SaraArjunMadhubalaBiopic : मधुबाला बनेगी सारा अर्जुन, ‘लव एंड वॉर’शूटिंग जल्द :- बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा मधुबाला की जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। अब इस फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली जल्द ही इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने वाले हैं और फिल्म में सारा अर्जुन मधुबाला के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू होने की खबर है।
पहले ‘लव एंड वॉर’ का काम करेंगे पूरा
संजय लीला भंसाली इस समय अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को पूरा करने में जुटे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल लीड रोल में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग अगस्त के आखिर तक पूरी हो सकती है। इसके बाद भंसाली बिना ज्यादा ब्रेक लिए मधुबाला बायोपिक के काम में जुट जाएंगे। खास बात यह है कि ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग के लिए इस्तेमाल हो रहा रॉयल पाम्स, गोरेगांव का लोकेशन ही मधुबाला बायोपिक के लिए भी तैयार किया जाएगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगस्त के आखिर में ‘लव एंड वॉर’ का शूट पूरा होने के बाद प्रोडक्शन डिजाइन टीम इसी जगह को नई फिल्म के हिसाब से बदलने का काम शुरू करेगी। मधुबाला जैसे आइकॉनिक किरदार को पर्दे पर निभाने की जिम्मेदारी युवा अभिनेत्री सारा अर्जुन को दी गई है।
सारा इससे पहले भी अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींच चुकी हैं और हालिया दिनों में ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी को लेकर भी चर्चा में रही हैं। अब उन्हें भारतीय सिनेमा की सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार मधुबाला के किरदार में देखना काफी दिलचस्प होगा।

