By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: WhatsAppScamAlert : WhatsApp साइबर फ्रॉड से बचाएगा ये नया फीचर
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ > WhatsAppScamAlert : WhatsApp साइबर फ्रॉड से बचाएगा ये नया फीचर
खोजी नारद कहिंन

WhatsAppScamAlert : WhatsApp साइबर फ्रॉड से बचाएगा ये नया फीचर

संदिग्ध मैसेज की पहचान करेगा नया फीचर.

admin
Last updated: 2026/06/03 at 11:25 AM
admin
Share
3 Min Read
WhatsAppScamAlert
WhatsAppScamAlert : WhatsApp साइबर फ्रॉड से बचाएगा ये नया फीचर
SHARE
Highlights
  • प्राइवेसी पर नहीं पड़ेगा असर.
  • ऑनलाइन ठगी से बचाव की दिशा में बड़ा कदम.
  • Scam Alert फीचर को अनिवार्य नहीं बनाया जाएगा.

 

Contents
संदिग्ध मैसेज की पहचान करेगा नया फीचरप्राइवेसी पर नहीं पड़ेगा असरऑनलाइन ठगी से बचाव की दिशा में बड़ा कदम

WhatsAppScamAlert : WhatsApp साइबर फ्रॉड से बचाएगा ये नया फीचर :-  आज के दौर में साइबर अपराधी लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं. सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स में शामिल WhatsApp भी उनकी नजर में रहता है. डिजिटल अरेस्ट, फर्जी नौकरी के ऑफर, नकली निवेश योजनाएं, सरकारी स्कीमों के नाम पर भेजे जाने वाले फिशिंग लिंक और अन्य लालच देकर लोगों को ठगने की कोशिशें लगातार बढ़ रही हैं. इसी चुनौती से निपटने के लिए WhatsApp एक नए सुरक्षा फीचर ‘Scam Alert’ पर काम कर रहा है।

संदिग्ध मैसेज की पहचान करेगा नया फीचर

रिपोर्ट्स के अनुसार, WhatsApp का यह फीचर सबसे पहले एंड्रॉयड यूजर्स के लिए तैयार किया जा रहा है. इसका उद्देश्य अनजान नंबरों से आने वाले संभावित फ्रॉड मैसेज की पहचान करना और यूजर्स को समय रहते चेतावनी देना है. यदि किसी संदेश में धोखाधड़ी की आशंका पाई जाती है, तो यूजर को अलर्ट दिखाई देगा.इसके साथ ही यूजर्स को संबंधित नंबर को तुरंत ब्लॉक करने और रिपोर्ट करने का विकल्प भी मिलेगा. वहीं, अगर किसी यूजर को संदेश सुरक्षित लगता है, तो वह सामान्य रूप से चैट जारी रख सकेगा।

प्राइवेसी पर नहीं पड़ेगा असर

बताया जा रहा है कि यह फीचर पूरी तरह से ऑन-डिवाइस टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा. यानी संदेशों का विश्लेषण यूजर के फोन पर ही किया जाएगा और उन्हें जांच के लिए Meta के सर्वर पर नहीं भेजा जाएगा. इससे WhatsApp की एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन प्रणाली सुरक्षित बनी रहेगी और यूजर्स की प्राइवेसी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Scam Alert फीचर को अनिवार्य नहीं बनाया जाएगा. यह डिफॉल्ट रूप से बंद रहेगा और जो यूजर इसका इस्तेमाल करना चाहेंगे, उन्हें सेटिंग्स में जाकर इसे सक्रिय करना होगा. फिलहाल कंपनी इसकी टेस्टिंग कर रही है और जल्द ही इसे बीटा यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है. परीक्षण सफल रहने के बाद इसे चरणबद्ध तरीके से सभी यूजर्स तक पहुंचाया जाएगा।

WhatsApp लगातार अपने प्लेटफॉर्म में नए फीचर्स जोड़ रहा है. इसी क्रम में कंपनी एक पेड सब्सक्रिप्शन सेवा WhatsApp Plus भी पेश कर रही है. इस प्लान के तहत यूजर्स को अतिरिक्त फीचर्स और कस्टमाइजेशन विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे.यूरोप में इसकी कीमत लगभग 280 रुपये के बराबर रखी गई है. हालांकि, फिलहाल यह सेवा भारत में उपलब्ध नहीं है. उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में भारतीय यूजर्स को भी यह सुविधा मिल सकती है।

ऑनलाइन ठगी से बचाव की दिशा में बड़ा कदम

साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों के बीच WhatsApp का यह नया Scam Alert फीचर यूजर्स की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. इससे संदिग्ध संदेशों की पहचान आसान होगी और लोग ऑनलाइन ठगी के जाल में फंसने से बच सकेंगे।

You Might Also Like

UttarakhandCongress : हाई कोर्ट के रद्द किए आवंटन पर कांग्रेस नेता का बड़ा बया

KanwarYatra2026 : कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए मैदान में उतरे एसएसपी दून

DITUniversity : डीआईटी में ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन का आयोजन किया

DehradunSwachhtaAbhiyan : विशेष स्वच्छता अभियान में डीएम एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया प्रतिभाग, 100 से अधिक लोग बने इस अभियान का हिस्सा

SIRSpecialRevision : BLO और फील्ड स्टॉफ को प्रोत्साहित करें जिलाधिकारी – सीईओ

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, AndroidWhatsAppUpdate, AntiPhishingWhatsApp, BlockAndReportWhatsApp, CyberFraudProtection, CyberSecurityIndia, DigitalArrestScam, khojinarad, MetaWhatsAppUpdates, OnDeviceTechnology, OnlineScamPrevention, WhatsAppEndToEndEncryption, WhatsappNewFeature, WhatsAppPlusSubscription, WhatsAppPrivacySettings, WhatsAppSafetyFeature, WhatsAppScamAlert

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin June 3, 2026 June 3, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article KeralaMonsoon KeralaMonsoon : 4 जून को केरल पहुंचेगा मॉनसून
Next Article RanveerSingh RanveerSingh : ‘बैन’ के बाद रणवीर सिंह ने उठाया यह बड़ा कदम!

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandCongress : हाई कोर्ट के रद्द किए आवंटन पर कांग्रेस नेता का बड़ा बया
देहरादून August 8, 2026
KanwarYatra2026
KanwarYatra2026 : कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए मैदान में उतरे एसएसपी दून
हरिद्वार August 8, 2026
DITUniversity
DITUniversity : डीआईटी में ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन का आयोजन किया
उत्तराखण्ड August 8, 2026
DehradunSwachhtaAbhiyan
DehradunSwachhtaAbhiyan : विशेष स्वच्छता अभियान में डीएम एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया प्रतिभाग, 100 से अधिक लोग बने इस अभियान का हिस्सा
उत्तराखण्ड August 8, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?