जब फाइल खुली, तो सत्ता हिल गई ;- नमस्ते मैं अनन्या सहगल और आप देख रहे हैं खोज़ी नारद आज की कहानी किसी एक नाम की नहीं बल्कि उस रहस्य की है जो वर्षों से फुसफुसाहट बनकर सत्ता के गलियारों में घूमता रहा एप्सटीन फाइल्स एक ऐसा नाम जो सुनते ही सवाल खड़े कर देता है सवाल यह नहीं कि इन फाइल्स में क्या है सवाल यह है कि इन्हें अब क्यों सामने लाया गया अमेरिका के पास यह फाइल्स 2019 से मौजूद बताई जाती हैं तो फिर 2025 में ही इन्हें सार्वजनिक करने की जरूरत क्यों महसूस हुई क्या यह सिर्फ न्याय की प्रक्रिया है या फिर समय देखकर चली गई एक सोची समझी चाल जिस अमेरिका में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स हर मुद्दे पर आमने सामने खड़े रहते हैं।
जहां हर बिल पर टकराव तय माना जाता है वहीं इस मुद्दे पर दोनों दलों का एक सुर में खड़ा हो जाना कई सवाल छोड़ जाता है क्या यह महज संयोग है या फिर किसी बड़े दबाव का नतीजा अब कहानी में आता है सबसे चौंकाने वाला मोड़ डोनाल्ड ट्रंप (donal trump) जिनकी तस्वीरें जेफ्री एप्सटीन के साथ सार्वजनिक रूप से मौजूद हैं जिनका नाम चर्चाओं में कई बार उछला वही ट्रंप अगर इन फाइल्स के सार्वजनिक होने से नहीं घबराते तो इसकी वजह क्या हो सकती है कहा जाता है कि इन फाइल्स में सिर्फ एक दो नाम नहीं बल्कि कई ऐसे अरबपति कारोबारी और पूर्व प्रभावशाली नेता शामिल बताए जाते हैं।
जिनका राजनीतिक या व्यावसायिक प्रभाव पहले ही कमजोर पड़ चुका है ऐसे में अगर उनके नाम सामने आते भी हैं तो दुनिया में कोई बड़ा भूचाल नहीं आता लेकिन एक संदेश जरूर जाता है यह संदेश उन सभी ताकतवर लोगों के लिए है जो आज भी यह मानते हैं कि सत्ता उन्हें बचा लेगी कि पैसा उन्हें कानून से ऊपर रखेगा कि नाम कभी सामने नहीं आएगा अमेरिका इस वक्त कई मोर्चों पर दबाव में दिखता है सरकार पर भरोसे को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
पुलिस सिस्टम को लेकर अविश्वास की आवाजें तेज हैं वैश्विक स्तर पर चुनौतियां बढ़ रही हैं और अंदरूनी राजनीति लगातार बंटी हुई नजर आती है ऐसे माहौल में एप्सटीन फाइल्स सिर्फ एक कानूनी दस्तावेज नहीं रह जातीं वे एक मनोवैज्ञानिक संकेत बन जाती हैं एक चेतावनी की तरह कि सिस्टम सब कुछ जानता है और सही वक्त पर सब कुछ सामने ला सकता ह कुछ विश्लेषक यह सवाल उठाते हैं क्या यह ताकत का नया तरीका है क्या यह कहना है कि हमारे साथ खड़े रहो वरना अगला नाम तुम्हारा भी हो सकता है यह बातें प्रमाण नहीं हैं लेकिन सवाल जरूर हैं और इन्हीं सवालों से रहस्य जन्म लेता है पुराने दौर में देशों की ताकत हथियारों से आंकी जाती थी मिसाइल और सेनाओं से दबाव बनाया जाता था ।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- BoxOfficeCollection : 1000 करोड़ क्लब में धुरंधर की एंट्री !
आज के दौर में जानकारी सबसे बड़ा हथियार बन चुकी है और फाइल्स उस हथियार की धार जब दुनिया की नजरें यूक्रेन चीन और मिडल ईस्ट पर टिकी हैं उसी वक्त इस फाइल का सामने आना एक रणनीतिक समय की ओर इशारा करता है क्या यह सिर्फ संयोग है या फिर ध्यान बंटा होने का फायदा एप्सटीन फाइल्स अब सिर्फ अपराध या अनैतिकता की कहानी नहीं रहीं वे सत्ता भरोसे और नियंत्रण की बहस बन चुकी हैं कौन सुरक्षित है कौन नहीं यह सवाल अब ताकत से नहीं जानकारी से तय होता दिख रहा है यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह कोई गुप्त मास्टरप्लान है लेकिन यह मानना भी मुश्किल है कि सब कुछ यूं ही हो गया सच शायद इन दोनों के बीच कहीं छिपा है और यही सच खोजने की कोशिश करता है खोज़ी नारद जहां हर परत के नीचे एक और परत हर जवाब के पीछे एक और सवाल मैं अनन्या सहगल सोनी और आप देख रहे थे खोज़ी नारद क्योंकि कुछ रहस्य शोर नहीं करते वे बस सही वक्त का इंतजार करते हैं।

