By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: ITRFileOnline : समय से करें ITR फाइल, मिलेंगे कई फायदे
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ > ITRFileOnline : समय से करें ITR फाइल, मिलेंगे कई फायदे
राष्ट्रीय

ITRFileOnline : समय से करें ITR फाइल, मिलेंगे कई फायदे

कैपिटल लॉस आगे नहीं ले जा पाएंगे.

admin
Last updated: 2026/07/03 at 11:15 AM
admin
Share
4 Min Read
ITRFileOnline
ITRFileOnline : समय से करें ITR फाइल, मिलेंगे कई फायदे
SHARE
Highlights
  • आपकी वित्तीय साख पर पड़ सकता है असर.
  • FY 2025-26 के लिए ITR फाइल करने की अंतिम तारीख.
  • अगर आप तय समय सीमा तक ITR दाखिल नहीं करते हैं.

ITRFileOnline : समय से करें ITR फाइल, मिलेंगे कई फायदे :-  वित्त वर्ष 2025-26 (आकलन वर्ष 2026-27) के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने का सीजन शुरू हो चुका है. आयकर विभाग सभी ITR फॉर्म जारी कर चुका है. इसके बावजूद कई लोग आखिरी तारीख का इंतजार करते हैं और अंतिम समय में रिटर्न फाइल करते हैं.लेकिन आखिरी समय तक इंतजार करना कई परेशानियां खड़ी कर सकता है।

Contents
2. कैपिटल लॉस आगे नहीं ले जा पाएंगे3. आपकी वित्तीय साख पर पड़ सकता है असरFY 2025-26 के लिए ITR फाइल करने की अंतिम तारीख

टैक्स पोर्टल पर तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं, जरूरी जानकारी छूट सकती है या गलत जानकारी भरने की संभावना बढ़ जाती है. अगर आप समय रहते ITR दाखिल कर देते हैं तो गलतियों को सुधारने और सभी जानकारियां सही तरीके से भरने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है. आइए जानते हैं कि समय पर ITR फाइल करना क्यों जरूरी है।

अगर आप तय समय सीमा तक ITR दाखिल नहीं करते हैं, तो 31 दिसंबर 2026 तक विलंबित (Belated) रिटर्न दाखिल कर सकते हैं. हालांकि, इसके लिए अतिरिक्त शुल्क देना होगा.इनकम टैक्स एक्ट की धारा 234A के तहत बकाया टैक्स पर हर महीने या महीने के हिस्से के लिए 1% ब्याज देना होगा. वहीं, धारा 234F के तहत लेट फीस भी लगेगी।

कुल आय 5 लाख रुपये से ज्यादा होने पर 5,000 रुपये की लेट फीस. कुल आय 5 लाख रुपये तक होने पर 1,000 रुपये की लेट फीस.इसलिए समय पर ITR भरकर इन अतिरिक्त खर्चों से बचा जा सकता है।

2. कैपिटल लॉस आगे नहीं ले जा पाएंगे

अगर आपको शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड, प्रॉपर्टी या कारोबार में नुकसान हुआ है, तो आयकर कानून आपको उस नुकसान को अगले वर्षों में एडजस्ट करने की सुविधा देता है. इससे भविष्य में टैक्स का बोझ कम हो सकता है. लेकिन यह सुविधा तभी मिलेगी, जब आप नियत तारीख तक ITR दाखिल करेंगे. अगर आप समय सीमा चूक जाते हैं, तो कैपिटल लॉस या बिजनेस लॉस को आगे के वर्षों में कैरी फॉरवर्ड नहीं कर पाएंगे।

3. आपकी वित्तीय साख पर पड़ सकता है असर

ITR केवल टैक्स रिटर्न नहीं, बल्कि आपकी वित्तीय विश्वसनीयता का भी अहम दस्तावेज है. होम लोन, पर्सनल लोन, एजुकेशन लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते समय बैंक अक्सर पिछले कुछ वर्षों की ITR मांगते हैं।

अगर आपने समय पर ITR दाखिल नहीं किया है, तो इससे आपकी वित्तीय अनुशासन (Financial Discipline) पर सवाल उठ सकते हैं और लोन मंजूरी में दिक्कत आ सकती है.इसके अलावा अमेरिका, जापान जैसे कई देशों का वीजा लेने के लिए भी ITR आय के प्रमाण के तौर पर मांगी जाती है. ऐसे में देरी से ITR भरने पर जरूरत पड़ने पर दस्तावेज उपलब्ध कराने में परेशानी हो सकती है।

FY 2025-26 के लिए ITR फाइल करने की अंतिम तारीख

वेतनभोगी, पेंशनभोगी और निवेशक (ITR-1/ITR-2): 31 जुलाई 2026
फ्रीलांसर और छोटे कारोबारी (ITR-3/ITR-4, नॉन-ऑडिट): 31 अगस्त 2026
टैक्स ऑडिट वाले मामले: 31 अक्टूबर 2026
बिलेटेड (देरी से) ITR फाइल करने की अंतिम तारीख: 31 दिसंबर 2026

You Might Also Like

LateNightCravings : क्यों बढ़ रहा है देर रात खाने का चलन ?

MoonEffectsOnMind : चांद कैसे करता है मन और भाग्य को प्रभावित ?

UdtaTeerVsHaiwaan : ‘उड़ता तीर’ या ‘हैवान’, कौन सी फिल्म ज्यादा हिट होगी?

BKTCNews : दान-चढ़ावे पर रहेगी पैनी नजर, BKTC का फरमान

TrigrahiYog : आज ज्यादा बोलने वालों को खतरा , त्रिग्रही योग एक्टिव

TAGGED: #BelatedITR, #FinancialTips, #IncomeTaxDeadline, #IncomeTaxIndia, #ITR1, #ITR2, #ITR2026, #ITRBenefits, #ITRFileOnline, #ITRLastDate, #khojinaradbreakingnews, #LoanApprovalDocuments, #SaveTaxPenalty, #TaxFilingBenefits, #TaxReturn2026, incometaxreturn, khojinarad

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 3, 2026 July 3, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article TrigrahiYog TrigrahiYog : आज ज्यादा बोलने वालों को खतरा , त्रिग्रही योग एक्टिव
Next Article BKTCNews BKTCNews : दान-चढ़ावे पर रहेगी पैनी नजर, BKTC का फरमान

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

LateNightCravings
LateNightCravings : क्यों बढ़ रहा है देर रात खाने का चलन ?
तत्काल प्रभाव July 3, 2026
MoonEffectsOnMind
MoonEffectsOnMind : चांद कैसे करता है मन और भाग्य को प्रभावित ?
खोजी नारद कहिंन July 3, 2026
UdtaTeerVsHaiwaan
UdtaTeerVsHaiwaan : ‘उड़ता तीर’ या ‘हैवान’, कौन सी फिल्म ज्यादा हिट होगी?
महाराष्ट्र July 3, 2026
BKTCNews
BKTCNews : दान-चढ़ावे पर रहेगी पैनी नजर, BKTC का फरमान
उत्तराखण्ड July 3, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?