By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 25 October 2026
    E-Paper | 25 October 2026
    October 24, 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    E-Paper | 11 October 2026
    October 10, 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
Reading: NagpurCrime : गर्लफ्रेंड को हीटर से जलाया ,इश्क़ का खौफनाक अंत !
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > भांडा फोड़ > NagpurCrime : गर्लफ्रेंड को हीटर से जलाया ,इश्क़ का खौफनाक अंत !
तत्काल प्रभाव

NagpurCrime : गर्लफ्रेंड को हीटर से जलाया ,इश्क़ का खौफनाक अंत !

कैसे दिया वारदात को अंजाम?

admin
Last updated: 2026/10/15 at 11:01 AM
admin
Share
5 Min Read
NagpurCrime
NagpurCrime : गर्लफ्रेंड को हीटर से जलाया ,इश्क़ का खौफनाक अंत !
SHARE
Highlights
  • करंट से मौत बताई जा रही थी, असल में सिर पर वार से हत्या.
  • कैसे पकड़ में आया जावेद?
  • शादी के बाद भी संपर्क में थे दोनों.

NagpurCrime :  गर्लफ्रेंड को हीटर से जलाया ,इश्क़ का खौफनाक अंत ! :-  नागपुर की MIDC पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए गर्लफ्रेंड की हत्या करने वाले आरोपी को कुछ घंटे के भीतर महाराष्ट्र के जलगांव से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शादी के लिए दबाव बनाने पर महिला की हत्या कर दी और फिर करंट से मौत दिखाने का षडयंत्र रचा। उसने महिला के शव के पास बिजली का उपकरण (इमर्शन हीटर) रखकर यह दिखाने की कोशिश की थी कि उसकी मौत करंट लगने से हुई है। लेकिन मामले में टिवस्ट तब आया जब पोस्टमार्टम में डॉक्टरों ने महिला की मौत सिर पर भारी वस्तु से प्रहार किए जाने के कारण होने की जानकारी दी।आरोपी की पहचान जलगांव जिले की रावत तहसील के शिव कॉलोनी निवासी 35 वर्ष की जावेद शेख साहिद मन्नियार के रूप में हुई है जबकि मृतका की पहचान कविता (35) के रूप में हुई है।

Contents
कैसे दिया वारदात को अंजाम?करंट से मौत बताई जा रही थी, असल में सिर पर वार से हत्याकैसे पकड़ में आया जावेद?शादी के बाद भी संपर्क में थे दोनोंहीटर से शरीर पर झटके दिए खबर मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है खोजी नारद इसके फैक्ट्स की पुष्टि नहीं करता है।

कैसे दिया वारदात को अंजाम?

महिला अपने पति और 11 व 13 साल की दो बेटियों के साथ रहती थी। पुलिस के अनुसार, जलगांव जिले की रावेर तहसील का रहने वाला जावेद नागपुर में एयर-कंडीशनर तकनीशियन के तौर पर काम करता था। महिला और जावेद लगभग 15 साल से एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच प्रेम संबंध थे। महिला उस पर शादी करने का दबाव डाल रही थी। चूंकि जावेद भी पहले से ही शादीशुदा था, इसलिए इस बात को लेकर उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे।

रविवार सुबह जावेद महिला के घर पहुंचा, उस समय उसका पति काम के सिलसिले में अपने पैतृक गांव गया हुआ था और उसकी बेटियां अपने चाचा के घर गई हुई थीं। शाम को शादी के मुद्दे को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। आरोप है कि जावेद ने महिला के सिर पर किसी भारी चीज़ से वार किया। इसके बाद, उसने कथित तौर पर रूम हीटर का इस्तेमाल करके महिला के शरीर को जला दिया। इसके बाद आरोपी रात में ट्रेन से जलगांव भाग गया।

करंट से मौत बताई जा रही थी, असल में सिर पर वार से हत्या

यह घटना सोमवार सुबह तब सामने आई, जब पीड़िता की बेटियां घर लौटीं। शुरुआत में परिवार को लगा कि महिला की मौत बिजली का झटका लगने से हुई है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि उसके सिर पर चोट लगी थी। मंगलवार को जावेद को गिरफ्तार कर लिया गया और शहर लाया गया।दरअसल, शव के पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले, जिससे उसकी मौत को लेकर पुलिस को संदेह गहरा गया। डॉक्टर ने भी आशंका जताई कि हीटर का इस्तेमाल केवल मौत को करंट लगने का हादसा साबित करने के लिए किया गया हो सकता है।

कैसे पकड़ में आया जावेद?

इसके बाद पुलिस ने मृतका के मोबाइल के कॉल डिटेल खंगाली जिसमें सामने आया था कि वह नियमित रूप से जावेद शेख के संपर्क में थी। आरोपी जावेद की लोकेशन जलगांव में मिलने पर स्थानीय पुलिस की मदद से उसे धर दबोचा।

शादी के बाद भी संपर्क में थे दोनों

पुलिस पूछताछ में आरोपी जावेद शेख ने बताया कि वह AC की मरम्मत का काम करता था। कॉलेज के दिनों में दोनों की जान पहचान हुई थी, लेकिन दोनों अलग-अलग धर्म के होने के कारण उनके रिश्ते का कड़ा विरोध हुआ, जिसके चलते दोनों ने अपने-अपने स्तर पर अन्य जगहों पर शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद भी दोनों संपर्क में बने रहे। पूछताछ में पता चला कि कविता मेस में काम करती थी, उसकी बहन का विवाह जलगांव में हुआ था।

हीटर से शरीर पर झटके दिए

पिछले 15 वर्षों से कविता और जावेद के प्रेम संबंध थे। पति के घर पर नहीं होने पर जावेद नागपुर आ जाता था, लेकिन कुछ समय से वह कविता को नजरअंदाज कर रहा था। कविता जावेद से विवाह करना चाहती थी लेकिन जावेद उससे दूरी बना रहा था। इस बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ। जावेद पेशे से इलेक्ट्रीशियन है, उसने कविता की मौत करंट लगने से हुई यह दिखाने के लिए हीटर से शरीर पर झटके दिए और बाद में हीटर पर पानी गर्म करने रख दिया।

खबर मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है खोजी नारद इसके फैक्ट्स की पुष्टि नहीं करता है।

You Might Also Like

ChhathPuja2026 : खरना का प्रसाद केले के पत्ते पर क्यों परोसते है ?

AirPollution : क्या है प्री-डायबिटीज और इसका खतरा ?

UttarakhandSSR : उत्तराखण्ड में SSR की शुरुआत

AnshulSinghDM : अल्मोड़ा के स्कूलों को स्मार्ट बना रहे डीएम अंशुल सिंह

PravasiUttarakhandi : देर शाम मुख्यमंत्री के घर सजी प्रवासी उत्तराखंडियों की महफ़िल  

TAGGED: #CrimeNewsIndia, GirlfriendMurderCase, HeaterMurderCase, JalgaonNews, khojinarad, MaharashtraCrimeNews, NagpurCrime, NagpurMurderCase, NagpurPolice

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 15, 2026 October 15, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article NMCGuidelines NMCGuidelines : ‘100% इलाज’ का प्रचार बंद , NMC की नई गाइडलाइन
Next Article WhatsAppScam WhatsAppScam : WhatsApp पर नया स्कैम, ‘No’ लिखते ही अकाउंट खाली

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

ChhathPuja2026
ChhathPuja2026 : खरना का प्रसाद केले के पत्ते पर क्यों परोसते है ?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ November 14, 2026
AirPollution
AirPollution : क्या है प्री-डायबिटीज और इसका खतरा ?
खोजी नारद कहिंन November 14, 2026
UttarakhandSSR
UttarakhandSSR : उत्तराखण्ड में SSR की शुरुआत
Uncategorized November 14, 2026
AnshulSinghDM
AnshulSinghDM : अल्मोड़ा के स्कूलों को स्मार्ट बना रहे डीएम अंशुल सिंह
उत्तराखण्ड November 14, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?