By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: SunnyDeol : 43 साल की हुई सनी की बेताब !
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > महाराष्ट्र > SunnyDeol : 43 साल की हुई सनी की बेताब !
मुंबई

SunnyDeol : 43 साल की हुई सनी की बेताब !

सनी देओल ने साझा कीं यादें.

admin
Last updated: 2026/08/06 at 10:43 AM
admin
Share
3 Min Read
SunnyDeol
SunnyDeol : 43 साल की हुई सनी की बेताब !
SHARE
Highlights
  • बोले- ‘आपका प्यार ही सबसे बड़ी ताकत’
  • बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी ‘बेताब’
  • बंटवारा 1947 में नजर आएंगे सनी देओल.

SunnyDeol : 43 साल की हुई सनी की बेताब ! :-  अभिनेता सनी देओल के सिनेमाई सफर को 43 साल पूरे हो गए हैं। आज 05 अगस्त के दिन उनकी डेब्यू फिल्म ‘बेताब’ रिलीज हुई थी। एक्टर ने पुरानी यादों को ताजा किया है। साल 1983 में आज के दिन फिल्म ‘बेताब’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म के जरिए हिंदी सिनेमा को एक शानदार हीरो मिला था, जिसकी धमक आज भी कायम है। बात सनी देओल की हो रही है। उन्होंने आज से 43 साल पहले इसी फिल्म से डेब्यू किया था और फिल्म की रिलीज के साथ ही छा गए थे। उन्होंने फिल्म की एनिवर्सरी पर सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है।

Contents
सनी देओल ने साझा कीं यादेंबोले- ‘आपका प्यार ही सबसे बड़ी ताकत’बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी ‘बेताब’बंटवारा 1947 में नजर आएंगे सनी देओल

सनी देओल ने साझा कीं यादें

सनी देओल ने आज बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म ‘बेताब’ की एक क्लिप साझा की है। उन्होंने ‘जब हम जवां होंगे’ गाना साझा किया है, जिसमें वे और अमृता सिंह नजर आ रहे हैं। इसके साथ सनी देओल ने पुरानी यादें साझा की हैं और साथ ही करीब चार दशकों से बेशुमार मोहब्बत देने के लिए दर्शकों का आभार जताया है।

बोले- ‘आपका प्यार ही सबसे बड़ी ताकत’

सनी देओल ने लिखा है, ’43 साल पहले ‘बेताब’ से सिनेमा में मेरा सफर शुरू हुआ था। तब जो प्यार मुझे मिला और आज भी मिल रहा है, वही मेरी सबसे बड़ी ताकत रही है। इस सफर का हिस्सा रहे हर पल, हर फिल्म और हर इंसान के प्रति मैं शुक्रगुजार हूं। आगे और भी कई वर्षों, नई कहानियों और ढेर सारे प्यार का इंतजार है’।

बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी ‘बेताब’

राहुल रवैल के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में शम्मी कपूर और प्रेम चोपड़ा भी नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त हिट रही थी। आर.डी. बर्मन का संगीत और फिल्म के गाने आज भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इस फिल्म को दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र के ‘विजेता फिल्म्स’ के बैनर तले बनाया गया था।

बंटवारा 1947 में नजर आएंगे सनी देओल

सनी देओल के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वे आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ प्रीति जिंटा नजर आएंगी। फिल्म में शबाना आजमी और अली फजल जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं। राजकुमार संतोषी निर्देशित इस फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है। यह 14 अगस्त को रिलीज होने जा रही है।

You Might Also Like

LakhpatiDidi : कूड़ा कलेक्शन से लखपति बनीं दून की दीदियां

UttarakhandNews : बिना विलंब राहत एवं बचाव कार्य हो – मुख्यमंत्री

IndiaNepalRelations : भारत-नेपाल सांस्कृतिक शैक्षणिक रिश्ते होंगे मजबूत

AnshulSinghDM : राष्ट्र के प्रति आस्था, सम्मान का प्रतीक है तिरंगा अभियान – अंशुल सिंह DM

UttarakhandPolitics : पूर्व सीएम हरीश रावत को मंत्री सौरभ बहुगुणा की नसीहत !

TAGGED: #AmritaSingh, #Bantwara1947, #Betaab43Years, #BetaabMovie, #BollywoodClassics, #EntertainmentNewsHindi, #JabHumJawaanHonge, #khojinaradbreakingnews, #PreityZinta, #RajkumarSantoshi, #SunnyDeol, #SunnyDeolDebut, #SunnyDeolFans, #VijaytaFilms, bollywoodnews, khojinarad, SunnyDeolMovies

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 6, 2026 August 6, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article NainitalCleanlinessDrive NainitalCleanlinessDrive : नैनीताल में चलेगा स्वच्छता अभियान – डीएम
Next Article UttarakhandBJP UttarakhandBJP : भाजपा प्रदेश कोर कमेटी बैठक से क्या निकलेगा ?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

LakhpatiDidi
LakhpatiDidi : कूड़ा कलेक्शन से लखपति बनीं दून की दीदियां
उत्तराखण्ड August 6, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : बिना विलंब राहत एवं बचाव कार्य हो – मुख्यमंत्री
देहरादून August 6, 2026
IndiaNepalRelations
IndiaNepalRelations : भारत-नेपाल सांस्कृतिक शैक्षणिक रिश्ते होंगे मजबूत
Uncategorized August 6, 2026
AnshulSinghDM
AnshulSinghDM : राष्ट्र के प्रति आस्था, सम्मान का प्रतीक है तिरंगा अभियान – अंशुल सिंह DM
उत्तराखण्ड August 6, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?