By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: DehradunAirportDigiYatra : देहरादून एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा की शुरूआत
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > DehradunAirportDigiYatra : देहरादून एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा की शुरूआत
देहरादून

DehradunAirportDigiYatra : देहरादून एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा की शुरूआत

नए समर शेड्यूल में भुवनेश्वर वाली उड़ान शामिल नहीं है.

admin
Last updated: 2026/03/30 at 11:09 AM
admin
Share
4 Min Read
DehradunAirportDigiYatra
DehradunAirportDigiYatra : देहरादून एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा की शुरूआत
SHARE
Highlights
  • जबकि समर शेड्यूल में नवी मुंबई और पिथौरागढ़ के लिए देहरादून से सीधी उड़ान शामिल है.
  • देहरादून एयरपोर्ट पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने दिल्ली से वर्चुअल डिजी यात्रा का शुभारंभ किया.
  • एयरपोर्ट पर बोर्डिंग पास में लगने वाले समय में मैनुअल अपना पहचानपत्र.

DehradunAirportDigiYatra :देहरादून एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा की शुरूआत :-  देहरादून एयरपोर्ट पर 29 मार्च से समर शेड्यूल लागू कर दिया गया है। यह 24 अक्टूबर तक लागू रहेगा। समर शेड्यूल में कुल 34 उड़ानों को मंजूरी मिली है। समर शेड्यूल में कुछ उड़ानों के समय में भी परिर्वतन किया गया है। वहीं कुछ नए शहर भी देहरादून एयरपोर्ट से जुड़े हैं।

नए समर शेड्यूल में भुवनेश्वर वाली उड़ान शामिल नहीं है। जबकि समर शेड्यूल में नवी मुंबई और पिथौरागढ़ के लिए देहरादून से सीधी उड़ान शामिल है। समर शेड्यूल में कुछ उड़ानें 29 मार्च और कुछ उसके बाद अलग-अलग दिन शुरू की जाएंगी। देहरादून एयरपोर्ट से कुल 12 शहरों की लिए सीधी उड़ानें संचालित की जाएंगी, जिसमें दिल्ली, अहमदाबाद, कुल्लू, हैदराबाद, जयपुर, मुंबई, बंगलूरू, लखनऊ, पुणे, नवी मुंबई, कोलकाता और पिथौरागढ़ शामिल हैं।

देहरादून एयरपोर्ट पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने दिल्ली से वर्चुअल डिजी यात्रा का शुभारंभ किया । इस सुविधा के शुरू होने से यात्रियों को अपना चेहरा दिखाते ही एयरपोर्ट के अंदर सीधे एंट्री मिलेगी। इससे चेक इन, बोर्डिंग पास आदि में लगने वाले समय की बचत होगी। अब तक यह सुविधा देश के बड़े एयरपोर्ट पर ही उपलब्ध है।

ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) से मंजूरी मिलने के बाद देश के बड़े एयरपोर्ट की तर्ज पर देहरादून एयरपोर्ट पर इस सुविधा को शुरू किया जा रहा है। डिजी यात्रा की सुविधा शुरू होने से यात्रियों को तेज, सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा। इससे बोर्डिंग प्रक्रिया और लंबी कतारों में घंटों लाइन में लगने के झंझट से छुटकारा मिलेगा।

एयरपोर्ट पर बोर्डिंग पास में लगने वाले समय में मैनुअल अपना पहचानपत्र, टिकट या संबंधित दस्तावेज भी नहीं दिखाना पड़ेगा। एयरपोर्ट पर लगे संबंधित उपकरणों और आधुनिक कैमरों से यात्री के चेहरे की पहचान के बाद डिजी गेट ऑटोमेटिक खुल जाएगा, जिससे यात्री जल्दी अपनी फ्लाइट की तरफ जा सकेंगे।

डिजी यात्रा यात्रियों के लिए एक डिजिटल पहल है। जो हवाई यात्रियों को पेपरलेस और संपर्क रहित सुविधा प्रदान करती है। इसमें बोर्डिंग, आईडी प्रूफ आदि दिखाने की जरूरत नहीं होती है। एआई तकनीक से उसका चेहरा ही उसकी पहचान के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है, जिससे यात्री कुछ ही सेकेंड में अंदर दाखिल हो सकेंगे। इससे एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था और भी मजबूत होगी।

वाईफाई, किड्स जोन की भी सुविधा

डिजी यात्रा का लाभ लेने के लिए यात्रियों को अपने मोबाइल फोन में डिजी यात्रा एप डाउनलोड करना होगा। आधार कार्ड और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करने के बाद एप में अपना फ्लाइट नंबर, टिकट और अपनी फोटो अपलोड करनी होगी। एयरपोर्ट पर डिजी यात्रा गेट पर कैमरे और दूसरे उपकरण डिजी एप पर दर्ज यात्री का चेहरा स्कैन और मौके पर खड़े यात्री के चेहरे से मिलाकर कर गेट खोल देंगे।

डिजी एप में दर्ज डाटा यात्रा पूरी होने के 24 घंटे बाद खुद ही डिलीट हो जाएगा। एयरपोर्ट पर यात्रियों को इंटरनेट इस्तेमाल के लिए वाईफाई सुविधा, फ्लाइट का इंतजार करते हुए अपनी पसंद की किताबें और बच्चों के लिए किड्स जोन की सुविधा भी मिलेगी, जिसमें खेल खिलौने आदि मिलेंगे। एयरपोर्ट निदेशक भूपेश सीएच नेगी ने कहा कि आज वर्चुअल रूप से डिजी यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू द्वारा किया जाएगा।

You Might Also Like

CharDhamYatra2026 : CharDham में आस्था का सैलाब

MajorAkhileshBhatt : देवभूमि उत्तराखंड के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा

Dhurandhar2 : ‘धुरंधर 2’ की आंधी को इस हॉरर फिल्म ने रोका

SalmanKhan : सलमान खान ने क्यों डिलीट किया था इंस्टाग्राम अकाउंट ?

PadmaAwards2026 : स्टार कपल्स को मिल चुके हैं पद्म अवॉर्ड्स – पढ़िए लिस्ट

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, AirportDigiGate, Dehradun12Cities, DehradunAirportDigiYatra, DehradunFlights, DehradunSummerSchedule, DigiYatraDehradun, DigiYatraLaunch, FacialRecognitionAirport, JollyGrantAirport, khojinarad, NaviMumbaiFlight, PithoragarhFlight, RamMohanNaidu

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin March 30, 2026 March 30, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article NitrateHeartHealth NitrateHeartHealth : क्या आप खाते हैं नाइट्रेट से भरपूर सब्जियां ?
Next Article SupremeCourtOrder SupremeCourtOrder : वन भूमि आवंटन की जांच करेगी एसआईटी

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

CharDhamYatra2026
CharDhamYatra2026 : CharDham में आस्था का सैलाब
उत्तराखण्ड May 26, 2026
MajorAkhileshBhatt
MajorAkhileshBhatt : देवभूमि उत्तराखंड के सपूतों ने छुआ आसमान : NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा
उत्तराखण्ड May 26, 2026
Dhurandhar2
Dhurandhar2 : ‘धुरंधर 2’ की आंधी को इस हॉरर फिल्म ने रोका
मुंबई May 26, 2026
SalmanKhan
SalmanKhan : सलमान खान ने क्यों डिलीट किया था इंस्टाग्राम अकाउंट ?
Uncategorized May 26, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?