By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: मसूरी में जानलेवा जाम ने ली जान
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > मसूरी > मसूरी में जानलेवा जाम ने ली जान
वीडियो

मसूरी में जानलेवा जाम ने ली जान

मजा कहीं आपके लिए सजा न बन जाये इसके लिए सावधान रहना भी ज़रूरी.

admin
Last updated: 2025/07/16 at 9:50 AM
admin
Share
3 Min Read
SHARE
Highlights
  • अगर आप मौज मस्ती ,घुमक्कड़ी के मूड से पहाड़ों की ओर आ रहे हैं तो मौसम ट्रेफिक और भीड़ का सही अनुमान ज़रूर लगा लें.
  • परिजन का कहना है कि स्थानीय पुलिस ने मदद की कोशिश जरूर की, लेकिन जाम की स्थिति इतनी गंभीर थी कि कोई राहत नहीं मिल सकी.
  • मसूरी घूमने आए एक वरिष्ठ पर्यटक की तबीयत बिगड़ने पर समय पर चिकित्सा सुविधा न मिल पाने के कारण दुखद मृत्यु हो गई.

मसूरी में जानलेवा जाम ने ली जान :  मजा कहीं आपके लिए सजा न बन जाये इसके लिए सावधान रहना भी ज़रूरी है। अगर आप मौज मस्ती ,घुमक्कड़ी के मूड से पहाड़ों की ओर आ रहे हैं तो मौसम ट्रेफिक और भीड़ का सही अनुमान ज़रूर लगा लें क्योंकि बेतहाशा भीड़ आपके लिए मुसीबत भी बन सकती है। मसूरी घूमने आए एक वरिष्ठ पर्यटक की तबीयत बिगड़ने पर समय पर चिकित्सा सुविधा न मिल पाने के कारण दुखद मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से आए एक परिवार के 62 वर्षीय सदस्य की हालत अचानक बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन भारी ट्रैफिक जाम के कारण करीब 45 मिनट तक वाहन फंसा रहा, जिससे समय पर इलाज नहीं मिल पाया।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- PM मोदी ने सेना को दे दिया ‘फ्री हैंड’

मृतक के भतीजे अर्जुन कपूर ने बताया कि उनके चाचा कमल किशोर टंडन मसूरी के लाइब्रेरी क्षेत्र में अपने परिवार के साथ ठहरे हुए थे। बृहस्पतिवार को अचानक उन्हें बेचैनी महसूस हुई, संभवतः ठंड और बारिश की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसे परिजन हृदयगति रुकने से जोड़कर देख रहे हैं। परिवार ने तत्काल एंबुलेंस के लिए संपर्क किया, लेकिन एंबुलेंस के देर से पहुंचने की आशंका के चलते उन्होंने निजी वाहन से अस्पताल जाने का निर्णय लिया। दुर्भाग्यवश, मोतीलाल नेहरू रोड, गांधी चौक और किंग्रेग मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतारों के कारण उन्हें ट्रैफिक से निकलने में लगभग एक घंटा लग गया। जब तक वे अस्पताल पहुंचे, तब तक कमल किशोर की मौत हो चुकी थी।

परिजन का कहना है कि स्थानीय पुलिस ने मदद की कोशिश जरूर की, लेकिन जाम की स्थिति इतनी गंभीर थी कि कोई राहत नहीं मिल सकी। अर्जुन कपूर ने प्रशासन से मांग की कि पर्यटकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिहाज से मसूरी जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, एंबुलेंस सुविधा और होटलों में मेडिकल किट उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही, भारी वाहनों की आवाजाही पर कुछ इलाकों में प्रतिबंध भी लगाया जाए।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में ममता बनर्जी के भाषण के दौरान छात्रों का हंगामा

स्थानीय निवासी शलभ गर्ग और अन्न गर्ग ने भी पुष्टि की कि उस दिन मसूरी के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक बेहद धीमा था। इस संबंध में जब पुलिस से संपर्क किया गया, तो कोतवाल संतोष कुंवर ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं मिली है, हालांकि पर्यटन सीजन को देखते हुए शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि यातायात सामान्य बना रहे।

You Might Also Like

KanpurNews : क्या तेज रफ्तार और पैसे की ताकत आम लोगों की सुरक्षा से बड़ी

UttarakhandNews : उत्तराखंड में 2.54 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

UttarayaniKauthik : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव ने लोक संस्कृति को एक सूत्र में पिरोया

UttarakhandGhostVillage :जहां उम्मीद लौटे, वहां गांव फिर से बसते हैं

GoluDevta : जहां घंटियों की गूंज में मिलते है सच्चे न्याय की पुकार वही है गोलू देवता का दरबार

TAGGED: #ChokedRoads, #CrowdControlFail, #DeadlyJam, #DeadlyRush, #HillStationCrisis, #HillStationJam, #HillStationTrouble, #HillTravelAlert, #HolidayHell, #IndiaHillStations, #IndiaTravelNews, #JamKills, #JamTragedy, #MassiveJam, #MountainJam, #MountainTraffic, #MussoorieAccident, #MussoorieBreakdown, #MussoorieCrisis, #MussoorieDeath, #MussoorieDisaster, #MussoorieHillJam, #MussoorieHorror, #MussoorieJam, #MussoorieRush, #MussoorieTourism, #MussoorieTraffic, #MussoorieTrafficJam, #MussoorieUpdates, #NewsUpdateIndia, #RescueAlert, #RoadBlock, #RoadSafetyAlert, #TourismChaos, #TouristDeath, #TouristOverload, #TouristTrap, #TouristTrouble, #TrafficAlert, #TrafficChaos, #TrafficDisaster, #TrafficManagementFail, #TrafficNightmare, #TravelAlert, #TravelTragedy, #TravelWarning, #UttarakhandUpdate, #WeekendRush, khoji narad, khoji narad breaking news, Mussoorie, Mussoorienews, uttarakhand, uttarakhandnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 16, 2025 June 9, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ‘Swiggy’ ‘Swiggy’ से तमंचे-कारतूस..हो रहे डिलीवर 
Next Article टपकेश्वर महादेव आखिर क्या है टपकेश्वर महादेव का इतिहास ?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

KanpurNews
KanpurNews : क्या तेज रफ्तार और पैसे की ताकत आम लोगों की सुरक्षा से बड़ी
वीडियो February 9, 2026
PanchayatZameenKabjaMukt
PanchayatZameenKabjaMukt : पंचायत जमीनों को कब्ज़ों से मुक्त कराएँगे महाराज
Uncategorized February 9, 2026
RashiFayda
RashiFayda : ब्रह्मांड में हो रही हलचल से इन राशियों को फायदा
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 9, 2026
AuliNationalWinterGames
AuliNationalWinterGames : औली में 12 से 16 फरवरी तक होंगे नेशनल विंटर गेम्स
Uncategorized February 9, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?