By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: मोक्ष और आध्यात्म की यात्रा है चार धाम
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > मोक्ष और आध्यात्म की यात्रा है चार धाम
वीडियो

मोक्ष और आध्यात्म की यात्रा है चार धाम

चार धाम यात्रा 2025: आध्यात्म, रहस्य और मोक्ष की अद्भुत यात्रा.

admin
Last updated: 2025/04/11 at 12:05 PM
admin
Share
5 Min Read
SHARE
Highlights
  • चार धाम: मोक्ष का रास्ता.
  • चार धाम के रहस्य! हर कदम पर मोक्ष की दस्तक, क्या आपने सुनी?
  • चार धाम यात्रा: मोक्ष, रहस्य और दिव्यता की अद्भुत खोज.

मोक्ष और आध्यात्म की यात्रा है चार धाम : चार धाम यात्रा दुनिया की सबसे पवित्र तीर्थ यात्राओं में से एक है। इस यात्रा में शामिल चार मंदिर यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ हैं। इसे छोटा चार धाम यात्रा के नाम से भी जाना जाता है।देवभूमि में चार धाम यात्रा के सभी पवित्र स्थल अलग-अलग देवी देवताओं को समर्पित हैं। केदारनाथ धाम 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक हैं और यह भगवान शिव को समर्पित है। बद्रीनाथ धाम भगवान बद्री या विष्णु को समर्पित है। गंगोत्री धाम माता गंगा और यमुनोत्री माता यमुना को समर्पित हैं।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनकी पूरी प्रशासनिक विभाग यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने में लगे हुए हैं जिसकी मॉनिटरिंग लगातार मुख्यमंत्री खुद कर रहे हैं।

ये पवित्र स्थान उत्तराखंड में हिमालय की बुलंद चोटियों के बीच स्थापित हैं। हिंदू धर्म में, मोक्ष प्राप्त करना ही जीवन का गंतव्य माना गया गया है। और ऐसा मानते हैं कि चार धाम यात्रा आपको इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए एक कदम और करीब ले जाती है। चारधाम यात्रा का हिन्दू धर्म में बहुत अधिक धार्मिक महत्व है। यह माना जाता रहा है कि प्रत्येक हिंदू को अपने जीवनकाल में कम से कम एक बार इस तीर्थ यात्रा पर जाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि चारधाम यात्रा जीवन भर के पापों को धो कर मोक्ष के द्वार खोलती है। और ऐसा कहा जाता है कि जब कोई तीर्थयात्री चारधाम यात्रा समाप्त करता है, तो वह मन की पूर्ण शांति प्राप्त करता है।उत्तराखंड में हर साल लाखों की संख्या में दुनिया भर से श्रद्धालु आते हैं।ये पवित्र स्थल उत्तराखंड के गढ़वाल हिमालय में स्थित हैं। परंपरागत रूप से, यात्रा पश्चिम से पूर्व की ओर की जाती है। इस प्रकार, यह यमुनोत्री से शुरू होती है, फिर गंगोत्री, केदारनाथ, और बद्रीनाथ में समाप्त होती है। यहां आवश्यक जानकारी है जो यात्रा की योजना बनाते समय आपकी मदद करेगी।

चार धाम यात्रा का बायोमेट्रिक पंजीकरण अनिवार्य है। आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, या पासपोर्ट जैसे आवश्यक दस्तावेज यात्रा में अपने साथ ले जाएं। स्विस कॉटेज में शिविर सुविधाएं तीर्थ के पास उपलब्ध हैं और मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित हैं। डीलक्स और बजट आवास भी उपलब्ध हैं। श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर द्वारा चार धाम यात्रा भी उपलब्ध है। बुकिंग की ऑफलाइन और ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है। जो लोग चलने में असमर्थ हैं, उनके लिए पालकी, घोड़ा और पिट्ठू भी उपलब्ध हैं। यात्रा के दौरान गर्म जैकेट, दस्ताने, स्वेटर, ऊनी मोजे और रेनकोट ले जाना ना भूलें। यात्रा के दौरान अच्छी पकड़ वाले आरामदायक जूते ही पहने।

चार धाम यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय अप्रैल से जून और सितंबर से अक्टूबर तक है। इन महीनों में मौसम सुहाना होता है जो की यात्रा को आरामदायक और सुखद बनता है। गर्मियों के दौरान मौसम अच्छा रहता है। मानसून के मौसम में यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है क्योंकि क्षेत्र में भारी बारिश होती है, जिसके कारण कुछ क्षेत्रों में भूस्खलन और बाढ़ की आशंका बानी रहती है। सर्दियों के मौसम में, इस क्षेत्र में भारी बर्फबारी होती है जिसके कारण मंदिर लगभग छह महीने तक बंद रहते हैं। सर्दियों में केदारनाथ की मूर्तियां ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में एवं बद्रीनाथ की मूर्तियां जोशीमठ स्थानांतरित हो जाती हैं । भक्त वहां जा कर दर्शन कर सकते हैं। यदि आप इस पवित्र तीर्थ यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो चारधाम यात्रा पैकेज बुक करने के लिए पूरी जानकारी लेकर सही व्यक्ति से सम्पर्क करें रजिस्ट्रेशन और होटल बुकिंग के साथ साथ मौसम पर भी नज़र ज़रूर रखें। यात्रा से संबंधित और जानकारी के लिए जुड़े रहे खोजी नारद की रोचक खबरों के साथ।

You Might Also Like

GunHillLandslide : गनहिल की पहाड़ी से लगातार गिर रहे बोल्डर, 5 परिवारों ने छोड़े सरकारी आवास

DrugFreeMussoorie : मसूरी में नशे के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल, हाथों में लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरीं

StudentsProtest : राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन संस्थान में छात्रों का चौथे दिन भी प्रदर्शन

हरकी पैड़ी से तेजस्वी सूर्या ने उठाई कांवड़, बोले- वर्षों से था इंतजार

KumbhMela2027 : मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते जिला अधिकारी मयूर दीक्षित एवं एसएसपी नवनीत सिंह

TAGGED: #AncientTemples, #Badrinath, #CharDham2025, #CharDhamCalling, #ChardhamVibes, #CharDhamYatra, #Devbhoomi, #DivineDestinations, #DivineExperience, #DivineIndia, #ExploreCharDham, #Gangotri, #HimalayanFaith, #HimalayanPilgrimage, #HimalayanSpiritualTour, #HinduBeliefs, #HinduPilgrimage, #HinduSpirituality, #HolyIndia, #HolyMountains, #IndianSpiritualTour, #IndianTemples, #JourneyToDivinity, #kedarnath, #MokshaPath, #MountainTemples, #MysticIndia, #PathToMoksha, #PeacefulRetreat, #PeaceJourney, #PilgrimageDiaries, #PilgrimageToSalvation, #ReligiousPlacesIndia, #SacredFootsteps, #SacredHeights, #SacredIndia, #SacredTravel, #SacredYatra, #SalvationTour, #ShivShaktiYatra, #SoulCleansing, #SoulfulTrip, #SoulHealing, #SpiritualAwakening, #SpiritualJourney, #SpiritualTreks, #TempleTour, #TempleYatra, #UttarakhandTemples, #Yamunotri, khoji narad, khoji narad breaking news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 11, 2025 April 11, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें देश दुनिया की सबसे बड़ी खबरें
Next Article बनेंगी तीन नई जेल बनेंगी तीन नई जेल, सेंट्रल जेल सितारगंज का होगा विस्तार

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DehradunSwachhtaAbhiyan
DehradunSwachhtaAbhiyan : विशेष स्वच्छता अभियान में डीएम एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया प्रतिभाग, 100 से अधिक लोग बने इस अभियान का हिस्सा
उत्तराखण्ड August 8, 2026
SIRSpecialRevision
SIRSpecialRevision : BLO और फील्ड स्टॉफ को प्रोत्साहित करें जिलाधिकारी – सीईओ
उत्तराखण्ड August 8, 2026
GunHillLandslide : गनहिल की पहाड़ी से लगातार गिर रहे बोल्डर, 5 परिवारों ने छोड़े सरकारी आवास
मसूरी August 8, 2026
DrugFreeMussoorie : मसूरी में नशे के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल, हाथों में लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरीं
मसूरी August 8, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?