By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 25 October 2026
    E-Paper | 25 October 2026
    October 24, 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
Reading: चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले 24 अप्रैल को मॉक ड्रिल
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले 24 अप्रैल को मॉक ड्रिल
रुद्रप्रयाग

चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले 24 अप्रैल को मॉक ड्रिल

हेलिकॉप्टर से लेकर मेडिकल यूनिट तक… मॉक ड्रिल में झलकी हाईटेक तैयारी.

admin
Last updated: 2025/04/23 at 5:50 AM
admin
Share
3 Min Read
Chardham Yatra
Chardham Yatra
SHARE
Highlights
  • चारधाम से पहले अलर्ट उत्तराखंड.
  • 24 अप्रैल को बड़ा ऑपरेशन.
  • चारधाम यात्रा से पहले प्रदेश में सबसे बड़ी मॉक ड्रिल, SDRF ने दिखाई दमदार तैयारी.

चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले 24 अप्रैल को मॉक ड्रिल : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मेंबर सेक्रेटरी लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) सैयद अता हसनैन ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एनडीएमए और यूएसडीएमए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखण्ड के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण आयोजन है। लाखों की संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए आते हैं। हमारी कोशिश है कि प्रत्येक यात्री चारधाम यात्रा कर सुरक्षित अपने घर को लौटे। इसी उद्देश्य से गृह मंत्रालय के निर्देश पर एनडीएमए और यूएसडीएमए द्वारा 24 अप्रैल को चारधाम यात्रा पर केंद्रित मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है।

Contents
फर्जी पंजीकरणों को रोकने के लिए आधार पंजीकरण अनिवार्ययात्रा मार्ग के मौसम की जानकारी देगा आईएमडीयात्रियों के लिए पुख्ता व्यवस्थाएंपरिदृश्य देकर परखीं तैयारियां

फर्जी पंजीकरणों को रोकने के लिए आधार पंजीकरण अनिवार्य

पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक योगेंद्र गंगवार ने बताया कि डुप्लीकेसी तथा फर्जी पंजीकरणों को रोकने के लिए इस बार आधार आधारित पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। इससे जो लोग एक से अधिक बार रजिस्ट्रेशन करा लेते हैं, उस पर रोक लगेगी। साथ ही फर्जी रजिस्ट्रेशन भी नहीं होंगे। इसके अलावा कैमरों के जरिये हैड काउंट किया जाएगा, जिससे कितने यात्रियों ने दर्शन कर लिए हैं, इसका रियल टाइम डाटा भी प्राप्त हो सकेगा।

यात्रा मार्ग के मौसम की जानकारी देगा आईएमडी

मौसम केंद्र देहरादून के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि यात्रा मार्ग के लिए 7 दिवसीय मौसम पूर्वानुमान, चारों धामों के लिए पांच दिवसीय मौमस पूर्वानुमान, धामों तथा यात्रा मार्ग के लिए तीन घंटे का मौसम पूर्वानुमान यानी नॉवकास्ट जारी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग ने चारधाम यात्रा रूट को 12 सेक्टर में विभाजित किया गया है।

यात्रियों के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं

बीकेटीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय थपलियाल ने बताया कि बीकेटीसी द्वारा यात्रियों की सुविधाओं के दृष्टिगत व्यापक तैयारियां की गई हैं। उन्होंने बताया कि कपाट खुलने पर यात्रियों के ऊपर पुष्प से वर्षा की जाएगी। दर्शन के लिए कतार में खड़े यात्रियों के लिए मैटिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें ठंड न लगे। जलपान तथा गर्म पानी की भी निशुल्क व्यवस्था की गई है। रेलिंग लगाकर घाटों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि कोई हादसा न हो।

परिदृश्य देकर परखीं तैयारियां

टेबल टॉप एक्सरसाइज के दौरान एनडीएमए के प्रमुख सलाहकार मेजर जनरल सुधीर बहल ने 24 अप्रैल को होने वाली मॉक ड्रिल को लेकर यात्रा मार्ग से जुड़े जनपदों को आवश्यक निर्देश दिए। मॉक ड्रिल के आयोजन को लेकर जनपदों की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आवश्यक सुझाव व दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होंने कुछ घटनाओं के परिदृश्य देकर जनपदों की तैयारियों को परखा। उन्होंने भूस्खलन, बाढ़, भूकंप, हेलीकॉप्टर दुर्घटना, एवलांच, भीड़ तथा भगदड़ आदि का परिदृश्य देकर यह समझने की कोशिश की कि जनपद इन आपदाओं का सामना किस प्रकार करेंगे।

You Might Also Like

WomenEmpowerment : महिलाएं ऐपण कला से बिखेर रहीं संस्कृति के रंग

UttarakhandNews : कॉस्ट बेनिफिट एनालिसिस जरूर करें अफसर – मुख्य सचिव

FreeNotebooks : 1.45 लाख विद्यार्थियों को मिलेंगी फ्री नोटबुक

UttarakhandFoundationDay : गृहमंत्री अमित शाह भव्य समारोह के बनेंगे साक्षी

UttarakhandNews : उत्तराखंड शासन में बड़ा फर्जीवाड़ा !

TAGGED: #BadrinathYatra, #CharDhamAlert, #ChardhamHelpline, #ChardhamRoute, #CharDhamSafety, #CharDhamUpdate, #DisasterManagement, #DisasterPreparedness, #EmergencyResponse, #GangotriYatra, #HelicopterRescue, #HighAlertUttarakhand, #HimalayanPilgrimage, #IndiaPilgrimage, #KedarnathYatra, #MockDrill, #MockOperation, #MountainRescue, #narendra modi, #PilgrimageReady, #RescueDrill, #RescueSimulation, #SDRFAction, #SDRFRescue, #TourismSafety, #TravelSafety, #YamunotriYatra, #YatraPreparation, chardhamyatara2025, CHARDHAMYATRA2025, dehradun, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar singh dhami, Rudraprayag, Satpal Maharaj, uttarakhand, uttarakhandnews, UttarakhandTourism

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 23, 2025 April 23, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article स्वास्थ्य सचिव का सकारात्मक रुख स्वास्थ्य सचिव के सकारात्मक रुख से थमा डॉक्टर्स का विरोध
Next Article जबरन नेतागिरी की तो होगा मुकदमा जबरन नेतागिरी की तो होगा मुकदमा – डीएम 

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

WomenEmpowerment
WomenEmpowerment : महिलाएं ऐपण कला से बिखेर रहीं संस्कृति के रंग
देहरादून November 4, 2026
UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics : भाजपा ने निकाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा
उत्तराखण्ड November 4, 2026
SonPapdi
SonPapdi : दीपावली विशेष – भारत में कहां से आई सोन पापड़ी ?
रेसिपी November 4, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : कॉस्ट बेनिफिट एनालिसिस जरूर करें अफसर – मुख्य सचिव
देहरादून November 4, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?