By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: ” मलबे के अंदर उम्मीद ले रही साँसे “
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > ” मलबे के अंदर उम्मीद ले रही साँसे “
उत्तरकाशी

” मलबे के अंदर उम्मीद ले रही साँसे “

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व की तारीफ की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रदान की जा रही हरसंभव सहायता के लिए आभार व्यक्त किया.

admin
Last updated: 2025/08/16 at 5:47 AM
admin
Share
3 Min Read
मलबे के अंदर उम्मीद ले रही साँसे
मलबे के अंदर उम्मीद ले रही साँसे
SHARE
Highlights
  • जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने स्थलीय निरीक्षण कर बताया कि फिलहाल झील से पानी का प्रवाह सामान्य.
  • आपदा प्रबंधन में किए गए कार्यों का डॉक्यूमेंटेशन और विश्लेषण सुनिश्चित करने के निर्देश दि
  • आपदा प्रबंधन में किए गए कार्यों का डॉक्यूमेंटेशन और विश्लेषण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

” मलबे के अंदर उम्मीद ले रही साँसे ” :-  उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में आई भीषण आपदा को 11 दिन बीत चुके हैं लेकिन राहत और बचाव कार्य निरंतर जारी हैं, 5 अगस्त को खीरगंगा के तट पर आए पानी और मलबे ने पूरे गांव को तहस-नहस कर दिया था, आठ से दस फीट गहराई तक होटल, घर और लोग दब गए थे, लापता लोगों की तलाश में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अन्य दल लगातार जुटे हैं, एनडीआरएफ टीम मलबे में दबे लोगों को खोजने के लिए ग्राउंड पेनिट्रेटिंग रडार का इस्तेमाल कर रही है।

यह ख़बर भी पढ़ें  :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर धराली के समेश्वर देवता मंदिर प्रांगण में ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ, इस मौके पर एसडीआरएफ के आईजी अरुण मोहन जोशी ने तिरंगा फहराकर प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया, आपदा में मृत लोगों को श्रद्धांजलि दी गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया, ग्रामीणों ने इस अवसर को नई शुरुआत और हिम्मत का प्रतीक माना।

वहीं, हर्षिल क्षेत्र में आपदा के बाद बनी करीब डेढ़ किमी लंबी अस्थायी झील प्रशासन के लिए नई चुनौती है, तेलगाड में आए मलबे से बनी इस झील में भागीरथी नदी की गाद लगातार जमा हो रही है, जिससे यह अब दलदल का रूप ले चुकी है, भारी मशीनें यहां काम नहीं कर पा रही हैं, इसलिए स्थानीय मजदूर और साधन लगाकर मैनुअल सफाई की जा रही है।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने स्थलीय निरीक्षण कर बताया कि फिलहाल झील से पानी का प्रवाह सामान्य है और तत्काल कोई खतरा नहीं है लेकिन मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी रहेगा, उन्होंने अधिकारियों को सतर्क निगरानी और समय-समय पर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। धराली और हर्षिल के लोग इस कठिन समय में प्रशासन और बचाव दलों के सहयोग से धीरे-धीरे सामान्य जीवन की ओर बढ़ रहे हैं, स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन आपदा के बीच उम्मीद, एकजुटता और साहस का प्रतीक बन गया।

यह ख़बर भी पढ़ें  :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व की तारीफ की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रदान की जा रही हरसंभव सहायता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने आपदा प्रबंधन में किए गए कार्यों का डॉक्यूमेंटेशन और विश्लेषण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में रोडमैप तैयार हो सके। राज्यपाल ने आईआईटी रुड़की की वैज्ञानिक टीमों से वर्चुअल संवाद किया, हर्षिल में बनी झील से जल निकासी, धराली-मुखबा पुल की स्थिति और सुरक्षा सहित अन्य अभियानों की प्रगति की जानकारी ली। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने क्षति का आकलन और अब तक की गई कार्रवाई से अवगत कराया।

You Might Also Like

GhostVillage : घोस्ट विलेज संवारें उत्तराखंडी – अनिल बलूनी

ViralAudio : सीबीआई, वीआईपी और पूर्णसत्य की उम्मीदें !

UttarakhandNews : उत्तराखंड के भ्रष्ट पुलिसवालों के लिए बहुत बुरी ख़बर !

DMSavinBansal : डीएम बने फरिश्ता – निभाया इंसानियत का रिश्ता

RudrapurTiranga : रुद्रपुर में मंत्री गणेश जोशी ने फहराया तिरंगा

TAGGED: #BreathOfHope, #BuriedAliveHope, #DisasterHeroes, #DisasterResponse, #DisasterSurvivors, #EmergencyRescue, #EveryLifeCounts, #FaithInRescue, #FightForSurvival, #HeroesInUniform, #HoldOnHope, #HopeAmidChaos, #HopeBreathes, #HopeInRubble, #HopeLivesOn, #HopeNeverDies, #HumanityInAction, #HumanResilience, #InTheRubble, #LifeInDebris, #LifeUnderDebris, #LightInDarkness, #LivesMatter, #MiracleInRubble, #MiracleSurvivors, #MissionToSave, #narendra modi, #NeverLoseHope, #RaceAgainstTime, #RaysOfHope, #RescueAndRelief, #RescueMission, #RescueOperation, #RescueTeams, #ResilientHearts, #SavingLives, #SearchAndRescue, #SearchForLife, #StrengthInCrisis, #SurvivalAgainstOdds, #SurvivalHope, #SurvivalSpirit, #SurvivorsHope, #SurvivorsVoice, #TogetherInCrisis, #TrappedSurvivors, #VoicesInRubble, #VoicesOfHope, dharali aapda news, dm uttarkashi, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar singh dhami, RescueHeroes, SaveEveryLife, uttarakhand, uttarkashi aapda news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 16, 2025 August 16, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अब एक जमानतदार पर भी मिलेगी रिहाई अब एक जमानतदार पर भी मिलेगी रिहाई
Next Article क्या वाकई श्रीकृष्ण की थीं 16108 पत्नियां क्या वाकई श्रीकृष्ण की थीं 16108 पत्नियां ?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AutismEqualRates
AutismEqualRates : ऑटिज़्म की दर ‘पुरुषों और महिलाओं में बराबर !
खोजी नारद कहिंन February 7, 2026
MultiLevelParking
MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग – डॉ. आर. राजेश कुमार
उत्तराखण्ड February 7, 2026
VillageDevelopment
VillageDevelopment : सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प : धामी
राज्य February 7, 2026
RBI
RBI : नहीं मिलेगी होम लोन की EMI पर राहत
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 7, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?