By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: MarkZuckerbergCastle : मार्क जकरबर्ग ने खरीदा 335 करोड़ का महल !
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > अंतराष्ट्रीय > MarkZuckerbergCastle : मार्क जकरबर्ग ने खरीदा 335 करोड़ का महल !
राष्ट्रीय

MarkZuckerbergCastle : मार्क जकरबर्ग ने खरीदा 335 करोड़ का महल !

जकरबर्ग का स्ट्रैंकली कैसल, ब्लैकवॉटर वैली में नदी किनारे बना है, इसे 19वीं सदी में गोथिक शैली में तैयार किया गया था.

admin
Last updated: 2026/08/26 at 11:33 AM
admin
Share
3 Min Read
MarkZuckerbergCastle
MarkZuckerbergCastle : मार्क जकरबर्ग ने खरीदा 335 करोड़ का महल !
SHARE
Highlights
  • स्ट्रैंकली कैसल को 1830 के आसपास टोरी सांसद जॉन कीली के लिए बनाया गया था.
  • हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि मार्क जकरबर्ग के नए महल की असल कीमत क्या है.
  • ये महल 25 साल पहले प्राइवेट इन्वेस्टमेंट फर्म RAB कैपिटल के को-फाउंडर माइकल एलन-बकली और उनकी पत्नी जियानकार्ला ने खरीदा था.

MarkZuckerbergCastle : मार्क जकरबर्ग ने खरीदा 335 करोड़ का महल ! :-  मेटा के CEO मार्क जकरबर्ग ने आयरलैंड में एक बेहद आलीशान महल खरीदा है, जो इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है. खबरों की माने तो इस महल की कीमत करीब 30 मिलियन यूरो यानी 335 करोड़ रुपये बताई जा रही है. मार्क जकरबर्ग के नए आशियाने का नाम है स्ट्रैनकैली कैसल (Strancally Castle), जो दक्षिण-पूर्वी आयरलैंड में मौजूद है. इस प्रॉपर्टी के साथ 440 एकड़ की जमीन भी है. आयरिश टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जकरबर्ग और उनकी पत्नी ने एक हफ्ते पहले ही ये महल खरीदा है, लेकिन ये डील अभी तक आयरलैंड के प्रॉपर्टी प्राइस रजिस्टर में दर्ज नहीं हुआ है।

जकरबर्ग का स्ट्रैंकली कैसल, ब्लैकवॉटर वैली में नदी किनारे बना है, इसे 19वीं सदी में गोथिक शैली में तैयार किया गया था. स्ट्रैंकली कैसल को 1830 के आसपास टोरी सांसद जॉन कीली के लिए बनाया गया था. ब्रायन डी ब्रेफनी और रोजमेरी फोलियोट की किताब ‘द हाउसेज ऑफ आयरलैंड’ के मुताबिक, इस कैसल को पेन ब्रदर्स ने डिजाइन किया था और इसका एरिया 16 हजार वर्ग फीट है. ये इतना बड़ा है कि अगर बहुत तेज चलकर भी किचन से डाइनिंग रूम तक जाया जाए, तो भी साढ़े चार मिनट तक का समय लग जाता है।

हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि मार्क जकरबर्ग के नए महल की असल कीमत क्या है. अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि इसकी असल कीमत 223-335 करोड़ के बीच हो सकती है. मार्क जकरबर्ग का कैसल मेटा के इंटरनेशनल हेडक्वार्टर से करीब 200 किलोमीटर दूर है. मेटा के CEO के एक प्रवक्ता का कहना है कि जकरबर्ग और उनका परिवार अपने नए महल के लिए बेहद उत्साहित हैं।

ये महल 25 साल पहले प्राइवेट इन्वेस्टमेंट फर्म RAB कैपिटल के को-फाउंडर माइकल एलन-बकली और उनकी पत्नी जियानकार्ला ने खरीदा था. उन्होंने बताया- ”हम 25 साल से रह रहे अपने घर को प्यार के साथ छोड़ रहे हैं और स्ट्रैंकली कैसल को बचाने और उसे ठीक करने का मौका मिलने के लिए शुक्रगुजार हैं।

हमें खुशी है कि मार्क और उनका परिवार इस प्रॉपर्टी और उसके आस-पास की जमीन को सस्टेनेबल तरीके से अपने घर के तौर पर बनाए रखने और बेहतर बनाने में निवेश जारी रखकर हमारी देखरेख के काम को आगे बढ़ाना चाहते हैं.” कहा जा रहा है कि मार्क जकरबर्ग अपनी पत्नी के साथ अमेरिका में ही रहेंगे और आयरलैंड आने पर स्ट्रैंकली कैसल का इस्तेमाल करेंगे।

You Might Also Like

AnukritiGusainBJPSpokesperson : भाजपाई बहु अनुकृति से क्या कांग्रेसी ससुर हरक को पड़ेगा फ़रक ?

NepalFloodDisaster : नेपाल जलप्रलय में अब तक 165 शव बरामद

RoopkundSkeletonLake : बर्फ पिघलते ही बाहर आते हैं सैकड़ों कंकाल

PahariLaalChawal : सेहत के लिए अमृत है पहाड़ी लाल चावल

PanchmukhiHanumanSecrets : पंचमुखी हनुमान के पांचों चेहरों का रहस्य

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, #TechNewsHindi, BillionaireHomes2026, BlackwaterValleyCastle, GothicRevivalArchitecture, IrelandPropertyRegister, khojinarad, MarkZuckerberg335CroreHouse, MarkZuckerbergCastle, MetaCEOProperty, MetaHQIreland, RABCapitalMichaelAlenBuckley, StrancallyCastleIreland, ViralRealEstateNews, ZuckerbergIrishCastle, ZuckerbergPriscillaChan, ZuckerbergRealEstate

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 26, 2026 August 26, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article PmayUrbanUttarakhand PmayUrbanUttarakhand : “हर पात्र परिवार का हो अपना घर” – धामी
Next Article TestCricketWhiteDress TestCricketWhiteDress : टेस्ट क्रिकेट में सफेद कपड़े ही क्यों पहनते हैं खिलाड़ी ?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AnukritiGusainBJPSpokesperson
AnukritiGusainBJPSpokesperson : भाजपाई बहु अनुकृति से क्या कांग्रेसी ससुर हरक को पड़ेगा फ़रक ?
देहरादून August 27, 2026
NepalFloodDisaster
NepalFloodDisaster : नेपाल जलप्रलय में अब तक 165 शव बरामद
तत्काल प्रभाव August 27, 2026
RoopkundSkeletonLake
RoopkundSkeletonLake : बर्फ पिघलते ही बाहर आते हैं सैकड़ों कंकाल
Uncategorized August 27, 2026
PahariLaalChawal
PahariLaalChawal : सेहत के लिए अमृत है पहाड़ी लाल चावल
उत्तराखण्ड August 27, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?