By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: CMHelpline1905 : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 पर मुख्यमंत्री के कड़े निर्देश
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > CMHelpline1905 : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 पर मुख्यमंत्री के कड़े निर्देश
उत्तराखण्ड

CMHelpline1905 : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 पर मुख्यमंत्री के कड़े निर्देश

सीएम ने पेयजल विभाग एवं जल जीवन मिशन से संबंधित अधिक संख्या में प्राप्त शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए.

admin
Last updated: 2026/07/31 at 11:07 AM
admin
Share
2 Min Read
CMHelpline1905
CMHelpline1905 : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 पर मुख्यमंत्री के कड़े निर्देश
SHARE
Highlights
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि IAS, IPS एवं IFS अधिकारियों को पूर्व में निर्देश दिए गए.
  • उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे सभी नवाचारों की विस्तृत सूची 50 दिनों के भीतर उपलब्ध कराई जाए.
  • मुख्यमंत्री ने सभी सचिवों एवं जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 की अगली समीक्षा बैठक से पूर्व अपने-अपने स्तर पर व्यापक समीक्षा कर लें.

CMHelpline1905 : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 पर मुख्यमंत्री के कड़े निर्देश :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को हेल्पलाइन पर मिली हर जन शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रदेशवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम है. शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी तथा जवाबदेही हर स्तर पर सुनिश्चित की जाएगी।

सीएम ने पेयजल विभाग एवं जल जीवन मिशन से संबंधित अधिक संख्या में प्राप्त शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर सभी लंबित शिकायतों का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जिन अधिकारियों की कार्यवाही शून्य प्रतिशत है, उन्हें संबंधित विभागाध्यक्ष तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करें. यदि संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि IAS, IPS एवं IFS अधिकारियों को पूर्व में निर्देश दिए गए थे कि वे अपने सेवाकाल की शुरुआत वाले क्षेत्रों में जनसुविधाओं के दृष्टिगत नवाचार करें. उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे सभी नवाचारों की विस्तृत सूची 50 दिनों के भीतर उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कार्मिकों को सेवानिवृत्ति के उपरांत प्रथम माह से ही पेंशन प्राप्त होने लगे. इस कार्य में किसी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी तथा इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभागाध्यक्ष की होगी।

मुख्यमंत्री ने सभी सचिवों एवं जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 की अगली समीक्षा बैठक से पूर्व अपने-अपने स्तर पर व्यापक समीक्षा कर लें. उन्होंने कहा कि अगली बैठक में केवल शिकायतों की संख्या नहीं, बल्कि शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि तथा विभागीय उत्तरदायित्व के आधार पर विस्तृत समीक्षा की जाएगी. इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों के शिकायतकर्ताओं से फोन पर वार्ता कर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1905 पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली।

You Might Also Like

UttarakhandNews : सीसीटीएनएस प्रगति में उत्तराखंड की रैंकिंग में सुधार

InspectorNareshRathore : इंस्पेक्टर नरेश राठौर को बड़ी राहत! जिला सत्र न्यायालय, देहरादून से मिला स्टे

CBIInvestigation : ‘आदित्य ने जुर्म किया, हमारे पास सबूत हैं’: सतीश सालियान

SPCityDehradun : नशे के खिलाफ युवाओं को करूँगा जागरूक – शेखर सुयाल

AnkitaBhandariCase : न्याय की लड़ाई लड़ने वाले अधिवक्ता भी सुरक्षित नहीं – यशपाल आर्य

TAGGED: #CMHelpline1905, #CMHelplineAction, #CMHelplineReview, #GovernanceUpdate, #khojinaradbreakingnews, #PensionRulesUttarakhand, #PNSActionUttarakhand, #pushkarsinghdhami, #UttarakhandAdministration, #UttarakhandGovernment, #UttarakhandIASIPS, dehradunnews, DhamiStrictAction, JalJeevanMission, khojinarad, PublicGrievanceRedressal, uttarakhandnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 31, 2026 July 31, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article KanwarMela2026 KanwarMela2026 : हरिद्वार कांवड़ मेला की AI से निगरानी
Next Article UttarakhandGovernance UttarakhandGovernance : समय पर पूरे हों विभागीय प्रमोशन के काम – मुख्य सचिव

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandNews
UttarakhandNews : सीसीटीएनएस प्रगति में उत्तराखंड की रैंकिंग में सुधार
देहरादून September 18, 2026
InspectorNareshRathore : इंस्पेक्टर नरेश राठौर को बड़ी राहत! जिला सत्र न्यायालय, देहरादून से मिला स्टे
देहरादून September 18, 2026
CBIInvestigation
CBIInvestigation : ‘आदित्य ने जुर्म किया, हमारे पास सबूत हैं’: सतीश सालियान
तत्काल प्रभाव September 18, 2026
SPCityDehradun
SPCityDehradun : नशे के खिलाफ युवाओं को करूँगा जागरूक – शेखर सुयाल
उत्तराखण्ड September 18, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?