By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: NewspaperFoodPoisoning : आपकी जान ले लेगा अखबार में लिपटा जहरीला’ खाना
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ > NewspaperFoodPoisoning : आपकी जान ले लेगा अखबार में लिपटा जहरीला’ खाना
हेल्थ

NewspaperFoodPoisoning : आपकी जान ले लेगा अखबार में लिपटा जहरीला’ खाना

अखबार पर खाना लपेटकर देने पर होगी कार्रवाई.

admin
Last updated: 2026/06/08 at 12:12 PM
admin
Share
3 Min Read
NewspaperFoodPoisoning
NewspaperFoodPoisoning : आपकी जान ले लेगा अखबार में लिपटा जहरीला’ खाना
SHARE
Highlights
  • हाल ही में मुंबई में एक घटना के बाद ये मामला फिर से तूल पकड़ता नजर आ रहा है.
  • ये कोई पहली बार नहीं है जब अखबार में खाना रखने के लिए इस तरह के दिशा-निर्देश दिए गए हैं.
  • बता दें कि सिर्फ केमिकल ही नहीं, बल्कि अखबार की छपाई, ढुलाई और इसको बांटने के समय भी ये धूल और गंदगी के संपर्क में आता है.

NewspaperFoodPoisoning : आपकी जान ले लेगा अखबार में लिपटा जहरीला’ खाना :-  समोसा हो… कचौड़ी हो… जलेबी हो… या फिर कोई और दूसरा स्ट्रीट फूड… अक्सर दुकान वाले इन चीजों को अखबार में लपेटकर दे देते हैं. इसे लेकर ही अब फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी एंड इंडिया (FSSAI) ने चेतावनी दी है और साफ किया कि खाने के सामान को पैक करने या परोसने के लिए अखबार का इस्तेमाल करना तुरंत बंद कर दें. इसके साथ ही यह भी चेतावनी दी कि अखबार में खाना पैक करके देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

अखबार पर खाना लपेटकर देने पर होगी कार्रवाई

दरअसल, हाल ही में मुंबई में एक घटना के बाद ये मामला फिर से तूल पकड़ता नजर आ रहा है. दरअसल मुंबई एक फेमस वड़ा-पाव विक्रेता को ग्राहकों को अखबार में खाना परोसते और पैक करते हुए पाया गया था. जिसके बाद FSSAI ने पश्चिमी क्षेत्र और मुंबई नगर निगम (BMC) ने मिलकर उस दुकान पर कार्रवाई की. इस घटना के बाद अथॉरिटी ने साफ कर दिया है कि जो भी दुकानदार या वेंडर इस आदेश को नहीं मानेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये कोई पहली बार नहीं है जब अखबार में खाना रखने के लिए इस तरह के दिशा-निर्देश दिए गए हैं. इसके पहले भी इसको लेकर के कई तरह की गाइडलाइन बनाई गई हैं. FSSAI के अनुसार, अखबार का सीधे खाने के संपर्क में आना सेफ नहीं होता है. उसकी वजह है इसको छापने के लिए इस्तेमाल होने वाली इंक, जिसमें कई तरह के केमिकल, रंग और दूसरे पदार्थ होते हैं. जिनमें सीसा (लेड) और अन्य भारी धातुएं भी शामिल हो सकती हैं. जब गर्म या तेल वाला खाना अखबार में रखा जाता है, तो इसमें ये तत्व मिल सकते हैं।

बता दें कि सिर्फ केमिकल ही नहीं, बल्कि अखबार की छपाई, ढुलाई और इसको बांटने के समय भी ये धूल और गंदगी के संपर्क में आता है. जिसमें उसमें बीमारी फैलाने वाले ऐसे सूक्ष्म बैक्टीरिया हो सकते हैं जो नॉर्मली आप नहीं देख सकते. ये खाने को दूषित कर सकते हैं. जिससे फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ा सकते हैं।

अखबार की छपाई में इस्तेमाल होने वाली स्याही में सीसा, नेफ्था लाइन एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन और एएचआर (एरिल हाइड्रोकार्बन रिसेप्टर) एगोनिस्ट जैसे घटक होते हैं, जो न्यूरो टॉक्सिसिटी, हार्ट की बीमारियों, किडनी की बीमारियां, कई प्रकार के कैंसर, लीवर फेलियर, फेफड़ों को डैमेज, कमजोर हड्डियां और यहां तक कि अत्यधिक संक्रमण के मामलों में मृत्यु जैसे कई गंभीर व्यक्तिगत स्वास्थ्य संबंधी प्रभाव पैदा करते हैं.

You Might Also Like

JantarMantarDelhi : कैसे पड़ा जंतर मंतर नाम ?

KhetBachaoAbhiyan : जनांदोलन बनेगा खेत बचाओ अभियान !

HaridwarNews : बिरयानी के नाम पर घमासान ! लिखना होगा पुलाव

WeeklyColorAstrology : किस दिन कौन सा रंग पहने – किस्मत चमक जाएगी

SilkyaraTunnelRescue : सिल्क्यारा रेस्क्यू की गूंज अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंची  

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, BannedFoodPackaging, ChemicalsInFood, FoodContamination, FoodSafetyIndia, FSSAICrackdown, FSSAINews, HealthHazardsNewspaper, HealthyEatingIndia, khojinarad, LeadPoisoningFood, MumbaiFoodSafety, NewspaperFoodPoisoning, PublicHealthWarning, SafeFoodHandling, StreetFoodSafety, ToxicFoodInk

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin June 8, 2026 June 8, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article JantarMantarDelhi JantarMantarDelhi : कैसे पड़ा जंतर मंतर नाम ?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

JantarMantarDelhi
JantarMantarDelhi : कैसे पड़ा जंतर मंतर नाम ?
राज्य June 8, 2026
KhetBachaoAbhiyan
KhetBachaoAbhiyan : जनांदोलन बनेगा खेत बचाओ अभियान !
राज्य June 8, 2026
HaridwarNews
HaridwarNews : बिरयानी के नाम पर घमासान ! लिखना होगा पुलाव
उत्तराखण्ड June 8, 2026
WeeklyColorAstrology
WeeklyColorAstrology : किस दिन कौन सा रंग पहने – किस्मत चमक जाएगी
Uncategorized June 8, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?