By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
Reading: IASTransferUttarakhand : IAS , PCS के ट्रांसफर से जुडी बड़ी खबर !
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > IASTransferUttarakhand : IAS , PCS के ट्रांसफर से जुडी बड़ी खबर !
उत्तराखण्ड

IASTransferUttarakhand : IAS , PCS के ट्रांसफर से जुडी बड़ी खबर !

▪️IAS-PCS को मिल सकती हैं नई जिम्मेदारियां.

admin
Last updated: 2026/10/16 at 10:52 AM
admin
Share
4 Min Read
IASTransferUttarakhand
IASTransferUttarakhand : IAS , PCS के ट्रांसफर से जुडी बड़ी खबर !
SHARE
Highlights
  • ▪️तीन साल का फॉर्मूला बनेगा आधार?
  • ▪️शासन स्तर के अफसर भी रडार पर.
  • ▪️आखिर क्यों अहम है यह फेरबदल ?

उत्तराखंड में बदलने वाली है प्रशासनिक कुर्सियां.
3-4 जिलों के DM और बदल सकते हैं सीडीओ.
उत्तराखंड में अफसरों के तबादले की लिस्ट तैयार.
आईएएस पीसीएस का बम्पर तबादला करेगी सरकार.

Contents
▪️3-4 जिलों के DM , प्राधिकरण में बदलाव की चर्चा▪️IAS-PCS को मिल सकती हैं नई जिम्मेदारियां▪️तीन साल का फॉर्मूला बनेगा आधार?▪️शासन स्तर के अफसर भी रडार पर▪️आखिर क्यों अहम है यह फेरबदल ?

IASTransferUttarakhand :  IAS , PCS के ट्रांसफर से जुडी बड़ी खबर ! ;- विधान सभा चुनाव के मुहाने पर खड़े उत्तराखंड में अफसरशाही में विधान सभा सत्र से पहले कभी भी बड़े फेरबदल की प्रबल संभावना है। उत्तराखंड की सियासत और नौकरशाही के गलियारों में इन दिनों एक ही सवाल गूंज रहा है अगली तबादला सूची में किसका नाम होगा ? आगामी विधानसभा चुनाव से पहले धामी सरकार प्रशासनिक मशीनरी को नए सिरे से कसने की तैयारी में जुट गई है। सूत्रों की मानें तो इस बार शासन का पूरा फोकस फील्ड स्तर पर तैनात अफसरों पर है।

▪️3-4 जिलों के DM , प्राधिकरण में बदलाव की चर्चा

चर्चा है कि राज्य के करीब तीन से चार जिलों में जिलाधिकारियों की कुर्सी बदल सकती है। सिर्फ DM ही नहीं, अपर जिलाधिकारी (ADM) और उपजिलाधिकारी (SDM) स्तर पर भी बड़े फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। कुछ जिलों में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) की जिम्मेदारी भी नए चेहरों को सौंपी जा सकती है।

▪️IAS-PCS को मिल सकती हैं नई जिम्मेदारियां

देहरादून , हरिद्वार , अल्मोड़ा और नैनीताल जैसे बड़े जिलों में बड़े फेरबदल संभावित हैं वहीँ कई IAS और PCS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। इनमें वे अफसर शामिल हो सकते हैं जो लंबे समय से एक ही पद या तैनाती पर जमे हैं। साथ ही चुनावी नजरिए से जिलों की व्यवस्था मजबूत करने के लिए नए चेहरों को भी मौका दिया जा सकता है।

▪️तीन साल का फॉर्मूला बनेगा आधार?

तबादलों में दो बातों पर खास नजर रहने की संभावना है। पहला, एक ही स्थान पर तीन साल से ज्यादा समय बिता चुके अफसरों की तैनाती बदलना। दूसरा, जिलों में बेहतर प्रशासनिक तालमेल के लिए जिम्मेदारियों में फेरबदल। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत चुनाव से जुड़े अफसरों के कार्यकाल और तैनाती की समीक्षा होती है। हालांकि तीन साल का नियम सभी पर एक समान लागू नहीं होता, बल्कि पद, चुनावी जिम्मेदारी और आयोग के निर्देशों के आधार पर पात्रता तय होती है।

▪️शासन स्तर के अफसर भी रडार पर

फील्ड के साथ-साथ शासन स्तर पर तैनात कुछ अफसरों के विभाग बदलने की भी चर्चा है। माना जा रहा है कि कुछ बड़े विभागों की जिम्मेदारियों में फेरबदल पर मंथन चल रहा है, लेकिन यह कवायद व्यापक बदलाव के बजाय चुनिंदा विभागों तक सीमित रह सकती है। मकसद है विभागों के बीच बेहतर समन्वय, कामकाज के बंटवारे में सुधार और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना।

▪️आखिर क्यों अहम है यह फेरबदल ?

विधानसभा चुनाव से पहले फील्ड स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त करना सरकार की जरूरत मानी जा रही है। जिलों में तैनात अधिकारी चुनावी तैयारियों, कानून-व्यवस्था और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाते हैं। यही वजह है कि शासन स्तर पर तैनाती और जिम्मेदारियों की समीक्षा की जा रही है।अब सबकी निगाहें संभावित तबादला सूची पर टिकी हैं। अगर यह कवायद अंतिम निर्णय तक पहुंचती है, तो इसका सबसे बड़ा असर जिलों की प्रशासनिक व्यवस्था पर दिख सकता है। अनुमान है कि जल्द ही तबादले होंगे।

You Might Also Like

RekhaAryaNews : सत्ता, साजिश और मंत्री रेखा आर्या का सनसनीखेज आरोप !

AnkitaBhandariCase : उत्तराखंड पुलिस ने अंकिता भंडारी केस पर दिया अपडेट

UttarakhandNews : मेधावी स्टूडेंट उत्तराखंड का उज्ज्वल भविष्य – धामी

DhamiGovernment : विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देगी धामी सरकार

UttarakhandNews : पर्यटकों को बेहतर पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराएँगे – डॉ. आर. राजेश कुमार

TAGGED: #AlmoraNews, #pushkarsinghdhami, dehradunnews, DMTransferNews, haridwarnews, IASPCSTransfer, IASTransferUttarakhand, khojinarad, nainitalnews, PCSTransferUttarakhand, uttarakhandnews, UttarakhandTransferNews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 16, 2026 October 16, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article AnkitaBhandariCase AnkitaBhandariCase : उत्तराखंड पुलिस ने अंकिता भंडारी केस पर दिया अपडेट
Next Article RekhaAryaNews RekhaAryaNews : सत्ता, साजिश और मंत्री रेखा आर्या का सनसनीखेज आरोप !

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

RekhaAryaNews
RekhaAryaNews : सत्ता, साजिश और मंत्री रेखा आर्या का सनसनीखेज आरोप !
देहरादून October 16, 2026
AnkitaBhandariCase
AnkitaBhandariCase : उत्तराखंड पुलिस ने अंकिता भंडारी केस पर दिया अपडेट
उत्तराखण्ड October 15, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : मेधावी स्टूडेंट उत्तराखंड का उज्ज्वल भविष्य – धामी
देहरादून October 15, 2026
DhamiGovernment
DhamiGovernment : विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देगी धामी सरकार
देहरादून October 15, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?