दिल से जुड़ी बीमारियां, जैसे हार्ट अटैक और दिल में दर्द, हो सकती हैं। खनिजों की कमी से दिल की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। खून की कमी (एनीमिया)-RO पानी का लगातार सेवन शरीर में खून की कमी (एनीमिया) का कारण बन सकता है। इससे कमजोरी, थकान, चक्कर आना और डिप्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, विटामिन बी12 की कमी से भी शरीर में रक्त कोशिकाएं बनाने में समस्या होती है, जो थकान और कमजोरी का कारण बनता है।ब्लड प्रेशर पर असर-RO पानी में आवश्यक खनिजों की कमी होती है, जो शरीर के इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बिगाड़ सकती है। यह असंतुलन ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है, जिससे सिरदर्द, बेचैनी और अन्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
यह ख़बर भी पढ़ें :- पीरियड्स के दौरान इन बातों का रखे ध्यान
प्रेग्नेंसी में RO पानी का सेवन हो सकता है खतरनाक
प्रेग्नेंसी के दौरान मां और बच्चे दोनों की सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान RO पानी पीने से कई समस्याएं हो सकती हैं, जो गर्भवस्था के दौरान नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। इसलिए प्रेग्नेंसी में पानी को उबालकर पीना अधिक सुरक्षित है।
WHO की चेतावनी RO पानी के ज्यादा उपयोग से बचें
कुछ समय पहले, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी RO के अधिक उपयोग को लेकर चेतावनी दी थी। एक रिपोर्ट में डब्ल्यूएचओ ने RO के अधिक इस्तेमाल से होने वाले नुकसान पर प्रकाश डाला था। विशेषज्ञों का मानना है कि फिल्टर के बाद पानी को उबाल कर पीना अधिक सुरक्षित और सेहत के लिए फायदेमंद है। RO पानी शुद्ध तो होता है, लेकिन इसमें खनिजों की कमी होने के कारण यह हमारी सेहत के लिए खतरा पैदा कर सकता है। पानी को उबालकर पीने से हम न केवल उसे शुद्ध कर सकते हैं, बल्कि शरीर को आवश्यक खनिज भी मिलते हैं। इसलिए अपने पानी को सही तरीके से शुद्ध करें और सेहत का ध्यान रखें।

