TelegramBanIndia : NEET एग्जाम के लिए केंद्र सरकार ने टेलीग्राम पर लगाई रोक, मैसेज एडिट फीचर इस डेट तक बंद :- केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने टेलीग्राम (Telegram) पर रोक लगाई है। नीट यूजी री-एग्जाम को लेकर 22 जून तक ये अस्थायी रोक लगाई गई है। परीक्षा को सुरक्षित तरीके से कराने के लिए और नकल गिरोह को पेपर लीक करने से रोकने के लिए ये कदम उठाया गया है।
बताते चलें कि 21 जून को नीट यूजी की दोबारा से परीक्षा होगी। ऐसे में 30 जून तक टेलीग्राम पर मैसेज एडिट करने का भी फीचर बंद रहेगा। केंद्र सरकार के इस फैसले पर एनटीए ने हामी भरी है।
Neet UG Re-Exam 2026 को लेकर Telegram पर लगाई रोक
दरअसल एनटीए ने परीक्षा से जुड़े प्रश्नपत्रों, अफवाहों और फर्जी सूचनाओं के रोकन के लिए टेलीग्राम पर रोक लगाई गई है। एजेंसी ने बताया कि पेपर की पारदर्शिता और विश्वसनीयता उनके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। हाल के सालों में पेपरों के दौरान सोशल मीडिया और मैसेजिंग एप्स पर गलत सूचनाओं और परीक्षा से जुड़ी सामग्री फैली है। ऐसे में इसी को रोकने के लिए ये फैसला लिया गया है।
30 जून तक टेलीग्राम में मैसेज एडिट का ऑप्शन भी रहेगा बंद
एनटीए ने बयान जारी कर इस बात पर जानकारी दी है। इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 2000 की धारा 69ए के तहत टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाई गई है। 22 जून तक ये रोक रहेगी। साथ ही टेलीग्राम में भेजे गए मैसेज को एडिट करने की सुविधा भी 30 जून तक बंद की गई है।
21 जून को होगा नीट यूजी री-एग्जाम
दरअसल नीट यूजी 2026 का पेपर लीक हुआ था। जिसके बाद अब 21 जून को दोबारा से परीक्षा आयोजित की जा रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कई बदलावों का ऐलान किया है। सबसे पहला बदलाव ये है कि इस बार परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 आयोजित की जाएगी। छात्रों को कुल 195 मिनट की अवधि दी जाएगी। जिसमें परीक्षा शुरू होने और खत्म होने से जुड़ी औपचारिकताएं शामिल हैं।
परीक्षा अवधि को लेकर भी बदलाव
छात्रों की शिकायत थी कि इस औपचारिकताओं की वजह से पेपर का वास्तविक समय प्रभावित होता है। ऐसे में एनटीए ने नई व्यवस्था की है। जिसके तहत छात्रों को पेपर के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
तो वहीं रफ वर्क के लिए भी नए इंतजाम किए गए है। प्रश्न पेपर में रफ वर्क के लिए ज्यादा पेज दिए जाएंगे। जहां पहले दो दिए जाते थे। अब रफ वर्क के लिए चार पेज मिलेंगे।

