By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: सतपाल महाराज के सद्भावना पर मुख्यमंत्री हुए गदगद
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > सतपाल महाराज के सद्भावना पर मुख्यमंत्री हुए गदगद
उत्तराखण्ड

सतपाल महाराज के सद्भावना पर मुख्यमंत्री हुए गदगद

सतपाल महाराज के सद्भावना पर सीएम धामी हुए गदगद..

admin
Last updated: 2025/04/14 at 5:12 AM
admin
Share
5 Min Read
सद्भावना पर मुख्यमंत्री हुए गदगद
सद्भावना पर मुख्यमंत्री हुए गदगद
SHARE
Highlights
  • "सतपाल महाराज की सोच पर सीएम ने दी सराहना"
  • सद्भावना पर भावुक हुए सीएम.

सतपाल महाराज के सद्भावना पर मुख्यमंत्री हुए गदगद : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानव सेवा उत्थान समिति द्वारा हरिद्वार में बैसाखी महापर्व के अवसर पर आयोजित सद्भावना सम्मेलन एवं राष्ट्रीय एकता शिविर में प्रतिभाग किया | कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई देते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानव कल्याण के उद्देश्य से आयोजित ये विशाल सम्मेलन न केवल समाज में एकता औऱ सद्भावना का संदेश देगा बल्कि मानव सेवा के लिए भी जन-जन को प्रेरित करेगा।

दून विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज खुलेगा – सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राचीन सनातन हिंदू संस्कृति हमें “वसुधैव कुटुम्बकम’’ अर्थात संपूर्ण पृथ्वी को अपना परिवार मानने की प्रेरणा देती है। हमारे ऋषियों-मुनियों ने समाज में अध्यात्म और ज्ञान द्वारा लोगों को सद्भावना का मार्ग दिखाया है। उसी मार्ग पर चलते हुए, आदरणीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज हमारा देश “वसुधैव कुटुम्बकम” की भावना पर आधारित “एक पृथ्वी – एक परिवार – एक भविष्य” की अवधारणा को वैश्विक मंचों पर साकार कर रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोरोना काल में विश्व के लगभग 100 देशों को कोविड की वैक्सीन देना हो, योग एवं आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर ले जाना हो या अनेकों छोटे देशों को आर्थिक सहायता देनी हो, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव पूरी पृथ्वी को मानवता के एक सूत्र में पिरोने का प्रयास किया है। आज विश्व में कहीं भी कोई आपदा आती है तो भारत तत्काल पीड़ित देश को राहत सामग्री पहुँचाने का कार्य करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हाल ही में जब म्यांमार में विनाशकारी भूकंप आया था तो भारत ने ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ के अंतर्गत वहां 625 टन राहत सामग्री भेजने के साथ ही डॉक्टरों की टीम को भी भेजा, जिसने वहां पर सैकड़ों लोगों का उपचार किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता किसी भी देश की शक्ति और स्थिरता का आधार होती है। यदि देश के नागरिकों में आपसी सद्भावना होगी, तो वे मिलकर देश की उन्नति के लिए कार्य करेंगे। इसी को ध्यान में रखकर आज देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नागरिकों में एकता की भावना को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं सहयोग से हमारी राज्य सरकार भी प्रदेश में एकता, समानता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हाल ही में, हमनें प्रदेश में समान नागरिक संहिता को लागू करने जैसा ऐतिहासिक कार्य किया है। इसके माध्यम से जाति, धर्म और लिंग आदि के आधार पर कानूनी मामलों में होने वाले भेदभाव को पूर्ण रूप से खत्म कर प्रदेश के सभी नागरिकों को समान अधिकार देने का प्रयास किया गया है।इसके साथ ही, हमारी सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। आज एक ओर जहां, केदारनाथ धाम एवं बद्रीनाथ धाम में वृहद स्तर पर पुनर्निमार्ण के कार्य किए जा हैं वहीं, हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरीडोर के निर्माण की दिशा में भी हम कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने दून विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज की पढ़ाई प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। इस सेंटर में हिंदू सभ्यता और संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर शिक्षण और शोध-कार्य किए जाएंगे।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति “सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया” की रही है | इस विचार के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में अग्रसर है |

You Might Also Like

KartikSwamyTemple : रुद्रप्रयाग का अद्भुत कार्तिक स्वामी मंदिर

NeemKaroliBaba : 4 मंदिरों के दर्शन बिना अधूरे हैं नीम करौरी यात्रा

IndianArmy : भारतीय सेना ‘Silent Scout’ बाइक से करेगी गश्त

TigerWaterfall : “टाइगर फॉल”- खूबसूरती देख हो जाएंगे मदहोश

WeatherUpdate : 12 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट – पढ़िए चेतावनी

TAGGED: #BJPLeaders, #CMAppreciation, #CMDhamiReaction, #DevelopmentWithHarmony, #GoodGovernance, #GoodwillMission, #HeartTouchingSpeech, #IndianLeaders, #IndianPolitics, #InspirationalLeader, #LeadershipGoals, #MaharajInNews, #narendra modi, #NewsOfTheDay, #PeaceInitiative, #PeaceInUttarakhand, #PoliticalNews, #PoliticalStrategy, #PoliticalTrend, #PositivePolitics, #PublicReaction, #pushkarsinghdhami, #Sadbhaavna, #SatpalMaharajSpeech, #TrendingIndia, #UnityInDiversity, #UttarakhandUpdate, #ViralNewsIndia, dehradun, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar singh dhami, Satpal Maharaj, satpalmaharaj, trendingnews, uttarakhand, UttarakhandPolitics

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 14, 2025 April 14, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अक्षय कुमार ने जया बच्चन को बेवकूफ बोला अक्षय कुमार ने जया बच्चन को बेवकूफ बोला?
Next Article सास दामाद उत्तराखंड में हुए लापता सास दामाद उत्तराखंड में हुए लापता ?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

BollywoodVsSouth
BollywoodVsSouth : आखिर क्यों बॉलीवुड पर भारी पड़ रहा है South Cinema?
मुंबई May 13, 2026
AIIMSGorakhpurMiracle
AIIMSGorakhpurMiracle : जन्म से पहले ही बच्चे का ऑपरेशन !
राज्य May 13, 2026
KartikSwamyTemple : रुद्रप्रयाग का अद्भुत कार्तिक स्वामी मंदिर
उत्तराखण्ड May 13, 2026
GhaziabadWedding
GhaziabadWedding : दूल्हे को भयंकर दहेज़ – बाराती हुए मालामाल
राज्य May 13, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?