INDIAखोजी नारद कहिंनतत्काल प्रभाव
Trending

19 अप्रैल से 7 चरणों में चुनाव का ऐलान,,, 4 जून को घोषित होंगे नतीजे....

Election dates announced, voting in Uttarakhand on 19 April.

दिल्ली : उत्तराखंड में पहले चरण में मतदान होंगे 19 अप्रैल को प्रदेश की पांचों सीटों पर मतदान होगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। इसके मुताबिक, सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। चुनाव के नतीजे चार जून को आएंगे।

निर्वाचन आयोग ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोग थोड़ी देर में तारीखों का एलान करेगा।

18वीं लोकसभा के लिए निर्वाचन आयोग (ईसी) ने चुनाव कार्यक्रम का एलान कर दिया है। इसके साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है।

सीईसी बोले- देश की चमक बढ़ाने वाला चुनाव कराएंगे

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, “यह हम लोगों के लिए ऐतिहासिक क्षण है।

2024 दुनिया के लिए भी चुनावों का साल है। दुनिया के सबसे बड़े और सबसे जीवंत लोकतंत्र के रूप में भारत पर सभी का ध्यान केंद्रित रहता है।

लोकतंत्र के रंग यहां उभरते हैं और सभी हिस्सों का इसमें समावेश होता है।

हमारा वादा है कि हम चुनाव इस तरह कराएंगे जो देश की चमक को बढ़ाएगा।

17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है। जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव होना बाकी हैं।

इस बार 18 से 19 वर्ष के 1.8 करोड़ मतदाता

हमने पिछले एक साल में नए वोटरों को जोड़ने पर बहुत मेहनत की है।

इस बार 18 से 19 वर्ष के 1.8 करोड़ मतदाता होंगे।

20 से 29 साल उम्र के 19.74 करोड़ मतदाता होंगे।

82 लाख मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 85 साल से ज्यादा है।

85 लाख लड़कियां पहली बार मतदान करेंगी- सीईसी

85 लाख लड़कियां पहली बार मतदान करेंगी। पुरुष मतदाताओं की संख्या 49.72 है। वहीं 47.15 महिला मतदाता हैं।

Related Articles

Back to top button