दिल्ली मेट्रो का नया किराया लागू :- नमस्कार दोस्तों, दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बडी खबर आई है, 25 अगस्त 2025 , सोमवार से दिल्ली मेट्रो रेल कोरपोरेशन यानी DMRC ने किराए में मामूली बढ़ोतरी कर दी है, अब यात्रियों को दूरी के हिसाब से एक रुपये से लेकर चार रुपये तक ज्यादा किराया देना होगा, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर यह बढ़ोतरी अधिकतम पाँच रुपये तक की गई है।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- चमोली में बादल फटने से तबाही घरों में घुसा मलबा
दूरी के हिसाब से नया किराया, DMRC के मुताबिक, शून्य से दो किलोमीटर तक का किराया अब दस की जगह ग्यारह रुपये हो गया है, 2 से 5 किलोमीटर की दूरी का किराया 20 रुपये से बढ़कर 21 रुपये कर दिया गया है, वहीं 05 से 12 किलोमीटर तक का किराया 30 से बढ़कर 32 रुपये, और 12 से 21 किलोमीटर की दूरी पर 40 रुपये से बढ़कर 43 रुपये हो गया है, 21 से 32 किलोमीटर की यात्रा का किराया 50 रुपये से बढ़कर 54 रुपये, और 32 किलोमीटर से ज्यादा दूरी का किराया अब 60 से बढ़कर 64 रुपये कर दिया गया है।
ष्ट्रीय अवकाश और रविवार को भी नई दरें लागू होंगी, इस दिन शून्य से 2 किलोमीटर की यात्रा पर 11 रुपये, दो से 05 किलोमीटर पर 11 रुपये, 5 से 12 किलोमीटर पर 21 रुपये, बारह से इक्कीस किलोमीटर पर 32 रुपये, 21 से 32 किलोमीटर पर 33 रुपये और 32 किलोमीटर से अधिक दूरी पर चौवन रुपये देने होंगे, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी एक से पाँच रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, इस किराया बढ़ोतरी पर राजनीति भी शुरू हो गई है।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- ट्रंप टैरिफ से बढ़ा संकट | भारत-चीन से रिश्ते बिगड़े
आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने इसे लेकर सवाल उठाए हैं, उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा, मेट्रो का किराया कैसे बढ़ गया, दिल्ली की भाजपा सरकार बताए, क्या बोर्ड में दिल्ली सरकार के नोमिनी ने इसका विरोध किया, और अगर किया तो आवाज क्यों नहीं उठाई गई, यानी साफ है कि दिल्ली मेट्रो का नया किराया अब लागू हो चुका है और इसका सीधा असर रोज़ाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों की जेब पर पडेगा।

