By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: बेटियों से मिले ताने तो 4 करोड़ किया दान
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > तमिलनाडु > बेटियों से मिले ताने तो 4 करोड़ किया दान
तमिलनाडु

बेटियों से मिले ताने तो 4 करोड़ किया दान

समाज के तानों से आहत पिता ने उठाया बड़ा कदम: 4 करोड़ दान कर रचा इतिहास

admin
Last updated: 2025/07/01 at 6:00 AM
admin
Share
4 Min Read
बेटियों से मिले ताने तो 4 करोड़ किया दान
बेटियों से मिले ताने तो 4 करोड़ किया दान
SHARE
Highlights
  • करोड़पति पिता का बेटियों को करारा जवाब: 4 करोड़ का दान, बदल दी दुनिया!
  • ताने मिले, सम्मान नहीं! पिता ने 4 करोड़ दान कर दिखाया बेटियों को आईना
  • बेटियों के ताने बने प्रेरणा: पिता ने 4 करोड़ दान कर लिखी नई कहानी

बेटियों से मिले ताने तो 4 करोड़ किया दान : जिन बेटियों को पढ़ा लिखाकर बड़ा किया, वहीं जब दैनिक खर्चों के लिए बुजुर्ग पिता को ताने देने लगें तो बेचारा क्या करे? बेटियों के अपमान से आहत हुए रिटायर्ड फौजी ने अपनी 4 करोड़ की संपत्ति मंदिर को दान में दे दी। दान के बक्से में संपत्ति के कागजात देख मंदिर ट्रस्ट के अधिकारी हैरान रह गए। अब बेटियों की अकल ठिकाने आ गई है।

Contents
यह ख़बर भी पढ़ें :- स्पा सेंटर में जस्ट डायल वाली स्पेशल सर्विस का पर्दाफाशसब देवी को सौंप रहा हूंयह ख़बर भी पढ़ें :- नशा तस्करों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाहीबेटियों ने शुरू की कानूनी लड़ाई

सेना से सेवानिवृत्त एस. विजयन ने अपनी 4 करोड़ की संपत्ति को देवी को समर्पित कर मंदिर को दान कर दिया। मामला, तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई जिले में अरुलमिगु रेणुगांबल अम्मन मंदिर का है, जहां जब मंदिर की दान पेटी खोली गई तो उसमें नोटों और सिक्कों के साथ दो मूल संपत्ति दस्तावेज भी मिले। इनमें एक संपत्ति की कीमत 3 करोड़ और दूसरी की 1 करोड़ रुपये बताई गई। साथ ही एक पत्र भी मिला, जिसमें विजयन ने लिखा था कि उन्होंने स्वेच्छा से यह संपत्ति देवी को अर्पित की है।

यह ख़बर भी पढ़ें :- स्पा सेंटर में जस्ट डायल वाली स्पेशल सर्विस का पर्दाफाश

सब देवी को सौंप रहा हूं

अरनी के पास केसवपुरम गांव के निवासी एस. विजयन मंदिर के कट्टर भक्त हैं और पिछले 10 वर्षों से अकेले जीवन बिता रहे थे। पत्नी से पहले ही मतभेद हो चुके थे और अब बेटियां उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर ताने दे रही थीं। विजयन का कहना है,मेरे अपने बच्चों ने मेरे खर्चों को लेकर मुझे ताने दिए। अब मैं वह सब देवी को सौंप रहा हूं, जिसने जीवनभर मुझे सहारा दिया। अब बेटियां संपत्ति वापस पाने के लिए भागदौड़ कर रही हैं, विजयन अपने फैसले पर अडिग हैं।

मंदिर के कार्यकारी अधिकारी एम. सिलंबरासन के अनुसार, केवल दान पेटी में दस्तावेज डाल देने मात्र से संपत्ति का कानूनी हस्तांतरण नहीं होता। जब तक रजिस्ट्री विभाग में विधिवत रजिस्ट्रेशन नहीं होता, मंदिर को संपत्ति का अधिकार नहीं मिलेगा। इसलिए ये दस्तावेज फिलहाल हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के पास सुरक्षित रखे गए हैं। दान की गई संपत्तियों में मंदिर के पास 10 सेंट जमीन और एक एकमंजिला आवास शामिल है, जिसकी कुल कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये आंकी गई है।

यह ख़बर भी पढ़ें :- नशा तस्करों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

बेटियों ने शुरू की कानूनी लड़ाई

मामला जब से मीडिया में आया है, तब से विजयन की बेटियां कथित रूप से संपत्ति वापस लेने के लिए प्रयासरत हैं। विजयन दो टूक कह चुके हैं, मैं अपने फैसले से पीछे नहीं हटूंगा। मैं मंदिर प्रशासन से संपर्क कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करूंगा। यह घटना केवल एक पारिवारिक विवाद नहीं, बल्कि उस भावनात्मक और मानसिक स्थिति का प्रतीक है, जब बुजुर्ग अपने ही बच्चों से अपमानित होकर जीवन की अंतिम पूंजी किसी आस्था में समर्पित कर देते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह दान कानूनी रूप से मान्य ठहरता है या फिर बेटियां इसे वापस पाने में सफल होती हैं।

You Might Also Like

FourBabies : महिला ने 5 दिन में 4 बच्चों को दिया जन्म 

GujaratiHighCourt : कोर्ट पहुंची प्यार की अनोखी कहानी

IndianArmy : भारतीय सेना ‘Silent Scout’ बाइक से करेगी गश्त

HairDye : अगर आप भी करते हैं हेयर डाई, तो सावधान !

TamilNaduAssembly : फिल्मस्टार विजय को मुख्यमंत्री बनाएंगे राहुल गाँधी

TAGGED: #Breaking, #CommunitySupport, #Empowerment, #FinancialFreedom, #Heartwarming, #india, #RealLifeStory, #SocialImpact, #UntoldStory, #viralnews, Charity, Daughters, Donation, Generosity, GivingBack, IndianFamily, Inspiration, khoji narad news, khoji narad news breaking, khoji narad today news, latest news, Motivation, news, Philanthropy, todaynews, trending news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 1, 2025 July 1, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article स्पा सेंटर में जस्ट डायल वाली स्पेशल सर्विस का पर्दाफाश स्पा सेंटर में जस्ट डायल वाली स्पेशल सर्विस का पर्दाफाश
Next Article सूचना विभाग में क्यों बंटी मिठाई सूचना विभाग में क्यों बंटी मिठाई ?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

CancerTreatment
CancerTreatment : सिर्फ 7 मिनट में कैंसर का इलाज! भारत में लॉन्च हुआ नया इंजेक्शन
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ May 16, 2026
Dhurandhar2
Dhurandhar2 : भारत में ‘धुरंधर 2’ की OTT रिलीज डेट आई सामने
महाराष्ट्र May 16, 2026
IMDWeatherUpdate
IMDWeatherUpdate : मिलेगी राहत ! समय से पहले आ रहा है मानसून
राष्ट्रीय May 16, 2026
BabyProofing
BabyProofing ; किलकारियों को सेफ बनाती है बेबी प्रूफिंग  
खोजी नारद कहिंन May 16, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?