By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: HDFC ने दिया झटका, ₹25,000 हुआ मिनिमम बैलेंस !
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद कहिंन > HDFC ने दिया झटका, ₹25,000 हुआ मिनिमम बैलेंस !
भांडा फोड़

HDFC ने दिया झटका, ₹25,000 हुआ मिनिमम बैलेंस !

यह नियम सिर्फ शहरी इलाकों तक सीमित नहीं है. एचडीएफसी बैंक ने सेमी-अर्बन यानी अर्ध-शहरी शाखाओं में भी मिनिमम बैलेंस की सीमा बढ़ा दी है.

admin
Last updated: 2025/08/13 at 6:38 AM
admin
Share
3 Min Read
HDFC ने दिया झटका
HDFC ने दिया झटका
SHARE
Highlights
  • शहरी इलाकों में सबसे ज्यादा असर.
  • ग्रामीण शाखाओं के लिए भी बदले गए हैं नियम.
  • ICICI Bank पहले ही कर चुका है बदलाव.

HDFC ने दिया झटका, ₹25,000 हुआ मिनिमम बैलेंस ! :- ICICI बैंक के बाद देश के बड़े प्राइवेट बैंक HDFC ने भी अपने सेविंग अकाउंट का मिनिमम बैलेंस बढ़ा दिया है. पहले 10,000 रुपये की लिमिट थी, जो अब बढ़कर 25,000 रुपये हो गई है. अगर आपके खाते में ये रकम नहीं होगी तो बैंक चार्ज लगा सकता है. लेकिन ये नियम केवल उन ग्राहकों पर लागू होगा जिन्होंने 1 अगस्त 2025 के बाद नया अकाउंट खोला है. पुराने ग्राहकों को अभी तक इससे कोई फर्क नहीं पड़ा है।

Contents
शहरी इलाकों में सबसे ज्यादा असरग्रामीण शाखाओं के लिए भी बदले गए हैं नियमICICI Bank पहले ही कर चुका है बदलाव

यह भी पढ़ें :- यूरिक एसिड में मूली खाने के बेमिसाल फायदे

शहरी इलाकों में सबसे ज्यादा असर

एचडीएफसी बैंक ने अपने सेविंग अकाउंट से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जो खासतौर पर मेट्रो शहरों और शहरी इलाकों की शाखाओं के लिए लागू किया गया है. अब इन इलाकों में खाता रखने वाले ग्राहकों को हर समय अपने खाते में कम से कम 25,000 रुपये रखना होगा. अगर खाता बैलेंस इस सीमा से नीचे जाता है, तो बैंक हर महीने चार्ज वसूलेगा. पहले शहरी क्षेत्रों में सेविंग अकाउंट के लिए न्यूनतम बैलेंस 10,000 रुपये था, जिसे अब ढाई गुना बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया गया है. बैंक का कहना है कि यह बदलाव बढ़ती बैंकिंग लागत और संचालन खर्च को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

ग्रामीण शाखाओं के लिए भी बदले गए हैं नियम

यह नियम सिर्फ शहरी इलाकों तक सीमित नहीं है. एचडीएफसी बैंक ने सेमी-अर्बन यानी अर्ध-शहरी शाखाओं में भी मिनिमम बैलेंस की सीमा बढ़ा दी है. पहले इन इलाकों में सिर्फ 5,000 रुपये रखना जरूरी था, लेकिन अब यहां भी 25,000 रुपये रखना अनिवार्य कर दिया गया है. वहीं, ग्रामीण शाखाओं के लिए भी नियम बदले गए हैं. पहले गांवों में 5,000 रुपये का न्यूनतम बैलेंस रखना होता था, जो अब बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया गया है. हालांकि, सैलरी अकाउंट और BSBDA (बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट अकाउंट) पर इस बदलाव का कोई असर नहीं होगा. ये खाते जीरो-बैलेंस की सुविधा देते हैं, यानी इनमें न्यूनतम बैलेंस रखने की अनिवार्यता नहीं होती।

यह भी पढ़ें :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

ICICI Bank पहले ही कर चुका है बदलाव

एचडीएफसी बैंक से पहले ICICI बैंक ने भी अपने सेविंग अकाउंट के नियम बदलकर ग्राहकों को चौंका दिया था. आईसीआईसीआई बैंक में अब नया सेविंग अकाउंट खोलने वाले ग्राहकों को 50,000 रुपये का न्यूनतम बैलेंस बनाए रखना होगा, जो पहले सिर्फ 10,000 रुपये था. यह बदलाव भी 1 अगस्त 2025 से लागू है और फिलहाल पुराने ग्राहकों को इससे छूट दी गई है. इस तरह, जहां सरकारी बैंक न्यूनतम बैलेंस की अनिवार्यता खत्म करने की दिशा में बढ़ रहे हैं, वहीं प्राइवेट बैंक उलटे नियम कड़े कर रहे हैं।

You Might Also Like

LoanEMI : EMI बन चुकी आधुनिक जिंदगी का अहम हिस्सा

USSLiberty : USS Liberty मिस्ट्री

OperationSmileChamoli : चमोली में “ऑपरेशन स्माइल” फिर हुआ तेज

MorningEyeCare : मॉर्निंग आई केयर के 5 नियम जरूर फॉलो करें

cybercrime : आपका पैसा चुरा सकते हैं 5 साइबर स्कैम

TAGGED: #BankAccountRules, #BankAccountUpdate, #BankAlert, #BankCharges, #BankChargesUpdate, #BankFees, #BankingAlert, #BankingAwareness, #BankingChange, #BankingCharges, #BankingCustomers, #BankingFacts, #BankingIndia, #BankingIndustry, #BankingInfo, #BankingNews, #BankingPolicyChange, #BankingRegulations, #BankingServices, #BankingUpdate, #BankingUpdatesIndia, #BankPolicy, #CustomerRights, #FinanceAwareness, #FinanceGuide, #FinanceIndia, #FinanceKnowledge, #FinanceNews, #FinanceTips, #FinanceUpdate, #HDFC, #HDFCAlert, #HDFCBankNews, #HDFCMinimumBalance, #HDFCUpdate, #MinimumBalance, #MoneyAlert, #MoneyInfo, #MoneyManagement, #MoneyMatters, #MoneyMattersMost, #MoneyNews, #MoneyRules, #MoneyTips, #MoneyUpdate, 000 हुआ मिनिमम बैलेंस !, BankFeeAlert, BankingFeeHike, BankingFees, CustomerAlert, HDFC ने दिया झटका, khoji narad, khoji narad breaking news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 13, 2025 August 13, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखण्ड में नेक्स्ट-जनरेशन डेटा सेंटर स्थापित होगा उत्तराखण्ड में नेक्स्ट-जनरेशन डेटा सेंटर स्थापित होगा
Next Article आज भी 42 लोग लापता आज भी 42 लोग लापता, राहत कार्य जारी

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

191SchoolsNoWater
191SchoolsNoWater : राज्य के 191 स्कूलों में पेयजल संकट, गर्मी में बच्चे बेहाल
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ April 22, 2026
IndianCitizenCensus
IndianCitizenCensus : लिव-इन में रहने वाले जोड़ों के लिए जनगणना होगी विशेष
उत्तराखण्ड April 22, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : सरकार ने जड़ा ‘मदरसा बोर्ड’ में ताला !
उत्तराखण्ड April 22, 2026
CharDhamYatra
CharDhamYatra : यात्रीगण कृपया ध्यान दें !
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ April 22, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?