By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: KumaonCommissioner : निर्माणाधीन परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए – कुमाऊं आयुक्त
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > KumaonCommissioner : निर्माणाधीन परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए – कुमाऊं आयुक्त
अल्मोड़ा

KumaonCommissioner : निर्माणाधीन परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए – कुमाऊं आयुक्त

बैठक में निर्माण विंग, उत्तराखंड पेयजल निगम के महाप्रबंधक द्वारा अवगत कराया कि कुमाऊं मंडल के अंतर्गत 52 निर्माण कार्य संचालित हैं.

admin
Last updated: 2026/08/12 at 3:14 PM
admin
Share
4 Min Read
KumaonCommissioner
KumaonCommissioner : निर्माणाधीन परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए - कुमाऊं आयुक्त
SHARE
Highlights
  • समीक्षा के दौरान कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने सभी निर्माण कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए.
  • बैठक में महाप्रबंधक निर्माण एवं पेयजल निगम द्वारा निर्माण एवं पेयजल निगम के माध्यम से मंडल अंतर्गत किए जा रहे निर्माण कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति से अवगत कराया गया.
  • त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के साथ प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

KumaonCommissioner : निर्माणाधीन परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए – कुमाऊं आयुक्त :-  कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने नैनीताल में निर्माण विंग, उत्तराखंड पेयजल निगम के माध्यम से कुमाऊं मंडल में 5 करोड़ रुपये से अधिक लागत के निर्माणाधीन कार्यों की मंडल स्तरीय प्रगति समीक्षा बैठक में विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर पूर्ण गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य सम्पन्न करने के निर्देश दिए।

बैठक में निर्माण विंग, उत्तराखंड पेयजल निगम के महाप्रबंधक द्वारा अवगत कराया कि कुमाऊं मंडल के अंतर्गत 52 निर्माण कार्य संचालित हैं। इनमें से 48 कार्य वर्तमान में गतिमान हैं। जनपदवार समीक्षा के दौरान बताया गया कि ऊधम सिंह नगर में 07, चंपावत में 15 तथा नैनीताल में 7 और अल्मोड़ा, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में क्रमशः 6, 1 व 5 कार्य वर्तमान में निर्माणाधीन हैं।

समीक्षा के दौरान कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने सभी निर्माण कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं में किसी प्रकार की तकनीकी, प्रशासनिक अथवा अन्य बाधाएं हैं, उनका संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए, ताकि निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्य पूर्ण किए जा सके।

बैठक में महाप्रबंधक निर्माण एवं पेयजल निगम द्वारा निर्माण एवं पेयजल निगम के माध्यम से मंडल अंतर्गत किए जा रहे निर्माण कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि मंडल के अंतर्गत 47 कार्य वर्तमान में गतिमान हैं। इनमें से एक कार्य वन भूमि हस्तांतरण तथा एक कार्य माननीय न्यायालय में लंबित होने के कारण लंबित है, जबकि शेष कार्यों पर निर्माण कार्य प्रगति पर है। इन कार्यों में जनपद उधम सिंह नगर अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर, सितारगंज जेल का विस्तारीकरण, केद्रीय कारागार/संपूर्णानंद शिविर सितारगंज आदि कार्य निर्माणाधीन हैं।

जनपद नैनीताल अंतर्गत काठगोदाम बस टर्मिनल, मेट्रोपोल होटल परिसर में सरफेस पार्किंग, रामनगर में बस टर्मिनल एवं बस डिपो का निर्माण आदि का कार्य निर्माणाधीन है। जनपद अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान, द्वाराहाट, सल्ट, दन्या में राजकीय पॉलिटेक्निक का निर्माण कार्य, जनपद बागेश्वर में राजकीय पॉलिटेक्निक गरुड़ का निर्माण कार्य और चंपावत में 15 कार्यों जिनमें से आईएसबीटी टनकपुर में रोडवेज बस टर्मिनल डिपो, वर्कशॉप बिल्डिंग, रीजनल वर्कशॉप बिल्डिंग व चंपावत में पार्किंग, चंपावत और लोहाघाट में फायर स्टेशन, तथा टनकपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज आदि निर्माण कार्य गतिमान हैं।

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के साथ प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति, विभागीय समन्वय, भूमि संबंधी प्रकरणों तथा परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूर्ण किए जाने सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

You Might Also Like

RakshaBandhan2026 : रक्षाबंधन से पहले अलर्ट हुआ खाद्य सुरक्षा विभाग

UttarakhandNews : अधिक से अधिक किसानों का फसल बीमा कराया जाए – सीडीओ

AzadSamajParty : 2027 चुनाव की तैयारी में जुटी Azad Samaj Party, Yogendra Chauhan ने बताई रणनीति

CarSafetyTips : काली गाड़ी खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर

IndependenceDaySpecial : आजादी के जश्न को दोगुना करेंगी ये फिल्में

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, khojinarad

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 12, 2026 August 12, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article RakshaBandhan2026 RakshaBandhan2026 : रक्षाबंधन से पहले अलर्ट हुआ खाद्य सुरक्षा विभाग

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

RakshaBandhan2026
RakshaBandhan2026 : रक्षाबंधन से पहले अलर्ट हुआ खाद्य सुरक्षा विभाग
देहरादून August 12, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : अधिक से अधिक किसानों का फसल बीमा कराया जाए – सीडीओ
देहरादून August 12, 2026
AzadSamajParty : 2027 चुनाव की तैयारी में जुटी Azad Samaj Party, Yogendra Chauhan ने बताई रणनीति
उत्तराखण्ड August 12, 2026
CarSafetyTips
CarSafetyTips : काली गाड़ी खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ August 12, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?