By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: MedicalCollegeEveningOPD : खुशखबरी ! मेडिकल कॉलेजों में शुरू होगी इवनिंग ओपीडी
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > MedicalCollegeEveningOPD : खुशखबरी ! मेडिकल कॉलेजों में शुरू होगी इवनिंग ओपीडी
उत्तराखण्ड

MedicalCollegeEveningOPD : खुशखबरी ! मेडिकल कॉलेजों में शुरू होगी इवनिंग ओपीडी

स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडे ने बताई उपलब्धियां और रोडमैप.

admin
Last updated: 2026/08/20 at 10:41 AM
admin
Share
4 Min Read
MedicalCollegeEveningOPD
MedicalCollegeEveningOPD : खुशखबरी ! मेडिकल कॉलेजों में शुरू होगी इवनिंग ओपीडी
SHARE
Highlights
  • मुख्य सचिव ने प्रदेश के अस्पतालों को डिजिटाइज करते हुए ई-हॉस्पिटल की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाने के निर्देश दिए.
  • उन्होंने कहा कि ऐसे चिकित्सक जो सेवानिवृत्ति के बाद भी सेवाएं देने के इच्छुक हों.
  • सीएस ने कहा कि प्रदेश में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा भी जल्द शुरू की जाए.

MedicalCollegeEveningOPD : खुशखबरी ! मेडिकल कॉलेजों में शुरू होगी इवनिंग ओपीडी :-  प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ और बेहतर बनाए जाने को लेकर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने चिकित्सा विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए आमजन को गुणवत्तापरक उपचार के साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के जरूरी दिशा-निर्देश दिए. इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण एवं ई-हॉस्पिटल बनाने, खाली चिकित्सकीय पदों को जल्द भरने, डायलिसिस सुविधा 24×7 करने, किडनी ट्रांसप्लांट सुविधा को जल्द शुरू करने के साथ ही जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को सरल बनाने के निर्देश दिए.

मुख्य सचिव ने अस्पतालों में उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए प्रदेश के सभी चिकित्सालयों को नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (एनएबीएच) से प्रत्यायन कराने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा पहले चरण में प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों एवं बड़े उप जिला अस्पतालों का 31 मार्च, 2027 तक एनएबीएच प्रत्यायन किया जाए. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसकी प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि अस्पतालों को निर्धारित मानकों को पूरा करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. उन्होंने कहा कि अस्पतालों में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए एनएबीएच के जरिए लगातार निरीक्षण की व्यवस्था भी की जा सकती है।

मुख्य सचिव ने प्रदेश के अस्पतालों को डिजिटाइज करते हुए ई-हॉस्पिटल की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाने के निर्देश दिए. उन्होंने एकीकृत स्वास्थ्य प्रबंधन प्रणाली को प्रदेश में तत्काल लागू करने को कहा. उन्होंने प्रणाली के प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग और वार्षिक रखरखाव अनुबंध (एएमसी) की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए. इसके साथ ही चिकित्सकों के खाली पदों को जल्द भरने के साथ ही गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए तमाम विकल्पों पर काम करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि ऐसे चिकित्सक जो सेवानिवृत्ति के बाद भी सेवाएं देने के इच्छुक हों, उनके संबंध में सेवानिवृत्ति से पूर्व ही आवश्यक औपचारिकताएं एवं पेपर वर्क पूरा किया जाए, ताकि पद खाली होने की स्थिति में उन्हें उनकी इच्छानुसार स्थान पर सेवाएं देने का अवसर दिया जा सके।

इसके साथ ही निजी अस्पतालों में काम कर रहे विशेषज्ञ चिकित्सकों को विजिटिंग डॉक्टर के रूप में जोड़ने की संभावनाओं पर भी काम करे. मुख्य सचिव ने प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में वर्तमान में संचालित डायलिसिस सुविधा को 24×7 संचालित किए जाने के निर्देश दिए।

सीएस ने कहा कि प्रदेश में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा भी जल्द शुरू की जाए. बैठक में बताया गया कि किडनी ट्रांसप्लांट के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा तैयार कर लिया गया है. विशेषज्ञ की व्यवस्था भी कर ली गई है. इस पर मुख्य सचिव ने अगले तीन माह के भीतर किडनी ट्रांसप्लांट सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए. मेडिकल कॉलेजों में इवनिंग ओपीडी शुरू किए जाने के भी निर्देश दिए. जिससे अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें।

You Might Also Like

BiharWeather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम, चंपारण-मधुबनी में बारिश का अलर्ट

ShardiyaNavratri2026 : जानिए कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि ?

GSTCouncil : अब सीधे गिरफ्तारी नहीं – कोर्ट की मंजूरी होगी जरूरी

RailwayPNR : रेलवे ने रिजर्वेशन टिकट में किया बड़ा बदलाव

AIVoiceScam : AI से हूबहू आवाज की नकल कर हो रहा फ्रॉड

TAGGED: #HealthDepartmentUttarakhand, #khojinaradbreakingnews, #UttarakhandMedicalEducation, #VinayShankarPandey, 24x7DialysisFacility, AnandBardhanCS, DevbhoomiHealthUpdates, DigitalHealthManagement, DistrictHospitalNABH, EHospitalUttarakhand, khojinarad, MedicalCollegeEveningOPD, NABHAccreditationUttarakhand, RetireDoctorReappointment, UttarakhandHealthServices, UttarakhandKidneyTransplant, VisitingDoctorPolicy

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 20, 2026 August 20, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article SitarganjNews :  Sitarganj में सर्वधर्म एकता की मिसाल, व्यापारियों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन!
Next Article JalJeevanMission JalJeevanMission : अल्मोड़ा में 1645 योजनाओं में 1517 योजनाएं पूरी – अजय टम्टा

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

BiharWeather
BiharWeather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम, चंपारण-मधुबनी में बारिश का अलर्ट
Bihar October 6, 2026
ShardiyaNavratri2026
ShardiyaNavratri2026 : जानिए कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि ?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ October 6, 2026
GSTCouncil
GSTCouncil : अब सीधे गिरफ्तारी नहीं – कोर्ट की मंजूरी होगी जरूरी
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ October 6, 2026
RailwayPNR
RailwayPNR : रेलवे ने रिजर्वेशन टिकट में किया बड़ा बदलाव
तत्काल प्रभाव October 6, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?