By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: देशभर के टीचर्स को फ्री एआई एजुकेशन देगा IIT मद्रास
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ > देशभर के टीचर्स को फ्री एआई एजुकेशन देगा IIT मद्रास
राष्ट्रीय

देशभर के टीचर्स को फ्री एआई एजुकेशन देगा IIT मद्रास

AI से बदलेगा शिक्षा का भविष्य.

admin
Last updated: 2025/09/19 at 6:21 AM
admin
Share
4 Min Read
IIT Madras will provide free AI education to teachers across the country.
देशभर के टीचर्स को फ्री एआई एजुकेशन देगा IIT मद्रास
SHARE
Highlights
  • 5 कोर्सों के साथ जोड़ा गया AI for Educators.
  • यह है कोर्स की खासियत.
  • SWAYAM Plus का मकसद.

देशभर के टीचर्स को फ्री एआई एजुकेशन देगा IIT मद्रास :- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास ने अपने AI For All प्रोग्राम को अब देशभर के स्कूल टीचर्स तक पहुंचाने की पहल की है. यह प्रोग्राम खासतौर से नर्सरी से 12वीं तक पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए तैयार किया गया है।

Contents
5 कोर्सों के साथ जोड़ा गया AI for Educatorsयह है कोर्स की खासियतAI से बदलेगा शिक्षा का भविष्यSWAYAM Plus का मकसदइनक्लूसिव एजुकेशन पर राउंडटेबल

इंटरनेट के बाद अब ग्लोबली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्रांति का प्रभाव दिखना शुरू हो गया है. ऐसे में भारत सरकार की योजना देश के प्रत्येक बच्चे को AI एजुकेशन देने की है,लेकिन इतने कम संसाधनों में इतने जल्दी भारत के प्रत्येक बच्चे को AI एजुकेशन देना संभव नहीं है. ऐसे में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास आगे आया है, जिसके तहत IIT M देश के शिक्षकों को फ्री AI एजुकेशन उपलब्ध कराने जा रहा है. यानी AI के बारे में शिक्षक पढ़ेंगे तब ही तो बच्चे आगे बढ़ेंगे।

यह ख़बर भी पढ़ें :- पीरियड्स के दौरान इन बातों का रखे ध्यान

आइए जानते हैं कि IIT M की देश के शिक्षकों को फ्री AI एजुकेशन देने की योजना क्या है? कैसे शिक्षकाें को फ्री AI एजुकेशन के लिए आवेदन करना होगा? कौन सी क्लास के शिक्षकों के लिए ये काेर्स है?

5 कोर्सों के साथ जोड़ा गया AI for Educators

IIT मद्रास पहले ही पांच AI कोर्स लॉन्च कर चुका है. इसमें एआई इन फिजिक्स, एआई इन केमिस्ट्री, एआई इन अकाउंटिंग, क्रिकेट एनालिस्ट विद एआई, एआई/एमएल यूजिंग पाइथन शामिल है. इन पांच AI कोर्सों के साथएक नया कोर्स AI for Educators जोड़ा गया है. यह खासतौर पर स्कूल टीचर्स और टीचर बनने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए तैयार किया गया है. इसमें उन्हें पढ़ाने के नए AI टूल्स, स्टूडेंट्स का असेसमेंट और क्लासरूम मैनेजमेंट में AI का इस्तेमाल सिखाया जाएगा।

यह है कोर्स की खासियत

इस कोर्स की खासियत है कि इसकी अवधि 25 से 45 घंटे के बीच है. यह पूरी तरह से फ्री है. सिर्फ सर्टिफिकेट लेने के लिए मामूली फीस और प्रॉक्टर्ड एग्जाम देना होगा. यह कोर्स SWAYAM Plus प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन उपलब्ध है. इसके रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 10 अक्टूबर 2025 है. यहां आवेदन के लिए swayam-plus.swayam2.ac.in/ai-for-all-courses पर अप्लाई कर सकते हैं।

यह ख़बर भी पढ़ें :- यूरिक एसिड में मूली खाने के बेमिसाल फायदे

AI से बदलेगा शिक्षा का भविष्य

IIT मद्रास के डायरेक्टर प्रो. वी कमाकोटी के मुताबिक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा के भविष्य को बदल रहा है.नर्सरी से 12वीं तक के टीचर्स को AI स्किल्स सिखाकर हम शिक्षा को मजबूत बना रहे हैं और साथ ही राष्ट्र निर्माण में योगदान कर रहे हैं. वहीं IIT मद्रास में डीन, प्लानिंग प्रो. आर सारथी ने कहा कि इन कोर्सेज के लिए किसी तरह का AI या कोडिंग अनुभव जरूरी नहीं है. बस बेसिक डिजिटल नॉलेज और सीखने की ललक चाहिए. कोर्स में प्रैक्टिकल एक्टिविटीज, असली डेटा सेट्स और केस स्टडीज शामिल होंगी।

SWAYAM Plus का मकसद

SWAYAM Plus शिक्षा मंत्रालय के तहत IIT मद्रास की पहल है, जो देशभर के छात्रों और शिक्षकों को रोजगारोन्मुखी ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध कराती है. इस प्लेटफॉर्म पर अभी तक 430 से ज्यादा कोर्स उपलब्ध हैं और 3.7 लाख से अधिक लोग रजिस्टर कर चुके हैं।

इनक्लूसिव एजुकेशन पर राउंडटेबल

IIT मद्रास ने हाल ही में इनक्लूसिव एजुकेशन राउंडटेबल का भी आयोजन किया. यहां चर्चा हुई कि कैसे ऑनलाइन शिक्षा से दिव्यांग (PwDs) छात्रों को फायदा पहुंचाया जा सकता है. डेलीगेट्स ने IIT मद्रास के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस का दौरा भी किया, जहां विकलांग छात्रों के लिए बनाई गई इंटरैक्टिव और असिस्टिव टेक्नोलॉजी दिखाई गई।

You Might Also Like

RBI : नहीं मिलेगी होम लोन की EMI पर राहत

HighProfileClash : अधर में लटका हाई प्रोफाइल भारत पाक मैच

MansarovarYatra : KailashMansarovar मानसरोवर की यात्रा

UttarakhandNews : औसतन 518 युवाओं को सरकारी नौकरी हर महीने – मुख्यमंत्री

GodGifted : फरवरी में पैदा होने वाले बच्चे क्यों कहलाते हैं God Gifted ?

TAGGED: #AIForTeachers, #AIinClassrooms, #AIinEducation, #AIinIndia, #AIInitiative, #AIInnovation, #AIinSchools, #AIintegration, #AIPrograms, #AIProjects, #AIResources, #AITraining, #AIWorkshop, #ArtificialIntelligence, #DigitalLearning, #DigitalSkills, #DigitalTeaching, #EdTechIndia, #EdTechRevolution, #EducationForAll, #EducationReform, #EducationTechnology, #EmpowerTeachers, #FreeEducation, #FutureOfLearning, #FutureReadyTeachers, #GlobalEducation, #IITInitiative, #IITMadras, #IndiaEducation, #KnowledgeSharing, #LearningWithAI, #NextGenLearning, #OnlineLearning, #SkillDevelopment, #SmartEducation, #SmartTeaching, #TeacherEmpowerment, #TeachersTraining, #TeacherSupport, #TeacherTraining, #TechDrivenEducation, #TechEducation, #TechForTeachers, #TechLearning, #TransformEducation, DigitalIndia, khoji narad, khoji narad breaking news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin September 19, 2025 September 19, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article SGRR lit a common stove in Sahastradhara एसजीआरआर ने सहस्त्रधारा में जलाया सांझा चूल्हा
Next Article Government failed in disaster, scam on tourism land – Congress आपदा में सरकार फेल, पर्यटन भूमि पर घोटाला – कांग्रेस

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

KanpurNews
KanpurNews : क्या तेज रफ्तार और पैसे की ताकत आम लोगों की सुरक्षा से बड़ी
वीडियो February 9, 2026
PanchayatZameenKabjaMukt
PanchayatZameenKabjaMukt : पंचायत जमीनों को कब्ज़ों से मुक्त कराएँगे महाराज
Uncategorized February 9, 2026
RashiFayda
RashiFayda : ब्रह्मांड में हो रही हलचल से इन राशियों को फायदा
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 9, 2026
AuliNationalWinterGames
AuliNationalWinterGames : औली में 12 से 16 फरवरी तक होंगे नेशनल विंटर गेम्स
Uncategorized February 9, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?