By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 4 October 2026
    E-Paper | 4 October 2026
    October 3, 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    E-Paper | 27 September 2026
    September 26, 2026
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: DisasterManagement : हिमांचल प्रदेश को आपदा प्रबंधन सिखाएगा उत्तराखंड
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > हिमाचल प्रदेश > DisasterManagement : हिमांचल प्रदेश को आपदा प्रबंधन सिखाएगा उत्तराखंड
उत्तराखण्ड

DisasterManagement : हिमांचल प्रदेश को आपदा प्रबंधन सिखाएगा उत्तराखंड

राठौर ने ग्लेशियर लेक आउट ब्रस्ट फ्लड के खतरों को कम करने की दिशा में उत्तराखण्ड द्वारा किए जा रहे.

admin
Last updated: 2026/10/10 at 11:10 AM
admin
Share
3 Min Read
DisasterManagement
DisasterManagement : हिमांचल प्रदेश को आपदा प्रबंधन सिखाएगा उत्तराखंड
SHARE
Highlights
  • उन्होंने उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा संचालित चारधाम यात्रा की मॉनिटरिंग एवं प्रबंधन प्रणाली को भी विस्तार से समझा.
  • सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने यूएसडीएमए के क्रियाकलापों एवं नवाचारों की विस्तार.
  • राठौर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) की कार्यप्रणाली से भी रूबरू हुए.

DisasterManagement : हिमांचल प्रदेश को आपदा प्रबंधन सिखाएगा उत्तराखंड :-  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष दीपक राठौर ने उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) का भ्रमण कर प्राधिकरण द्वारा आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने दोनों पड़ोसी राज्यों के बीच आपदा प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए आपसी समन्वय एवं सहयोग को और सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने विशेष रूप से विभिन्न आपदाओं के दौरान राज्य में किए जाने वाले राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। वे उत्तराखण्ड की आईआरएस प्रणाली से भी रूबरू हुए। साथ ही यूएसडीएमए द्वारा निर्मित विभिन्न एसओपी का अवलोकन किया।

राठौर ने ग्लेशियर लेक आउट ब्रस्ट फ्लड के खतरों को कम करने की दिशा में उत्तराखण्ड द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी ली और इस दिशा में आपसी समन्वय व सहयोग को बढ़ाने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश भौगोलिक दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील एवं समान प्रकृति वाले पर्वतीय राज्य हैं। दोनों राज्यों की सीमाएं भी आपस में जुड़ी हुई हैं, जिसके कारण प्राकृतिक आपदाओं की चुनौतियां भी लगभग समान हैं। यदि दोनों राज्य आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में समन्वित रणनीति के साथ मिलकर कार्य करें, तो बेहतर एवं प्रभावी परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने विशेष रूप से भूस्खलन, अतिवृष्टि तथा पर्वतीय जोखिमों के प्रबंधन में संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा संचालित चारधाम यात्रा की मॉनिटरिंग एवं प्रबंधन प्रणाली को भी विस्तार से समझा। उन्होंने विशेष रूप से राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के माध्यम से केदारनाथ यात्रा की लाइव मॉनिटरिंग, रियल-टाइम अलर्ट सिस्टम, भीड़ प्रबंधन, मौसम एवं मार्ग की सतत निगरानी तथा विभिन्न एजेंसियों के बीच त्वरित समन्वय की व्यवस्था का अवलोकन किया।

सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने यूएसडीएमए के क्रियाकलापों एवं नवाचारों की विस्तार से जानकारी दी। राठौर ने यूएसडीएमए द्वारा तहसील स्तर पर गठित क्विक रिस्पांस टीमों (क्यूआरटी) की विशेष सराहना की। उन्होंने क्यूआरटी की संरचना, कार्यप्रणाली एवं त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को नजदीक से समझा और इसे आपदा प्रबंधन में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

राठौर राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) की कार्यप्रणाली से भी रूबरू हुए। यूएसडीएमए द्वारा तैयार की गई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) एवं भूदेव एप की भी उन्होंने सराहना की। इस अवसर अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन प्रकाश चंद्र, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन डीआईजी राजकुमार नेगी, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश कुमार पुनेठा, यूएलएमएमसी के निदेशक डाॅ. शांतनु सरकार, यूप्रिपेयर के एपीडी एसके बिरला, डाॅ. पीडी माथुर के साथ ही यूएसडीएमए के विशेषज्ञ आदि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

Navratri2026 : नवरात्रि में होगा धार्मिक संस्कारों का विकास

IllegalConstruction : मसूरी में एमडीडीए ने 12 कमरे और बेसमेंट सील किये

HanumanAnsh : और अब हनुमान अंश तेलुगु में रिलीज

HealthyDiet : एक बार में कितनी रोटियां खाना चाहिए ?

HaldwaniNews : व्यापारी वर्ग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ – मुख्यमंत्री

TAGGED: #CharDhamYatra, #DisasterManagement, #DisasterPreparedness, #EmergencyResponse, #FlashFlood, #GlacierFlood, #khojinaradbreakingnews, #latestnews, #MountainSafety, #NaturalDisaster, #QRT, #RealTimeMonitoring, #RescueOperations, bhudevapp, breakingnews, dehradunnews, GLOF, Himachalnews, HimachalPradesh, HindiNews, khojinarad, landslide, USDMA, uttarakhand, uttarakhandnews, weatherAlert

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 10, 2026 October 10, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article GSTCouncil GSTCouncil : GST अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्ति खत्म
Next Article AppleFestival AppleFestival : देहरादून में लगा सेबों का मेला !

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

Navratri2026
Navratri2026 : नवरात्रि में होगा धार्मिक संस्कारों का विकास
खोजी नारद कहिंन October 10, 2026
IllegalConstruction
IllegalConstruction : मसूरी में एमडीडीए ने 12 कमरे और बेसमेंट सील किये
देहरादून October 10, 2026
HanumanAnsh
HanumanAnsh : और अब हनुमान अंश तेलुगु में रिलीज
महाराष्ट्र October 10, 2026
HealthyDiet
HealthyDiet : एक बार में कितनी रोटियां खाना चाहिए ?
खोजी नारद कहिंन October 10, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?