By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: Twitter पर हो जाएगा Elon Musk का 100% कब्जा
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > अंतराष्ट्रीय > Twitter पर हो जाएगा Elon Musk का 100% कब्जा
अंतराष्ट्रीय

Twitter पर हो जाएगा Elon Musk का 100% कब्जा

admin
Last updated: 2022/04/16 at 8:02 AM
admin
Share
5 Min Read
SHARE

Elon Musk Twitter News : अरबपति एलन मस्क ने 54.20 डॉलर प्रति शेयर मूल्य पर ट्विटर को खरीदने की पेशकश की है। साथ ही मस्क कैश में ट्विटर को खरीदना चाहते हैं। बता दें कि हाल ही में टेस्ला के मालिक ने ट्विटर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को ज्वाइन करने से मना कर दिया था।

Contents
ट्विटर को खरीदना चाहते हैं एलन मस्कट्विटर ने नियामकीय फाइलिंग में दी जानकारीट्विटर से उठा मस्क का भरोसा इसलिए चाहते हैं खरीदनाहाल ही में खरीदी थी 9.2 फीसद हिस्सेदारीमस्क ने इस तरह ठुकराया बोर्ड ज्वाइन करने का ऑफर

ट्विटर को खरीदना चाहते हैं एलन मस्क

नई दिल्ली: वर्ल्ड फेमस इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क (Elon Musk ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) को खरीदने की पेशकश की है। अरबपति एलन मस्क ने 54.20 डॉलर प्रति शेयर मूल्य पर ट्विटर को खरीदने की पेशकश की है। साथ ही मस्क कैश में ट्विटर को खरीदना चाहते हैं। बता दें कि हाल ही में टेस्ला के मालिक ने ट्विटर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को ज्वाइन करने से मना कर दिया था। ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने यह जानकारी दी थी। इससे ट्विटर और इसके सबसे बड़े शेयरधारक के बीच संबंधों में नई अनिश्चितता के संकेत मिले थे। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क 54.20 डॉलर प्रति शेयर कैश में भुगतान करके ट्विटर को खरीदना चाहते हैं, जो 28 जनवरी की डील की तुलना में 54 फीसद प्रीमियम है। इससे वैल्यू 43 अरब डॉलर की निकलकर आती है। मस्क के इस ऑफर के बाद ट्विटर का शेयर 18 फीसद चढ़ गया है।

ट्विटर ने नियामकीय फाइलिंग में दी जानकारी

ट्विटर ने गुरुवार को एक नियामक फाइलिंग में बताया कि मस्क कंपनी की शेष हिस्सेदारी भी खरीदना चाहते हैं। कंपनी ने कहा, ‘मस्क, वर्तमान में कंपनी में 9% से अधिक शेयरों के मालिक है और कंपनी के सबसे बड़े शेयरधारक है। उन्होंने बुधवार को कंपनी को एक पत्र लिखा है, जिसमें ट्विटर के शेष शेयर खरीदने का प्रस्ताव दिया गया है।’

ट्विटर से उठा मस्क का भरोसा इसलिए चाहते हैं खरीदना

एलन मस्क ने ट्विटर के लिए लगाई गई कीमत को अपना सर्वश्रेष्ठ और अंतिम प्रस्ताव बताया है। मस्क ने फाइलिंग में कहा, ‘मैंने ट्विटर में निवेश किया, क्योंकि मैं दुनिया भर में फ्री स्पीच के लिए इसके एक बड़े मंच बनने की क्षमता में विश्वास करता हूं और मेरा मानना है कि फ्री स्पीच लोकतंत्र के लिए एक सामाजिक अनिवार्यता है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हालांकि, अपना निवेश करने के बाद से अब मुझे एहसास हुआ है कि कंपनी न तो पनपेगी और न ही अपने मौजूदा स्वरूप में इस सामाजिक अनिवार्यता को पूरा करेगी। ट्विटर को एक निजी कंपनी के रूप में बदलने की जरूरत है।’

हाल ही में खरीदी थी 9.2 फीसद हिस्सेदारी

बता दें कि हाल ही में एलन मस्क ने सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर की 9.2 फीसद हिस्सेदारी खरीदी थी। इस डील में मस्क ने ट्विटर के लगभग 7.35 करोड़ शेयर खरीदे थे। यह मस्क का ट्विटर में एक निष्क्रिय निवेश था। गौरतलब है कि मस्क ने पिछले महीने स्वतंत्र रूप से अपनी बात रखने को लेकर ट्वीट करते हुए ट्विटर पर स्वतंत्र संवाद करने की क्षमता पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था, ‘‘स्वतंत्र रूप से अपनी बात रखना एक कार्यशील लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। क्या आप मानते हैं कि ट्विटर इस सिद्धांत का सख्ती से पालन करता है?’’ उन्होंने कहा था, ‘‘स्वतंत्र रूप से अपनी बात रखना एक कार्यशील लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। क्या आप मानते हैं कि ट्विटर इस सिद्धांत का सख्ती से पालन करता है?’’

मस्क ने इस तरह ठुकराया बोर्ड ज्वाइन करने का ऑफर

ट्विटर में 9 फीसद से अधिक हिस्सेदारी खरीदने के बाद एलन मस्क को ट्विटर के बोर्ड में जगह दी जानी थी। लेकिन ट्विटर ने इसमें एक शर्त रख दी। ट्विटर ने कहा कि मस्क कंपनी के बोर्ड में तभी आ सकते हैं, जब वे कंपनी में 14.9 से अधिक हिस्सेदारी नहीं खरीदेंगे। मस्क ने कंपनी की इस शर्त को नहीं माना और कंपनी के बोर्ड को ज्वाइन करने से इन्कार कर दिया। अब मस्क ने पूरी कंपनी को ही खरीदने की पेशकश कर दी है।

You Might Also Like

UAEFreeEducation : स्कूल-कॉलेज मुफ्त, शादी के लिए लाखों रुपये

NASASpaceTech : स्पेस में कैसे ‘नेचर कॉल’ हैंडल करते हैं एस्ट्रोनॉट्स ?

Ecofriendly : पुराने टायर और बोतलों से कमाएं 30,000 महीना

QuadrobicsTrend : जानवरों की तरह हाथ-पैर से दौड़ और कूद रहे लोग

TodayGoldPrice : सस्ती हुई चांदी, सोना भी 3500 रुपये गिरा

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 16, 2022 April 16, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पंजाब ने 1 जुलाई से 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की
Next Article अब उत्तराखंड से सीधे मुंबई के लिए चलेगी सुपरफास्ट ट्रेन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

MobileMorningHabit
MobileMorningHabit : सुबह उठते ही मोबाइल देखना है नुकसानदायक
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ April 16, 2026
Kumbh2027
Kumbh2027 : कुंभ क्षेत्र में यातायात, पार्किंग और रूट प्लान पर निर्देश
उत्तराखण्ड April 15, 2026
BahucharaMata
BahucharaMata : मुर्गे वाली माता का मंदिर में मिलती है मुक्ति
तत्काल प्रभाव April 15, 2026
36gunamilan
36gunamilan : 36 में से कितने गुण जरूरी, जानें ज्योतिष रहस्य
इंटरव्यू April 15, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?