All India Police Judo Cluster 2025 : उत्तराखण्ड पुलिस की जूडो में दिखी ताकत, जीते 8 पदक! :- उत्तराखण्ड पुलिस (Uttarakhand Police ) ने 10वें ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर 2025 (All India Police Judo Cluster 2025 )में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रभर की टीमों के बीच अपनी बेहतरीन खेल भावना और अनुशासन का लोहा मनवाया। यह प्रतियोगिता 7 से 16 अक्टूबर, 2025 तक श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में आयोजित हुई, जिसमें देशभर की लगभग 30 राज्य पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :-चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे
पुलिस मुख्यालय, देहरादून (Dehradun ) में दीपम सेठ (Deepam Seth), पुलिस महानिदेशक (Director General of police) ने पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक प्राप्त करने हेतु निरंतर अभ्यास, मेहनत और समर्पण* बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर नीलेश आनन्द भरणें, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था/सचिव उत्तराखण्ड पुलिस स्पोर्टस कन्ट्रोल बोर्ड, धीरेन्द्र गुंज्याल, उप पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था भी उपस्थित रहे।
पदक विजेता:
पंचक स्लाट:
अभिषेक वर्मा, गायत्री नेगी | ईशू भारती
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- यूरिक एसिड में मूली खाने के बेमिसाल फायदे
कराटे: मोहित कापड़ी
ताईक्वान्डो: नितेश सिंह
वूशू: लविश कुमार | शुभम चौधरी, सागर
कुल मिलाकर: 3 स्वर्ण , 1 रजत , 4 कांस्य = 8 पदक।

