By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: पूरी रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी कांग्रेस
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ > पूरी रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी कांग्रेस
उत्तराखण्डदेहरादून

पूरी रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी कांग्रेस

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में जनता के मुद्दे उठाने पर जोर.

admin
Last updated: 2025/12/02 at 12:12 PM
admin
Share
3 Min Read
मैदान में उतरेगी कांग्रेस
मैदान में उतरेगी कांग्रेस
SHARE
Highlights
  • दून में कांग्रेस के जिला स्तरीय पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शिविर.
  • चुनावी रण में कांग्रेस का मास्टर प्लान!
  • पूरी रणनीति के साथ उतरेगी कांग्रेस!

पूरी रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी कांग्रेस :  कांग्रेस अब पूरी रणनीति के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर देहरादून के शहंशाही रिजॉर्ट में शुक्रवार को शुरू हो गया। शिविर में पूरे उत्तराखंड से आए जिला अध्यक्ष,महानगर अध्यक्ष व अनुषांगिक संगठन अध्यक्ष प्रशिक्षण ले रहे हैं। शिविर के पहले दिन कांग्रेस के राष्ट्रीय ट्रेनिंग चेयरमैन सचिन राव ने कांग्रेस की विचारधारा को जनता के बीच ले जाने और जनता के मुद्दों पर और बेहतर तरीके से कार्य करने पर जोर दिया।

शिविर में उत्तराखंड के सभी कांग्रेस जिलाध्यक्ष तथा कांग्रेस के विभिन्न आनुसांगिक संगठनों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के ट्रेनिंग चेयरमैन सचिन राव ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से क्षेत्रीय मुद्दों पर कार्य करने के लिए किन बातों का ध्यान रखें, के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही, पिछले चुनावों के रिजल्ट पर मंथन एवं आगामी चुनावों की रणनीति के खास बिंदुओं की ओर ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने हमेशा सद्भाव को महत्व दिया है। कांग्रेस स्वराज, सद्भावना और सत्य के साथ चलने वाला दल है, जो हमेशा लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास रखता है। उन्होंने कहा, भाजपा ने हमेशा लोगों को बांटने की कोशिश की है, लेकिन कांग्रेस सभी को जोड़ने का काम करती है।

प्रशिक्षण सत्र में पार्टी पदाधिकारियों को उन बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में भी बताया गया, जिनसे जनता को लाभ मिला है। चुनाव की वोटर लिस्ट में किसी भी पात्र मतदाता का नाम न छूट जाए, इसके लिए हमेशा सजग रहने पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण शिविर 22 मार्च को भी चलेगा, जिसमें पार्टी की विचारधारा को विस्तार देते हुए सभी को साथ लेकर चलने तथा जनता के मुद्दों पर बात करने तथा चुनाव पूर्व जरूरी अभ्यास पर चर्चा की जाएगी।

शिविर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, कांग्रेस कार्यकारिणी समिति के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल,कांग्रेस प्रदेश सहप्रभारी सुरेन्द्र शर्मा,यशपाल आर्य,प्रीतम सिंह ,भुवन कापड़ी ,आदेश चौहान,रंजीत रावत,सीताराम लम्बा,मृणाल पंत,मोहित उनियाल,जसविंदर सिंह गोगी,हेमा पुरोहित,विकास नेगी,मदन लाल,प्रेम बहुखंडी,मानवेंद्र सिंह,धीरेंद्र प्रताप,विजय सारस्वत ,विनय सारस्वत,नवीन जोशी,अभिनव थापर,पंकज छेत्री,अमरजीत सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।

You Might Also Like

RishikeshFloodNews : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और विधायक ने किया दौरा

SmartCityDehradun : स्मार्ट देहरादून में जानलेवा बनी सड़केँ

VoterListRevisionUttarakhand : विशेष गहन पुनरीक्षण में पारदर्शिता एवं गंभीरता जरुरी – अंशुल सिंह , डीएम

ManAnimalConflictUttarakhand : मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने में जुटे डीएम अंशुल सिंह

ChamoliLapthalFossils :देवभूमि में जिन्दा है ‘डरावनी घाटी’ में रहस्य

TAGGED: #CongressAgenda, #CongressMission, #CongressMoves, #CongressPlan, #CongressRevival, #CongressStrategy, #CongressVsBJP, #Election2024, #ElectionBattle, #ElectionGround, #ElectionNews, #ElectionWar, #inc uttarakhand, #IndiaElections, #IndianDemocracy, #IndianPolitics, #MasterPlan, #narendra modi, #PoliticalCampaign, #PoliticalGame, #PoliticalNews, #PoliticalUpdate, #PoliticsToday, #StrategyForWin, #VoteForChange, #VoteForIndia, #WinningStrategy, dehradun, harish rawat, karan mahara, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar singh dhami, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin December 2, 2025 March 22, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भव्य होगा धामी सरकार का जश्न भव्य होगा धामी सरकार का जश्न
Next Article डीएम सविन बसंल डीएम सविन बसंल ने त्यूनी में सुनी फरियाद – दिए निर्देश

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

ShaniNakshatraParivartan2026
ShaniNakshatraParivartan2026 : शनि ने बदली चाल… 3 राशियों के अच्छे दिन शुरू
Uncategorized August 21, 2026
RishikeshFloodNews
RishikeshFloodNews : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मंत्री और विधायक ने किया दौरा
उत्तराखण्ड August 21, 2026
SmartCityDehradun
SmartCityDehradun : स्मार्ट देहरादून में जानलेवा बनी सड़केँ
उत्तराखण्ड August 21, 2026
VoterListRevisionUttarakhand
VoterListRevisionUttarakhand : विशेष गहन पुनरीक्षण में पारदर्शिता एवं गंभीरता जरुरी – अंशुल सिंह , डीएम
उत्तराखण्ड August 21, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?