By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: हनीमून कपल लापता, पति की मिली लाश
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > Uncategorized > हनीमून कपल लापता, पति की मिली लाश
राष्ट्रीय

हनीमून कपल लापता, पति की मिली लाश

"हनीमून पर गया कपल रहस्यमयी ढंग से लापता, जंगल में मिली पति की लाश!"

admin
Last updated: 2025/12/02 at 12:47 PM
admin
Share
4 Min Read
हनीमून कपल लापता
हनीमून कपल लापता
SHARE
Highlights
  • "हनीमून पर मौत!"
  • "हनीमून कपल लापता मामला"
  • "हनीमून बना खौफनाक हादसा: पति की लाश मिली, पत्नी अब भी गायब!"

हनीमून कपल लापता, पति की मिली लाश :  मेघालय की खूबसूरत वादियों में घूमने गए इंदौर के नवविवाहित जोड़े की यात्रा खौफनाक मोड़ पर आकर खत्म हो गई. 23 मई से लापता रहे राजा रघुवंशी का शव एक गहरी खाई से बरामद हुआ है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह साफ हो चुका है कि राजा की बेरहमी से हत्या की गई है. अब पुलिस की पूरी टीम उनकी पत्नी सोनम की तलाश में जुटी हुई है, जिनका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इस हत्याकांड ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है.मेघालय पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने इस मामले में अहम खुलासा करते हुए बताया कि हत्या में इस्तेमाल किया गया ‘डाओ’ (माचेटी) और राजा का मोबाइल फोन उसी जगह के पास से बरामद किया गया है, जहां से उसका शव मिला था. अब यह मामला सीधे हत्या का बन चुका है और पुलिस ने इसे लेकर गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

Contents
‘डाओ’ और मोबाइल फोन घटनास्थल के पास मिलेशव ड्रोन की मदद से मिलापर्यटन मंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया दुख

‘डाओ’ और मोबाइल फोन घटनास्थल के पास मिले

ईस्ट खासी हिल्स के एसपी विवेक सियेम ने कहा, “हमने मृतक का फोन और वह हथियार भी बरामद कर लिया है जिससे हत्या की गई थी. वह एक ‘डाओ’ (माचेटी) था. यह पूरी तरह से हत्या का मामला है, इसमें कोई शक नहीं है.”राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम, इंदौर के निवासी थे और हनीमून पर मेघालय पहुंचे थे. 22 मई को वे नोंग्रियाट पहुंचे थे और उन्हें आखिरी बार शिपारा होमस्टे से चेक-आउट करते हुए देखा गया था. अगली सुबह उनका किराए का स्कूटी सोहरारीम इलाके में लावारिस हालत में मिली थी।

शव ड्रोन की मदद से मिला

सोमवार को पुलिस ने ड्रोन की मदद से राजा का शव वीसादोंग पार्किंग स्थल के पास एक गहरी खाई में पाया. एसपी सियेम ने कहा, “सोनम रघुवंशी अब भी लापता हैं. कल हम उसी क्षेत्र और आसपास के इलाकों में खोज अभियान दोबारा शुरू करेंगे. यह खाई करीब एक से दो किलोमीटर तक फैली हुई है और वर्तमान स्थान से जुड़ी हुई है. हमारी प्राथमिकता अब सोनम को ढूंढना है.”राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा, “हम सीबीआई जांच की मांग करते हैं. राजा का शव उस जगह से 25 किलोमीटर दूर मिला, जहां स्कूटी खड़ी थी. हमें शुरू से ही शक था कि उसका अपहरण कर हत्या की गई है. यह आत्महत्या नहीं हो सकती. स्थानीय पुलिस हमारी बात सुनने को तैयार नहीं है, जबकि यह लूट और हत्या का मामला है.” परिवार ने इससे पहले जोड़े की जानकारी देने पर ₹5 लाख का इनाम देने की घोषणा भी की थी।

पर्यटन मंत्री और मुख्यमंत्री ने जताया दुख

मेघालय के पर्यटन मंत्री पॉल लिंगदोह ने इस घटना को “अभूतपूर्व” बताया और कहा, “हम हैरान हैं. ऐसा अपराध पहले कभी नहीं हुआ. हम अभी पूरी सच्चाई नहीं जानते, इसलिए किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकते.” पर्यटकों की सुरक्षा पर उठते सवालों पर उन्होंने कहा, “अगर थाईलैंड में कोई व्यक्ति लापता होता है तो इसका मतलब यह नहीं कि पूरा देश असुरक्षित है. हम दोषियों को सजा दिलाएंगे.”मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने पहले ही घोषणा की थी कि वे व्यक्तिगत रूप से प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं. सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार के शीर्ष अधिकारी भी इस केस की लगातार निगरानी कर रहे हैं.पुलिस के साथ-साथ राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और विशेष अभियान टीम (SOT) भी सर्च ऑपरेशन में लगी हुई है. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सोनम के बारे में भी कोई जानकारी सामने आएगी।

You Might Also Like

HoliGujiya : होली की गुझिया भारत की है या विदेशी ?

SBILoanFraud : 2 नंबरी महिला ! गजब ठगने की खुली पोल

FinancialYear2026-27 : 1 अप्रैल से लागू होंगे 5 बड़े बदलाव

OperationSmileChamoli : चमोली में “ऑपरेशन स्माइल” फिर हुआ तेज

BirdFanciersLung : कबूतर खराब कर देंगे आपके फेफड़े, समझिए खतरा

TAGGED: #AlertNews, #BreakingStory, #CoupleDisappears, #CoupleMissing, #CoupleTragedy, #CrimeFiles, #CrimeScene, #CrimeUpdate, #CriminalInvestigation, #DangerousTrip, #DeadBodyFound, #HoneymoonCrime, #HoneymoonGoneWrong, #HoneymoonMystery, #HorrorStory, #HusbandFoundDead, #IndiaBreaking, #IndiaCrime, #Investigation, #LatestCrimeNews, #latestnews, #MissingPerson, #MissingWife, #MurderMystery, #MurderNews, #MysteriousCase, #MysteryUnfolds, #NewsAlert, #NewsBuzz, #NewsFlash, #NewsToday, #PoliceCase, #PoliceInvestigation, #RealLifeCrime, #ShockingIndia, #SuspiciousDeath, #TrueCrime, #TrueEvents, #UnsolvedMystery, #ViralCase, #ViralHeadlines, #viralnews, #WifeDisappears, #WifeMissing, breakingnews, crimenews, CrimeStory, indianews, khoji narad, khoji narad breaking news, Nationalnews, ShockingNews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 2, 2025 June 5, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Miss World Miss World बनना है सपना तो खबर आपके लिए है
Next Article मुख्यमंत्री की उपस्थिति में किये गये तीन महत्वपूर्ण समझौते मुख्यमंत्री की उपस्थिति में किये गये तीन महत्वपूर्ण समझौते

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandCongress
UttarakhandCongress : ‘वसूली अभियान मोर्चा’ के फेसबुक पोस्ट पर कांग्रेस का हल्ला बोल!
देहरादून March 2, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : पूर्णागिरी मंदिर जहां गिरी थी सती की नाभि
उत्तराखण्ड March 2, 2026
HoliGujiya
HoliGujiya : होली की गुझिया भारत की है या विदेशी ?
अंतराष्ट्रीय March 2, 2026
HealthFormula
HealthFormula : 40+ हेल्थ फार्मूला ! बदलें अपनी लाइफस्टाइल
खोजी नारद कहिंन March 2, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?