UttarakhandBJP : भाजपा प्रदेश कोर कमेटी बैठक से क्या निकलेगा ? :- अनेकों संभावनाओं , संगठन में फेरबदल की अफवाहों के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में दिल्ली में हुयी भाजपा प्रदेश कोर कमेटी बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा के साथ अनेकों महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए।
जिसके तहत 8 अगस्त को गढ़वाल मंडल के सभी जिला एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक देहरादून में आयोजित की जाएगी। इसी क्रम में कुमाऊं मंडल के सभी जिला अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक हल्द्वानी 16 अगस्त में आयोजित की जाएगी।
इन दोनों बैठकों को समन्वय की दृष्टि से प्रदेश महामंत्री से तरुण बंसल को जिम्मेदारी दी गई हैं। 9 अगस्त को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा जिसके समन्वय की जिम्मेदारी युवा मोर्चा अध्यक्ष विपुल मेंदोली को सौंपी गई है। 11 से 15 अगस्त के मध्य हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा, जिसे प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट द्वारा संचालित किया जाएगा।
17 अगस्त को लोकसभावार बैठक के क्रम में गढ़वाल मंडल के अंतर्गत आने वाले लोकसभा एवं विधायकों की बैठक देहरादून में होगी और 18 अगस्त को इसी तरह कुमाऊं मंडल के सांसदों एवं विधायकों की बैठक होगी। इन दोनों बैठकों के समन्वय की जिम्मेदारी प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत को दी गई है।
19 अगस्त से बूथ सशक्तिकरण अभियान का शुभारंभ और 23 अगस्त से शक्ति केंद्रों की बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत संपूर्ण सितंबर माह में एक विशेष अभियान के तहत पार्टी के ऐसे सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात एवं उनके साथ बैठक की जाएगी जो विशेषकर किसी संगठनात्मक या अन्य दायित्वों में नहीं हैं ।

