By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: PmayUrbanUttarakhand : “हर पात्र परिवार का हो अपना घर” – धामी
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > PmayUrbanUttarakhand : “हर पात्र परिवार का हो अपना घर” – धामी
उत्तराखण्ड

PmayUrbanUttarakhand : “हर पात्र परिवार का हो अपना घर” – धामी

पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं.

admin
Last updated: 2026/08/26 at 11:15 AM
admin
Share
3 Min Read
PmayUrbanUttarakhand
PmayUrbanUttarakhand : “हर पात्र परिवार का हो अपना घर” - धामी
SHARE
Highlights
  • प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की मजबूत नींव है.
  • प्रदेश में हजारों गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को योजना का सीधा मिला है.
  • योजना के तहत सर्वाधिक 10200 मकान ऊधमसिंह नगर जनपद में बनाए जा रहे हैं.

PmayUrbanUttarakhand  : “हर पात्र परिवार का हो अपना घर” – धामी :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-यू) को नई गति दी है. जरूरतमंद पात्र परिवारों का अपने आशियाने का सपना साकार हो रहा है. आगामी दिसंबर माह तक 15 हजार से अधिक परिवारों को पक्की छत मिलने जा रही है. आवास विभाग ने लंबित आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने के लिए अगले माह सितंबर तक की टाइम लाइन निर्धारित की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के अनुरूप विकास योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं. प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की मजबूत नींव है. प्रदेश में हजारों गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को योजना का सीधा मिला है. पात्र परिवारों की मदद के लिए योजना में अब राज्य सरकार की हिस्सेदारी को ₹50 हजार से बढ़ाकर ₹75 हजार किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत हर पात्र परिवार को पक्की छत उपलब्ध कराने के लिए धामी सरकार प्रतिबद्ध है. सचिव आवास डॉ आर राजेश के अनुसार प्रदेश में कुल 18 परियोजनाओं के तहत 15496 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जा रहा है. इनमें लगभग 84 फीसदी यानी 12948 आवासों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है. जबकि 1271 घरों की चाबियां भी लाभार्थियों को सौंपी जा चुकी है. इनमें 768 रुड़की और 503 लाभार्थी हरिद्वार के हैं. लंबित आवासीय परियोजनाओं को 30 सितंबर तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं को दिए गए हैं ।

योजना के तहत सर्वाधिक 10200 मकान ऊधमसिंह नगर जनपद में बनाए जा रहे हैं. इनमें रुद्रपुर हाउसिंग स्कीम के 1872 आवास बनकर तैयार हो चुके हैं. इसके अलावा 1264 आवास भवानीपुर (जसपुर), 1168 उकरौली-1 (सितारगंज), 864 उकरौली-2 (सितारगंज), 1256 कनकपुर (काशीपुर), 928 मटकोटा (रुद्रपुर), 928 श्यामनगर (गदरपुर), 824 महुवाखेड़ागंज, 512 मानपुर (काशीपुर) एवं 584 गंगापुर गोसाल (काशीपुर) में पात्र लाभार्थियों को मिलेंगे।

हरिद्वार जनपद में कुल 4528 आवासीय इकाइयों का निर्माण किया जा रहा है, इनमें 544 मंगलौर, 448 झब्बरपुर, 1152 अन्नेखी, 1088 बेल्दी (बेलड़ी, रुड़की), 768 आवास शिकारपुर एवं 528 इंद्रलोक आवासीय योजना के तहत बन रहे हैं.जनपद के उम्मेदनगर (रामनगर) में सभी 528 आवासीय इकाइयों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है.जनपद में धौलास हाउसिंग स्कीम के तहत 240 में से 180 आवासों का निर्माण पूर्ण हो चुका है।

You Might Also Like

AnukritiGusainBJPSpokesperson : भाजपाई बहु अनुकृति से क्या कांग्रेसी ससुर हरक को पड़ेगा फ़रक ?

NepalFloodDisaster : नेपाल जलप्रलय में अब तक 165 शव बरामद

RoopkundSkeletonLake : बर्फ पिघलते ही बाहर आते हैं सैकड़ों कंकाल

PahariLaalChawal : सेहत के लिए अमृत है पहाड़ी लाल चावल

PanchmukhiHanumanSecrets : पंचमुखी हनुमान के पांचों चेहरों का रहस्य

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, AffordableHousingUttarakhand, DehradunDhaulasScheme, DrRRajeshHousing, HaridwarHousingScheme, HindiNewsUttarakhand, khojinarad, PmayUBeneficiaries2026, PmayUCompletionDeadline, PmayUHousingProjects, PmayUrbanUttarakhand, PmayUSubsideIncrement, PushkarSinghDhamiAction, UdhamSinghNagarHousing, UttarakhandDevelopment2026, UttarakhandHousingScheme, UttarakhandNewsHindi

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 26, 2026 August 26, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ChequeNewSecurityCode ChequeNewSecurityCode : नया चेक सिक्योरिटी कोड, वरना अटक जाएगा पेमेंट !
Next Article MarkZuckerbergCastle MarkZuckerbergCastle : मार्क जकरबर्ग ने खरीदा 335 करोड़ का महल !

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AnukritiGusainBJPSpokesperson
AnukritiGusainBJPSpokesperson : भाजपाई बहु अनुकृति से क्या कांग्रेसी ससुर हरक को पड़ेगा फ़रक ?
देहरादून August 27, 2026
NepalFloodDisaster
NepalFloodDisaster : नेपाल जलप्रलय में अब तक 165 शव बरामद
तत्काल प्रभाव August 27, 2026
RoopkundSkeletonLake
RoopkundSkeletonLake : बर्फ पिघलते ही बाहर आते हैं सैकड़ों कंकाल
Uncategorized August 27, 2026
PahariLaalChawal
PahariLaalChawal : सेहत के लिए अमृत है पहाड़ी लाल चावल
उत्तराखण्ड August 27, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?