By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: DeleteVsErase : डिजिटल दुनिया में जानिए Delete और Erase में अंतर
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > Uncategorized > DeleteVsErase : डिजिटल दुनिया में जानिए Delete और Erase में अंतर
Uncategorized

DeleteVsErase : डिजिटल दुनिया में जानिए Delete और Erase में अंतर

क्या डेटा पूरी तरह खत्म किया जा सकता है?

admin
Last updated: 2026/08/04 at 11:56 AM
admin
Share
6 Min Read
DeleteVsErase
DeleteVsErase : डिजिटल दुनिया में जानिए Delete और Erase में अंतर
SHARE
Highlights
  • Zombie Account बन सकते हैं खतरा।
  • AI के समय में डेटा हटाना और मुश्किल.
  • डेटा सुरक्षित तरीके से हटाने का तरीका.

DeleteVsErase : डिजिटल दुनिया में जानिए Delete और Erase में अंतर :- आज के डिजिटल समय में हम हर दिन अपने फोन, लैपटॉप और क्लाउड स्टोरेज से कई फाइलें, फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट हटाते रहते हैं. कई बार पुराने सोशल मीडिया अकाउंट या ऐप भी डिलीट कर देते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि Delete बटन दबाने के बाद आपका डेटा सच में खत्म हो जाता है या नहीं? ज्यादातर लोगों को लगता है कि किसी फाइल को डिलीट करते ही वह हमेशा के लिए गायब हो जाती है. लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता. कई बार डिलीट किया गया डेटा सिस्टम में मौजूद रहता है और उसे दोबारा रिकवर भी किया जा सकता है।

Contents
क्या डेटा पूरी तरह खत्म किया जा सकता है?Zombie Account बन सकते हैं खतराAI के समय में डेटा हटाना और मुश्किलडेटा सुरक्षित तरीके से हटाने का तरीका

क्या डेटा पूरी तरह खत्म किया जा सकता है?

डेटा को पूरी तरह मिटाना संभव है, लेकिन इसके लिए सिर्फ सामान्य Delete करना काफी नहीं होता. डेटा को पूरी तरह हटाने के लिए कुछ खास तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है.इसके लिए स्टोरेज डिवाइस को पूरी तरह साफ किया जाता है, पुराने डेटा के ऊपर कई बार नया डेटा लिखा जाता है या फिर डेटा को मजबूत एन्क्रिप्शन से सुरक्षित करके उसकी चाबी को हमेशा के लिए खत्म कर दिया जाता है।

हालांकि, हर जगह से डेटा हटाना आसान नहीं होता. खासकर क्लाउड स्टोरेज में डेटा कई सर्वर पर कॉपी के रूप में रखा जा सकता है, इसलिए उसे पूरी तरह मिटाना ज्यादा मुश्किल हो जाता है.लोग अक्सर Delete और Erase को एक ही समझ लेते हैं, लेकिन दोनों में अंतर होता है. जब आप कोई फाइल Delete करते हैं तो ज्यादातर सिस्टम उस फाइल को तुरंत खत्म नहीं करते. वह सिर्फ उस जगह को खाली मान लेते हैं ताकि भविष्य में वहां नया डेटा सेव किया जा सके।

इसका मतलब है कि फाइल आपको दिखाई नहीं देती, लेकिन उसका असली डेटा स्टोरेज में मौजूद रह सकता है. जब तक उस जगह पर नया डेटा नहीं लिखा जाता, तब तक कई बार रिकवरी सॉफ्टवेयर की मदद से पुरानी फाइल वापस लाई जा सकती है.अगर आपने सोशल मीडिया पर कोई फोटो, पोस्ट या वीडियो डिलीट कर दिया है तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह पूरी तरह खत्म हो गया. कई बार दूसरे लोगों के स्क्रीनशॉट, शेयर, कमेंट, रिप्लाई या इंटरनेट पर मौजूद रिकॉर्ड उस डेटा को लंबे समय तक बचाए रख सकते हैं. कुछ मामलों में डिलीट की गई जानकारी के कुछ हिस्सों का पता लगाया जा सकता है।

Zombie Account बन सकते हैं खतरा

बहुत से लोग किसी ऐप को फोन से हटा देते हैं और सोचते हैं कि उनका अकाउंट भी खत्म हो गया. लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता. ऐप हटाने के बाद भी आपका ऑनलाइन अकाउंट एक्टिव रह सकता है. ऐसे पुराने और इस्तेमाल नहीं किए जा रहे अकाउंट को Zombie Account कहा जाता है.ऑनलाइन शॉपिंग, बैंकिंग, क्लाउड स्टोरेज और दूसरी सेवाओं पर मौजूद ऐसे पुराने अकाउंट साइबर अपराधियों के लिए खतरा बन सकते हैं, क्योंकि इनमें पुरानी निजी जानकारी मौजूद हो सकती है।

AI के समय में डेटा हटाना और मुश्किल

आज कई कंपनियां AI सिस्टम बनाने के लिए बड़ी मात्रा में डेटा का इस्तेमाल करती हैं. अगर किसी AI मॉडल को किसी जानकारी से ट्रेन किया गया है, तो बाद में उस डेटा का असर पूरी तरह हटाना आसान नहीं होता. वैज्ञानिक इस समस्या को हल करने के लिए Machine Unlearning जैसी तकनीक पर काम कर रहे हैं, लेकिन अभी भी यह एक बड़ी चुनौती है. भविष्य में डेटा डिलीट करने का मतलब सिर्फ सर्वर से फाइल हटाना नहीं होगा, बल्कि AI सिस्टम से उस जानकारी के प्रभाव को हटाना भी जरूरी होगा।

कई लोग जरूरी फोटो, वीडियो या फाइल गलती से डिलीट होने के डर से कुछ भी हटाना पसंद नहीं करते. इसकी वजह से उनके फोन और ऑनलाइन अकाउंट में कई साल पुराना डेटा जमा रहता है. अगर कभी साइबर हमला या डेटा लीक होता है तो यही पुरानी जानकारी गलत लोगों के हाथ लग सकती है।

डेटा सुरक्षित तरीके से हटाने का तरीका

विशेषज्ञों का कहना है कि कंपनियों को ऐसा सिस्टम बनाना चाहिए, जिसमें यूजर को साफ जानकारी मिले कि उसका डेटा कैसे और कब हटाया जा रहा है. यूजर्स को यह पता होना चाहिए कि कौन-सा डेटा हटेगा, वह कहां-कहां मौजूद है, उसे हटाने में कितना समय लगेगा और क्या उसे दोबारा रिकवर किया जा सकता है या नहीं।

अगर कंपनियां डेटा हटाने की प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी बनाएंगी तो लोगों का भरोसा बढ़ेगा और वे अपने डिजिटल डेटा को बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे।

 

You Might Also Like

SawanSpecial : सावन में सुहागन क्यों पहनती हैं हरी चूड़ियां ?

ToxicJewelry : आपके शरीर में कौन घोल रहा जहर ! बड़ा खुलासा

SeemaDarshanYojana : 1962 के बाद फिर गुलजार होगी ‘किलोंग मंडी’

ChamoliELibrary : चमोली में चमत्कार – ई-लाइब्रेरी बनी मददगार

WorldPopulationDay : भारत में हर रोज कितने बच्चे हो रहे पैदा ?

TAGGED: #CloudStorage, #CyberAwareness, #CyberSecurityTips, #DataErase, #DataRecovery, #DataSecurity, #DeleteVsErase, #DigitalFootprint, #DigitalPrivacy, #khojinaradbreakingnews, #MachineUnlearning, #OnlineSafety, #TechFactsHindi, #TechKnowledge, #TechNewsHindi, #ZombieAccounts, khojinarad

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 4, 2026 August 4, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article SeemaDarshanYojana SeemaDarshanYojana : 1962 के बाद फिर गुलजार होगी ‘किलोंग मंडी’
Next Article ToxicJewelry ToxicJewelry : आपके शरीर में कौन घोल रहा जहर ! बड़ा खुलासा

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

SawanSpecial
SawanSpecial : सावन में सुहागन क्यों पहनती हैं हरी चूड़ियां ?
इंटरव्यू August 4, 2026
ToxicJewelry
ToxicJewelry : आपके शरीर में कौन घोल रहा जहर ! बड़ा खुलासा
खोजी नारद कहिंन August 4, 2026
SeemaDarshanYojana
SeemaDarshanYojana : 1962 के बाद फिर गुलजार होगी ‘किलोंग मंडी’
तत्काल प्रभाव August 4, 2026
ChamoliELibrary
ChamoliELibrary : चमोली में चमत्कार – ई-लाइब्रेरी बनी मददगार
उत्तराखण्ड August 4, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?