DhamiCabinet : धामी मंत्रिमंडल विस्तार – 5 विधायकों ने ली शपथ :- उत्तराखंड के ठन्डे और फुहारों के मौसम के बीच राजभवन में माननीय विधायकों के मुस्कुराते चेहरों ने गजब की गर्मी पैदा कर दी। उम्मीद थी कि महिला एमएलए भी इसमें शामिल हो सकती हैं लेकिन क्षेत्र और प्रतिनिधित्व के गुणा भाग में 5 युवा और अनुभवी विधायकों की तरजीह मिली है।
आज बारिश के बीच धामी मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों की एंट्री हो गई है. लोक भवन में शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे नव नियुक्त कैबिनेट मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पांच विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई. ऐसे में अब धामी मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है. राज्यपाल ने विधायक मदन कौशिक, भरत चौधरी, प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा और खजान दास को मंत्री पद की शपथ दिलाई।
हरिद्वार सीट से विधायक मदन कौशिक कैबिनेट मंत्री बने.
भीमताल सीट से विधायक राम सिंह कैड़ा कैबिनेट मंत्री बने.
राजपुर सीट से विधायक खजान दास कैबिनेट मंत्री बने.
रुद्रप्रयाग सीट से विधायक भरत चौधरी कैबिनेट मंत्री बने.
रुड़की सीट से विधायक प्रदीप बत्रा कैबिनेट मंत्री बने.
उत्तराखंड राज्य में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले धामी मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है. अभी मंत्रिमंडल का विस्तार आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रही है. क्योंकि राज्य सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए क्षेत्रीय, जातीय और महिला- युवा संतुलन साधने की कोशिश की है।
दरअसल, साल 2022 में सरकार के गठन के बाद से ही मंत्रिमंडल के कई पद खाली चल रहे थे. जिसके बाद से ही समय समय पर मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट उठती रही है. ऐसे में वर्तमान सरकार के कार्यकाल को चार साल पूरा होने से ठीक तीन दिन पहले मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया गया है।

