RahmanDakait : Dhurandhar 2 में लौटेगा रहमान डकैत ! :- रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर लॉन्च की जानकारी शेयर की है। उन्होंने लिखा है, “तैयार हो जाइए। ट्रेलर कल 7 मार्च को सुबह 11:01 बजे आएगा।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि यह फिल्म ‘धुरंधर : द रिवेंज’ के नाम से हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हो रही है।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे
‘धुरंधर’ में रहमान डकैत के किरदार की मौत हो जाती है। ऐसे में लोगों के मन में संदेह था कि क्या अक्षय खन्ना दूसरे पार्ट में लौटेंगे? जवाब है हां, अक्षय खन्ना ‘धुरंधर : द रिवेंज’ में लौट रहे हैं। इसकी पुष्टि फिल्म के मेकर्स ने एक बार फिर कर दी है। जबसे ‘धुरंधर 2’ का बज शुरू हुआ है, तभी से फिल्म से जुड़ी हर पोस्ट में मेकर्स अक्षय खन्ना को टैग कर रहे हैं।
रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर : द रिवेंज’ का ट्रेलर का अनाउंसमेंट करते हुए अपनी पोस्ट में फिल्म के 6 कलाकारों को टैग किया है। इनमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन शामिल हैं।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- यूरिक एसिड में मूली खाने के बेमिसाल फायदे
रणवीर सिंह की पोस्ट पर कमेंट कर लोग ‘धुरंधर : द रिवेंज‘ के ट्रेलर को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, “अब आएगा तूफ़ान।” एक यूजर का कमेंट है, “भाई टीजर या एंडिंग कट रिपीट ना करना वापस।” एक यूजर ने लिखा है, “इस मास्टरपीस के लिए तैयार हैं।” एक अन्य यूजर ने लिखा है, “एक और मेगा ब्लॉकबस्टर लोड हो रही है।”
आदित्य धर के निर्देशन में और उन्हीं के द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने भारत में नेट 894.95 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जबकि इसकी ग्रॉस कमाई 1056.62 करोड़ रुपए रही। फिल्म ने ओवरसीज से 293.03 करोड़ रुपए कूटे, जिसके चलते वर्ल्डवाइड इसका ग्रॉस कलेक्शन 1349.65 करोड़ रुपए हो गया।

