By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: DGP दीपम सेठ ने किया प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > DGP दीपम सेठ ने किया प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन
देहरादून

DGP दीपम सेठ ने किया प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन

DGP ने डिजिटल पुलिसिंग, साइबर अपराध और जनसंवाद पर जोर दिया.

admin
Last updated: 2025/03/13 at 7:04 AM
admin
Share
4 Min Read
DGP दीपम सेठ ने किया प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन
DGP दीपम सेठ ने किया प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन
SHARE
Highlights
  • पुलिसकर्मियों से की अनुशासन व संवेदनशीलता की अपील.
  • गंगनहर में डूब रही युवती को बचाने वाले पुलिसकर्मि सम्मानित.
  • DGP दीपम सेठ ने कहा – हर चुनौती से डटकर मुकाबला करें!
DGP दीपम सेठ ने किया प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन :  देहरादून में चल रहे मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस पदोन्नति प्रशिक्षण का पुलिस लाइन देहरादून में विधिवत समापन हुआ। समापन समारोह में दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की गई। समापन समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में पुलिस महानिदेशक द्वारा मुख्य आरक्षी को पुलिस सिस्टम की बेहद अहम कड़ी बताया तथा पदोन्नति प्रशिक्षण प्राप्त किये पुलिस कर्मियों को पदोन्नति पर शुभकामनाएं देते हुए उनसे भविष्य में भी अपने अनुभवों के आधार पर इसी प्रकार अनुशासन तथा पूर्ण निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा की।
 डीजीपी ने कहा कि बदलते समय के साथ साइबर क्राइम के रूप में पुलिस के समक्ष आ रही चुनौतियों से निपटने के लिये डिजिटल पुलिसिंग, साइबर क्राइम तथा आधुनिक जांच तकनीकों में स्वंय को अपडेट रखना नितान्त आवश्यक है।  साथ ही पुलिस के प्रति समाज के दृष्टिकोण को सहयोगात्मक तथा सकारात्मक बनाने के लिये प्रत्येक पुलिसकर्मी की जनता के प्रति संवेदनशीलता बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों से सीधा सवांद करते हुए पुलिस महानिदेशक द्वारा उनसे प्रशिक्षण के दौरान आने वाली समस्याओं तथा प्रशिक्षण को और बेहतर बनाने से सम्बन्धित उनके सुझावों पर चर्चा की गई। साथ ही सभी प्रशिक्षणार्थियों का फीड बैक प्राप्त कर प्रशिक्षण प्रक्रिया को और बेहतर बनाने के उनके सुझावों पर विचार करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।अंत में उपस्थित पुलिस कर्मियों से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, अनुशासन एवं पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से निर्वहन करने तथा अपने अधीनस्थ कर्मियों के लिये एक प्रेरणा स्त्रोत के रूप में सामने आने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत मे पुलिस महानिदेशक द्वारा पदोन्नति प्रशिक्षण में अन्त: तथा बाहय विषयों में प्रथम स्थान तथा सर्वांग सर्वोत्तम स्थान प्राप्त करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरूस्कृत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसके अतिरिक्त जनपद हरिद्वार के रूडकी क्षेत्रान्तर्गत सोनाली पार्क के पास एक महिला द्वारा गगंनहर में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने की घटना में गस्त डयूटी में नियुक्त सीपीयू कर्मियों द्वारा त्वरित कार्यवाही कर उक्त महिला को सुरक्षित रूप से बाहर निकालने की घटना में शामिल अ0उ0नि0 मनोज शर्मा व हे0कां0 कृपा राम चौहान को प्रशस्ति पत्र व 10000 हज़ार रुपये के नगद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।

DGP दीपम सेठ ने किया प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन

Contents
पदोन्नति प्रशिक्षण में सम्मानित पुलिस कर्मीबसंतोत्सव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी

पदोन्नति प्रशिक्षण में सम्मानित पुलिस कर्मी

01: हे0कां0ना0पु0 दिनेश प्रसाद पालीवाल- सर्वांग सर्वोत्तम.
02: हे0कां0ना0पु0 सूर्य प्रताप सिंह रमोला: अन्त: विषयों में प्रथम.
03: हे0कां0ना0पु0 हिमांशु भट्ट: बाहय विषयों में प्रथम.

बसंतोत्सव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी

1- श्री जितेंद्र जोशी, निरीक्षक यातायात देहरादून .
2- श्री ललित कुमार, उ०नि० यातायात देहरादून.
3- श्री शुभम कुमार, उ०नि० यातायात देहरादून.
4- श्री दीवान सिंह गोसाई, उपनिरीक्षक सीपीयू .
5- म०उ०नि० खगोती गुनियाल.
6-  उ०नि० सुमेर सिंह .
7- उ०नि० मोहन सिंह नेगी .
8- अ०उ०नि० विनोद कुमार, यातायात देहरादून .
9- अ०उ०नि० विजय प्रताप .
10- अ०उ०नि० राजकुमार .
11- अ०उ०नि० सुखदेव पुलिस दूरसंचार .
12- मुख्य आरक्षी प्रीतम सिंह सीपीयू देहरादून.
13-  हेड कांस्टेबल महेश कुमार पुलिस दूरसंचार .
14- आरक्षी मुकेश फर्स्वाण, यातायात देहरादून .
15- आरक्षी देवकुश,  यातायात.
16-  आरक्षी सूरज,  यातायात.
17-  आरक्षी सोम सिंह, यातायात.
18-  कांस्टेबल प्रदीप.

You Might Also Like

DMStrictOrders : नियम तोड़े तो अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक सेंटर होंगे सील – डीएम

PMModiRoadshow : सबसे लम्बा रोड शो करेंगे PM मोदी – देहरादून तैयार

SavinaBansal : डीएम के सामने हाँथ जोड़ नतमस्तक हुई महिला

DMsavinbansal : डीएम सविन बंसल के नेतृत्व में टीम ने निभाया इंसानियत का फर्ज – केके मिश्रा , (एडीएम एफआर )

DehradunAirportDigiYatra : देहरादून एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा की शुरूआत

TAGGED: #DGDeepamSeth, #DGPAddress, #Discipline, #DutyFirst, #LawEnforcement, #Leadership, #narendra modi, #NationalSecurity, #PoliceAcademy, #PoliceCadets, #PoliceForce, #PoliceMotivation, #PoliceTraining, #ServiceAndDuty, #TrainingCamp, #TrainingSession, #YoungOfficers, DGP Uttarakhand, DGP दीपम सेठ ने किया प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन, Inspiration, khoji narad, khoji narad breaking news, Motivation, pushkar singh dhami, SSP Dehradun, SuccessMantra, uttarakhandpolice

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin March 13, 2025 March 13, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मंदिर में पंखे कूलर व एसी चढ़ाने वाली मन्नत मंदिर में पंखे कूलर व एसी चढ़ाने वाली मन्नत का सच !
Next Article मंत्री जी का इस्तीफ़ा मंत्री जी का इस्तीफ़ा – एक बोल से गयी कुर्सी

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandTrekking
UttarakhandTrekking : हिमालय का रहस्य: ट्रेकिंग में कुत्ते क्यों बनते हैं आपका साथी?
उत्तराखण्ड April 10, 2026
DMStrictOrders
DMStrictOrders : नियम तोड़े तो अल्ट्रासाउंड व डायग्नोस्टिक सेंटर होंगे सील – डीएम
उत्तराखण्ड April 10, 2026
CervicalCancer
CervicalCancer : महिलाओं में मौत का प्रमुख कारण है “सर्वाइकल कैंसर”
लफ्फाज़ी April 10, 2026
IPL2026
IPL2026 : IPL स्लो ओवर रेट Rule क्या है ?
खोजी नारद कहिंन April 10, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?