By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: UttarakhandCensus2027 : गलत जवाब दिया तो उल्टा पड़ जायेगा
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > UttarakhandCensus2027 : गलत जवाब दिया तो उल्टा पड़ जायेगा
उत्तराखण्ड

UttarakhandCensus2027 : गलत जवाब दिया तो उल्टा पड़ जायेगा

इन आंकड़ों का उपयोग केंद्र, राज्य एवं संघ राज्य क्षेत्रों की सरकारों द्वारा योजनाओं के निर्माण.

admin
Last updated: 2026/05/08 at 11:18 AM
admin
Share
3 Min Read
UttarakhandCensus2027
UttarakhandCensus2027 : गलत जवाब दिया तो उल्टा पड़ जायेगा
SHARE
Highlights
  • दिशा-निर्देशों के अनुसार, जनगणना अधिकारी को अपने निर्धारित क्षेत्र में प्रत्येक व्यक्ति से केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित प्रश्न पूछने का अधिकार होगा.
  • प्रत्येक नागरिक का यह वैधानिक दायित्व होगा.
  • कोई महिला अपने पति, मृत पति या ऐसे किसी व्यक्ति का नाम बताने के लिए बाध्य नहीं होगी.

UttarakhandCensus2027 : गलत जवाब दिया तो उल्टा पड़ जायेगा :-  उत्तराखण्ड शासन द्वारा आगामी जनगणना 2027 के सुचारु औऱ सफल संचालन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. सचिव जनगणना दीपक कुमार द्वारा जारी इन निर्देशों में जनसामान्य से अपेक्षा की गई है कि वे जनगणना कार्य के दौरान पूर्ण सहयोग प्रदान करें और पूछे गए सभी प्रश्नों के सटीक एवं स्पष्ट उत्तर दें.निर्देशों में बताया गया है कि जनगणना देश का एक महत्वपूर्ण एवं प्राथमिक सांख्यिकीय स्रोत है, जिसके माध्यम से मकानों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं, संपत्तियां, जनसांख्यिकी विवरण, साक्षरता, धर्म, आर्थिक गतिविधियां, प्रवासन आदि से संबंधित जानकारी ग्राम एवं नगर स्तर तक उपलब्ध होती है।

इन आंकड़ों का उपयोग केंद्र, राज्य एवं संघ राज्य क्षेत्रों की सरकारों द्वारा योजनाओं के निर्माण, नीति निर्धारण तथा प्रभावी प्रशासनिक व्यवस्था के संचालन में किया जाता है. साथ ही यह डेटा संसदीय, विधानसभा, पंचायत एवं अन्य स्थानीय निकायों के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन एवं आरक्षण के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।

दिशा-निर्देशों के अनुसार, जनगणना अधिकारी को अपने निर्धारित क्षेत्र में प्रत्येक व्यक्ति से केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित प्रश्न पूछने का अधिकार होगा. प्रत्येक नागरिक का यह वैधानिक दायित्व होगा कि वह अपनी सर्वोत्तम जानकारी के अनुसार सही उत्तर प्रदान करे. हालांकि, किसी भी व्यक्ति को अपने परिवार की किसी महिला सदस्य का नाम बताने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।

कोई महिला अपने पति, मृत पति या ऐसे किसी व्यक्ति का नाम बताने के लिए बाध्य नहीं होगी, जिसका नाम बताना सामाजिक परंपराओं के विरुद्ध हो. इसके अतिरिक्त, प्रत्येक गृहस्वामी या अधिभोगी को जनगणना अधिकारियों को अपने परिसर में युक्तियुक्त प्रवेश की अनुमति देनी होगी. जनगणना कार्य के लिए आवश्यक चिन्ह, अक्षर या संख्यांक अंकित करने या लगाने की अनुमति भी देनी होगी।

निर्देशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर गलत जानकारी देता है, सही उत्तर देने से इंकार करता है, जनगणना अधिकारी को प्रवेश से रोकता है या जनगणना से संबंधित चिन्हों को हटाता या क्षति पहुंचाता है तो उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई एवं दण्ड का प्रावधान है. साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि जनगणना के दौरान संकलित किसी भी अभिलेख, रजिस्टर या अनुसूची का निरीक्षण किसी भी व्यक्ति द्वारा नहीं किया जा सकेगा।

You Might Also Like

BiharWeather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम, चंपारण-मधुबनी में बारिश का अलर्ट

ShardiyaNavratri2026 : जानिए कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि ?

GSTCouncil : अब सीधे गिरफ्तारी नहीं – कोर्ट की मंजूरी होगी जरूरी

RailwayPNR : रेलवे ने रिजर्वेशन टिकट में किया बड़ा बदलाव

AIVoiceScam : AI से हूबहू आवाज की नकल कर हो रहा फ्रॉड

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, CensusAccuracy, CensusCooperation, CensusDataImportance, CensusGuidelines, CensusOfficerRights, CensusPenalties, CensusQuestionsMandatory, CensusSuccess2027, DeepakKumarDirective, DelimitationReservation, FalseInfoPunishment, HomeEntryPermission, khojinarad, NoRecordInspection, UttarakhandCensus2027, WomenNamePrivacy

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin May 8, 2026 May 8, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Dehraduntrafficrelief Dehraduntrafficrelief : देहरादून में पार्किंग की समस्या में राहत मिलने की उम्मीद
Next Article DisasterManagement DisasterManagement : एलन मस्क बनायेंगे पहाड़ों में रेस्क्यू आसान

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

BiharWeather
BiharWeather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम, चंपारण-मधुबनी में बारिश का अलर्ट
Bihar October 6, 2026
ShardiyaNavratri2026
ShardiyaNavratri2026 : जानिए कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि ?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ October 6, 2026
GSTCouncil
GSTCouncil : अब सीधे गिरफ्तारी नहीं – कोर्ट की मंजूरी होगी जरूरी
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ October 6, 2026
RailwayPNR
RailwayPNR : रेलवे ने रिजर्वेशन टिकट में किया बड़ा बदलाव
तत्काल प्रभाव October 6, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?