By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: भुने चने में मिलाकर खाएं ये चीजें,,सेहत को मिलेंगे अचूक फायदे…
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > हेल्थ > भुने चने में मिलाकर खाएं ये चीजें,,सेहत को मिलेंगे अचूक फायदे…
हेल्थ

भुने चने में मिलाकर खाएं ये चीजें,,सेहत को मिलेंगे अचूक फायदे…

admin
Last updated: 2024/06/19 at 7:22 AM
admin
Share
5 Min Read
SHARE

फास्ट फूड के इस जमाने में अगर आप भी देसी खाने के शौकीन हैं या मिलावट के इस दौर में शुद्ध और पौष्टिक चीजों की तलाश में हैं तो यहां दी गई जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है।

शाम के वक्त अगर आपको तेज भूख लगती है और कुछ खाने को मन ललचाने लगता है, पर सेहत का ध्यान रखकर आप अपना मन मार लेते हैं तो अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं हैं।

यहां हम आपको शाम के लिए कुछ ऐसे हेल्दी स्नैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो न सिर्फ आपकी भूख को शांत करेंगे, बल्कि सेहत लाभ भी देंगे। जी हां, हम बात कर रहे हैं भुने चने के मिक्सचर की।

फाइबर से भरपूर चना अपने आप में पाचन के लिए लाभकारी माना जाता है, लेकिन फिर भी अगर आपको चना हजम नहीं हो पाता है तो आप गुड़ के साथ भुना चना खाना शुरू करें।

बता दें कि गुड़ के साथ भुने चने का सेवन पाचन को बेहतर करने के साथ ही कई तरह के सेहत लाभ देता है।

गुण में आयरन, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे खनिज तत्वों के साथ शरीर के लिए आवश्यक दूसरे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा और शक्ति प्रदान करते हैं।

गुड़ और चने में मौजूद आयरन, शरीर में खून की कमी को दूर करता है, ऐसे में इससे एनीमिया में राहत मिलती है।

वहीं पोटेशियम की प्रचुरता के कारण यह उच्च रक्तचाप और हृदय संबंधी रोगों को नियंत्रित करने में भी सहायक होता है। इसके साथ ही गुड़ और चने को मिलाकर खाने में हड़्डियों को भी मजबूत करता है।

भुने चने के साथ मूंगफली का सोंधापन इसके स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है। वहीं मूंगफली और चना दोनों ही बेहद स्वास्थ्यवर्धक चीजें है जिनसे शरीर को कई सारे लाभ मिलते हैं।

दरअसल, मूंगफली और चना प्रोटीन के बेहतरीन स्रोत हैं। ऐसे में ये मसल्स को मजबूत बनाने के साथ ही शरीर को आवश्यक ऊर्जा प्रदान करते हैं।

बता दें कि मूंगफली में मोनो अनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है, जो हृदय रोगों के जोखिम को कम करने के साथ ही वजन घटाने में सहायक होता है।

वहीं मूंगफली में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड भी पाया जाता है, जो सेरोटोनिन के स्त्राव को बढ़ाता है। गौरतलब है कि सेरोटोनिन दिमाग के लिए लाभकारी हार्मोन माना जाता है, जो तनाव को दूर कर मानसिक सेहत को बेहतर बनाने में मददगार साबित होता है।

ऐसे में भुने चने के साथ मूंगफली के सेवन से मानसिक सेहत को भी लाभ पहुंचता है।

शहद में मिलाकर खाएं चना : अगर आपको गुड़ का स्वाद नहीं भाता है तो आप शहद के साथ भुना चना खा सकते हैं। शहद भी चने की पौष्टिकता को बढ़ाता है। बता दें कि शहद के साथ भुने चने का सेवन वजन कम करने में बेहद मददगार साबित होता है।

एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर शहद बीमारियों से बचाव में सहायक होता है। शहद और भुने चने को साथ मिलाकर खाने पर कब्ज से भी राहत मिलती है।

नींबू के साथ भुना चना : नींबू, भुने चने में बेहतरीन स्वाद जोड़ता है और साथ ही इसके लाभ को भी बढ़ाता है। दोनों का साथ में सेवन पाचन के लिए खासतौर पर लाभकारी साबित होता है।

नींबू विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है, ऐसे में इसका सेवन त्वचा और बालों के साथ ही संपूर्ण शरीर के लिए लाभकारी साबित होता है।

इस तरह से इन चीजों के साथ भुने चने का सेवन कर आप सेहत लाभ ले सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि अपनी शारीरिक स्थिति और जरूरत अनुसार ही आहार में किसी भी चीज को शामिल करें।

दरअसल, आपकी शारीरिक स्थिति के अनुसार ही कोई भी चीज आपके लिए फायदेमंद या नुकसानदेह साबित होती है।

इसलिए यहां बताई गई चीजों को अपने आहार में शामिल करने के बारे में अपने आहार डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

 

 

 

You Might Also Like

sleepbanking : क्या आप करते है स्लीप बैंकिंग ?

childimmunity : क्या बच्चे का इम्यून सिस्टम कमजोर है ?

HighCholesterol : मत खाना ये आइटम वर्ना थम जाएगी खून की रफ्तार

WinterSensitivity : आपको ज्यादा ठंड क्यों लगती है ?

Blockbuster Movies : 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्में!

TAGGED: #viralnews, health, healthnews, healthnewsupdate, khoji narad, todayupdate

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin June 19, 2024 June 19, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जायफल का पानी पीने से मिलते हैं ये बेमिसाल फायदे,,जाने एक क्लिक में..
Next Article मुख्यमंत्री की सुरक्षा में होगा बड़ा बदलाव,,Z Plus और NSG कवर के बाद अब ये है तैयारी,,जाने एक क्लिक में..

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

FlopMovies
FlopMovies : 2025 की सबसे बड़ी फ्लॉप बॉलीवुड फिल्में
मुंबई December 15, 2025
Dhuran­dhar : धुरंधर का बॉक्स ऑफिस तूफान 10 दिनों में 350 करोड़ पार
मुंबई December 15, 2025
JanJanKiSarkar
JanJanKiSarkar : सरकार की योजनाओं का हो प्रचार प्रसार – सचिव
देहरादून December 15, 2025
DMsavinBansal
DMsavinBansal : डीएम के वसूली अभियान से बकायेदारों में हड़कंप !
उत्तराखण्ड December 15, 2025
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?