By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: अब एक जमानतदार पर भी मिलेगी रिहाई
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > अब एक जमानतदार पर भी मिलेगी रिहाई
Uncategorized

अब एक जमानतदार पर भी मिलेगी रिहाई

कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि यदि कोई अभियुक्त सात दिनों के भीतर जमानती पेश नहीं कर पाता है तो जेल अधीक्षक को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव को सूचित करना होगा.

admin
Last updated: 2025/08/16 at 5:38 AM
admin
Share
4 Min Read
अब एक जमानतदार पर भी मिलेगी रिहाई
अब एक जमानतदार पर भी मिलेगी रिहाई
SHARE
Highlights
  • बिना गिरफ्तारी चार्जशीट वाले आरोपियों को जेल भेजने पर रोक.
  • गिरीश गांधी बनाम भारत संघ का मामला.
  • इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक और महत्वपूर्ण फैसला सुनाया.

अब एक जमानतदार पर भी मिलेगी रिहाई :- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने एक अहम फैसले में दो के बजाए एक जमानतदार के होने पर भी कैदी को जेल से रिहा करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि कई ऐसे संज्ञान में आए हैं कि धनाभाव के चलते तमाम कैदी दो जमानदार की व्यवस्था न कर पाने के कारण लंबे समय तक जेल में बंद रहते हैं।

Contents
बिना गिरफ्तारी चार्जशीट वाले आरोपियों को जेल भेजने पर रोकगिरीश गांधी बनाम भारत संघ का मामला

अब दो के बजाय एक जमानतदार से भी रिहाई मिलेगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सामाजिक और आर्थिक स्थिति की वजह से दो जमानतदारों की व्यवस्था नहीं कर पाने पर कई वर्षों से जेल में बंद रहने के कई मामलों का संज्ञान लेकर यह फैसला दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर की एकल पीठ ने गोरखपुर की बच्ची देवी की अर्जी पर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि मजिस्ट्रेट या संबंधित न्यायालय आरोपी की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को देखते हुए संतुष्टि पर अब दो के बजाय केवल एक ही जमानतदार पर जमानत स्वीकृत करें। साथ ही जमानत बॉन्ड राशि आरोपी की वित्तीय क्षमता के अनुसार तय की जाए।

यह ख़बर भी पढ़ें :- पीरियड्स के दौरान इन बातों का रखे ध्यान

कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि यदि कोई अभियुक्त सात दिनों के भीतर जमानती पेश नहीं कर पाता है तो जेल अधीक्षक को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव को सूचित करना होगा। इसके बाद उसकी रिहाई के लिए एक वकील की व्यवस्था की जाएगी, ताकि वह बाहर आ सके। अगर किसी अभियुक्त पर कई राज्यों में कई मामले दर्ज हैं तो अदालत गिरीश गांधी बनाम भारत संघ के मामले में दिए गए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार उसे तुरंत रिहा करेगी।

कोर्ट ने रजिस्ट्रार जनरल को निर्देश दिया है कि वह मुख्य न्यायाधीश के समक्ष इस आदेश की एक प्रति रखें ताकि नए दिशानिर्देश जारी करने पर विचार किया जा सके। साथ ही कोर्ट ने रजिस्ट्रार (अनुपालन) को निर्देश दिया है कि इस आदेश की एक प्रति सभी जिला न्यायाधीशों, पुलिस महानिदेशक, अपर महानिदेशक (अभियोजन) और निदेशक, न्यायिक प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान, लखनऊ को भेजी जाए। इन अधिकारियों को सुनिश्चित करना होगा कि यह निर्देश प्रभावी ढंग से लागू हो।

बिना गिरफ्तारी चार्जशीट वाले आरोपियों को जेल भेजने पर रोक

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक और महत्वपूर्ण फैसला सुनाया। कोर्ट ने उन आरोपियों को सीधे न्यायिक हिरासत (जेल) में भेजने पर रोक लगा दी है जिन्हें पुलिस ने जांच के दौरान गिरफ्तार नहीं किया था। साथ ही निर्देश दिया कि यदि आरोप पत्र गिरफ्तारी के बिना दायर किया गया है तो ट्रायल कोर्ट अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजने के बजाय सीधे जमानत बॉन्ड पर रिहा कर सकता है। अभियुक्त को अलग से जमानत आवेदन दायर करने की आवश्यकता नहीं होगी।

यह ख़बर भी पढ़ें :- यूरिक एसिड में मूली खाने के बेमिसाल फायदे

 

गिरीश गांधी बनाम भारत संघ का मामला

गिरीश गांधी पर 13 अलग-अलग मुकदमे दर्ज थे। सभी में जमानत मिल गई लेकिन वह केवल दो जोड़ी जमानतदार ही ला पाया। बाकी मुकदमों के लिए 22 अन्य जमानतदार नहीं ला पाया और उसे जेल में ही रहना पड़ा। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 13 मुकदमों में दो जोड़ी जमानतदार पर ही रिहा करने का आदेश दिया।

You Might Also Like

SupremeCourtIndia : फर्जी FIR से मिलेगी राहत ? जानिए सुप्रीम कोर्ट के नियम

UttarakhandGovernment : अत्याचार से प्रभावितों को समय पर न्याय और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री

AnkitaBhandariCase : न्याय की लड़ाई लड़ने वाले अधिवक्ता भी सुरक्षित नहीं – यशपाल आर्य

SleepCompetition : अनोखा कॉम्पिटिशन, 90 मिनट सो – जीतो लाखों रुपये

AntibioticOveruse : ज्यादा एंटीबायोटिक  है जानलेवा? समझिए कैसे

TAGGED: #BailGranted, #BailLaw, #BailRelief, #BailUpdate, #BreakingCase, #BreakingLegalNews, #CaseUpdate, #CourtBattle, #CourtDecision, #CourtHearing, #CourtJudgement, #CourtNews, #CourtOfLaw, #CourtOrders, #CourtProceedings, #CourtRuling, #CourtVerdict, #CriminalLaw, #india, #IndianCourt, #IndianJudiciary, #IndianLaw, #JudicialDecision, #JudicialNews, #JudicialReforms, #JudiciaryUpdate, #JusticeForAll, #JusticeMatters, #JusticeMovement, #JusticePrevails, #JusticeServed, #JusticeSystem, #JusticeUpdates, #LawAndJustice, #LawAndOrder, #LawMatters, #LawReforms, #LawUpdate, #LegalAwareness, #LegalCase, #LegalNews, #LegalProcess, #LegalReforms, #LegalRelief, #LegalRights, #LegalSupport, #LegalSystem, #SupremeCourt, Allahabad High Court, HighCourt, justiceupdate, khoji narad, khoji narad breaking news, legaljustice, suprem court

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 16, 2025 August 16, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सावधान! सुबह उठते ही मत करो ये काम सावधान! सुबह उठते ही मत करो ये काम
Next Article मलबे के अंदर उम्मीद ले रही साँसे ” मलबे के अंदर उम्मीद ले रही साँसे “

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandPowerCrisis
UttarakhandPowerCrisis : बड़े बकायेदारों को लगेगा करंट – वसूली होगी तेज
देहरादून September 29, 2026
UttarakhandVoterList
UttarakhandVoterList : 3 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन
देहरादून September 29, 2026
UttarkashiRescue
UttarkashiRescue : दिल्ली से लौटते ही आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे मुख्यमंत्री
उत्तरकाशी September 29, 2026
SatpalMaharaj
SatpalMaharaj : मंत्री महाराज ने शंख को बताया हड्डी , पुरोहित महापंचायत नाराज
देहरादून September 29, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?