छापे से पहले बीवी ने जलाये ‘नोट – नालियां जाम :- पटना में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने ग्रामीण कार्य विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर विनोद कुमार राय के आवास पर छापा मारा, जिसमें 35 लाख रुपये नकद, जले हुए 20 लाख रुपये के नोट, करोड़ों की जमीन के कागजात और लाखों के सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए।
यह भी पढ़ें :- यूरिक एसिड में मूली खाने के बेमिसाल फायदे
ईओयू ने ग्रामीण कार्य विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर विनोद कुमार राय के घर पर छापा मारा। यह कार्रवाई पटना के भूतनाथ रोड स्थित उनके आवास पर हुई। टीम को 35 लाख रुपये कैश और लगभग 20 लाख रुपये के जले हुए नोट, करोड़ों की जमीन के कागजात, कई बैंक डिपॉजिट और लाखों के सोने-चांदी के जेवरात मिले।
पत्नी ने ईओयू की टीम को घर में घुसने से रोकने की कोशिश
सूत्रों के अनुसार छापेमारी के दौरान विनोद कुमार की पत्नी ने ईओयू की टीम को घर में घुसने से रोकने की कोशिश की। ईओयू की टीम पूरी रात विनोद राय के घर के बाहर इंतजार करती रही। सुबह 5:20 बजे टीम जबरन घर में दाखिल हुई।
यह भी पढ़ें :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे
पत्नी ने ईओयू से बचने के लिए लाखों रुपये जला दिए
घर के अंदर का नज़ारा देखकर अधिकारी हैरान रह गए। विनोद राय की पत्नी ने ईओयू से बचने के लिए लाखों रुपये जला दिए थे। जले हुए नोटों की जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया। नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंची। घर के सारे नाले जले हुए नोटों से जाम हो गए थे। नगर निगम की टीम नाले की सफाई करके नोट निकालने में जुट गई। विनोद कुमार की पत्नी ने ईओयू की टीम को रेड करने से घंटों रोके रखा।

