By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: ChardhamYatra2026 : चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > ChardhamYatra2026 : चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक
उत्तराखण्ड

ChardhamYatra2026 : चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक

मुख्य सचिव ने सचिव सचिन कुर्वे को केदारनाथ–बदरीनाथ रूट पर सभी चिकित्सालयों को पूर्ण रूप से क्रियाशील करने के निर्देश दिए.

admin
Last updated: 2026/02/27 at 11:07 AM
admin
Share
3 Min Read
ChardhamYatra2026
ChardhamYatra2026 : चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक
SHARE
Highlights
  • ऊर्जा निगम को निर्बाध एवं संतुलित वोल्टेज की विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया।आपदा प्रबंधन.
  • किसी आपात स्थिति में यात्रा रोकने की दशा में अवधि एवं स्थान निर्धारण का दायित्व आयुक्त गढ़वाल मंडल को सौंपा.
  • प्रमुख स्थलों पर QR कोड अंकित किए जाएं, जिनके माध्यम से यात्रियों को संबंधित स्थान एवं आसपास की महत्वपूर्ण जानकारी.

ChardhamYatra2026 : चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक :-  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं तकनीक-सक्षम बनाने के लिए सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे
मुख्य सचिव ने सचिव सचिन कुर्वे को केदारनाथ–बदरीनाथ रूट पर सभी चिकित्सालयों को पूर्ण रूप से क्रियाशील करने के निर्देश दिए। ऊर्जा निगम को निर्बाध एवं संतुलित वोल्टेज की विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया।आपदा प्रबंधन एवं पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया कि यात्रा मार्ग पर ट्रैफिक जाम, भीड़ या किसी भी आकस्मिक स्थिति की सूचना यात्रियों को व्हाट्सएप अलर्ट के माध्यम से तत्काल उपलब्ध कराई जाए। मुख्य सचिव ने एक सप्ताह में इसकी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

किसी आपात स्थिति में यात्रा रोकने की दशा में अवधि एवं स्थान निर्धारण का दायित्व आयुक्त गढ़वाल मंडल को सौंपा गया। मुख्य सचिव ने यात्रा मार्ग पर आवश्यक मशीनों और उपकरणों का अग्रिम निर्धारण तथा परिसंपत्तियों की मैपिंग करने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उनका त्वरित उपयोग सुनिश्चित हो सके।उन्होंने पशुपालन विभाग को यात्रा मार्ग पर पशुधन के पंजीकरण, उपचार एवं कैजुअल्टी की स्थिति में समुचित निस्तारण हेतु स्थानीय निकायों के समन्वय से व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रमुख स्थलों पर QR कोड अंकित किए जाएं, जिनके माध्यम से यात्रियों को संबंधित स्थान एवं आसपास की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि साथ ही सभी मुख्यपड़ावों पर स्पष्ट एवं सारगर्भित सूचना बोर्ड लगाए जाएं। उन्होंने यात्रा संचालन हेतु मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी करने के भी निर्देश दिए।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- यूरिक एसिड में मूली खाने के बेमिसाल फायदे
मुख्य सचिव ने DM चमोली, रुद्रप्रयाग एवं उत्तरकाशी को स्थानीय स्तर पर सभी विभागों, एजेंसियों एवं स्टेकहोल्डर्स के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए। विगत वर्षों के अनुभवों और चुनौतियों की समीक्षा करते हुए भीड़ प्रबंधन (Crowd Management) के लिए सुदृढ़ और व्यावहारिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, एडीजीपी डॉ. वी मुरुगेशन, सचिव सचिन कुर्वे, रणबीर सिंह, डी.एस. गर्ब्याल, ब्रजेश संत, विनोद कुमार सुमन, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय, अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी सहित पुलिस, चिकित्सा, लोक निर्माण, पेयजल, आपदा प्रबंधन, बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति, जिला प्रशासन, पशुपालन, GMVN, परिवहन, पर्यटन, विद्युत, सिविल एविएशन, सूचना विभाग, BSNL, ITDA, चारधाम होटल एसोसिएशन उत्तराखण्ड तथा संबंधित हितधारक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

TheKeralaStory2 : “सच क्या है? सियासत या सिनेमा? सवालों के घेरे में ‘द केरल स्टोरी 2’

STFDehradunPoliceSuccess : एसटीएफ व देहरादून पुलिस को मिली बडी सफलता

OperationSmileChamoli : चमोली में “ऑपरेशन स्माइल” फिर हुआ तेज

GhansaliDevelopment : शिलान्यास हो चुके कार्य रुकना नहीं चाहिए – धामी

MumbaiNightsUttarakhand : उत्तराखंड में ‘मुंबई नाइट्स’ की रूमानी एंट्री

TAGGED: #CrowdManagement, #GarhwalCommissioner, #khojinaradbreakingnews, #ReviewMeeting, #WhatsAppAlerts, ChardhamYatra2026, ChiefSecretaryAnandBardhan, EmergencyStoppage, HospitalsOperational, InfoBoards, KedarnathBadrinathRoute, khojinarad, MachineMapping, QRCodes, SOPRelease, TrafficJamInfo, UninterruptedPowerSupply

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin February 27, 2026 February 27, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article KumbhMela2027 KumbhMela2027 : डीएम ने नारी निकेतन की संवासनियों को पार्क की सैर कराई 
Next Article AdvertisementsRemove AdvertisementsRemove :छोटे-मोटे भद्दे विज्ञापन हटाए जाएं – मुख्य सचिव

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

TheKeralaStory2
TheKeralaStory2 : “सच क्या है? सियासत या सिनेमा? सवालों के घेरे में ‘द केरल स्टोरी 2’
मुंबई February 27, 2026
STFDehradunPoliceSuccess
STFDehradunPoliceSuccess : एसटीएफ व देहरादून पुलिस को मिली बडी सफलता
उत्तराखण्ड February 27, 2026
OperationSmileChamoli
OperationSmileChamoli : चमोली में “ऑपरेशन स्माइल” फिर हुआ तेज
उत्तराखण्ड February 27, 2026
GhansaliDevelopment
GhansaliDevelopment : शिलान्यास हो चुके कार्य रुकना नहीं चाहिए – धामी
उत्तराखण्ड February 27, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?