By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: भारत: बलात्कार पर केवल फांसी का प्रावधान हो.
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > भारत: बलात्कार पर केवल फांसी का प्रावधान हो.
राष्ट्रीय

भारत: बलात्कार पर केवल फांसी का प्रावधान हो.

admin
Last updated: 2024/10/02 at 5:41 AM
admin
Share
6 Min Read
india
india
SHARE

देश में प्रतिदिन बहुत कुछ बनता बिगड़ता रहता है। कुछ बातें समय के साथ भूलती जाती हैं परन्तु कई बार कुछ ऐसा घटता है जो लम्बे समय तक जन-मानस को उद्वेलित करता रहता है। 15 अगस्त को एक तरफ अमृत महोत्सव का जश्न हो रहा था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण में नारी सशक्तिकरण की लम्बी बात की और उसी दिन गुजरात सरकार ने बिलकिस बानो के हत्यारों और बलात्कारी 11 अपराधियों को विशेष छूट देकर रिहा कर दिया।

पूरे देश में इस समाचार से बहुत रोष व्याप्त हुआ। क्योंकि उस अपराध को मुम्बई हाई कोर्ट ने नरसंहार कहा था।

गुजरात में 2002 के दंगे चल रहे थे। बिलकिस बानो के परिवार के कुछ लोग एक ट्रक में बैठ कर भाग रहे थे। दंगाइयों ने ट्रक पकड़ लिया। सभी मर्दों का कत्ल कर दिया।

बिलकिस बानो की गोद में 3 साल की बेटी को पकड़ कर उसके सामने पत्थर पर पटक कर मार दिया। उसके बाद चार महीने की गर्भवती बिलकिस बानो से बारी-बारी 11 हत्यारों ने बलात्कार किया।

बेहोश, नंगी बिलकिस बानो को मरी हुई समझ कर सड़क पर छोड़ कर वे चले गए। कुछ देर के बाद उसे होश आई, छटपटाई, जैसे-तैसे संभली घर पहुंची।

पुलिस में शिकायत की तो शिकायत दर्ज नहीं हुई। बहुत कोशिश करने के बाद शिकायत दर्ज हुई तो जांच नहींं हुई। जैसे-तैसे किसी की सहायता से मामला उच्चतम न्यायालय पहुंचा।

उच्चतम न्यायालय ने सख्त आदेश दिया और यह भी कहा कि इस अपराध की जांच और सुनवाई गुजरात प्रदेश से बाहर हो। तब जाकर अपराधियों को हत्या और बलात्कार के अपराध में उम्र कैद की सजा हुई।

ऐसे भयंकर अपराध में जहां बिलकिस बानो के परिवार के 11 लोगों की हत्या की गई। 3 साल की बेटी को पत्थर पर पटक कर मार दिया और बिलकिस बानो का गैंगरेप किया। उम्र कैद की सजा तभी हुई जब हत्या और गैंगरेप के अपराध सिद्ध हो गए।

ऐसे 8 हत्या व गैंगरेप के अपराध में फांसी ही होनी चाहिए थी। उम्र कैद के बाद सरकार सजा को फांसी में बदलने के लिए उच्चतम न्यायालय क्यों नहीं गई। जब कि हाई कोर्ट ने इसे नरसंहार कहा था।

वे अपराधी प्रभावशाली थे इसीलिए यह सब होता रहा। अपराधी समय-समय पर पैरोल पर आते रहे। जश्न मनाते रहे, पार्टी और रैलियों में भी शामिल होते रहे।

15 अगस्त को सजा पूरी होने से पहले विशेष छूट देकर उन्हें रिहा कर दिया गया। नरसंहार करने वाले इन भयंकर अपराधियों को 15 अगस्त के पवित्र दिन पर रिहा करके देश को क्या संदेश मिला।

कानून में स्पष्ट लिखा है कि उम्र कैद का मतलब पूरी आयु से है और यह भी लिखा है बलात्कार जैसे अपराधियों को किसी भी प्रकार की सजा में माफी नहींं होनी चाहिए।

इस सबके बाद भी उन अपराधियों को छोड़ा गया और छूटने पर हारों से उनका ऐसा स्वागत किया गया जैसे वे बहुत बड़े देशभक्त हों। यह सारा घटनाक्रम किसी भी भारत वासी के दिल को ही नहीं आत्मा को भी कंपा देता है और हर भारतीय का सिर शर्म से झुक जाता है।

आज प्रतिदिन नन्हीं छोटी हजारों बेटियां बलात्कार का शिकार होती हैं। बहुत कम अपराधी पकड़े जाते हैं, मुकद्दमें चलते हैं परन्तु सबको सजा नहीं होती। परिणाम यह है कि देश में बेटियों के साथ बलात्कार के मामले प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं।

एक तरफ सरकार ‘बेटी बचाओं और बेटी पढ़ाओं’ का प्रचार कर रही है और दूसरी तरफ बेटियों के साथ बलात्कार के अपराध दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं।

बलात्कार बेटी का शरीर ही नहीं उसकी आत्मा को भी कुचल देता है। जीवन भर के लिए उसके माथे पर एक कलंक लग जाता है। वह जीती है तो मरते -मरते जीती है।

ऐसी  कितनी ही नन्हीं द्रौपदियां आज खुलेआम मारी जा रही हैं। यह अपराध बढऩे का सबसे बड़ा कारण यह है कि अधिकतर अपराधी प्रभावशाली होते हैं।

सब पकड़े नहीं जाते, पकड़े जाते हैं तो पूरी जांच नहीं होती और सजा तो बहुत कम लोगों को मिलती है।

दिल्ली में निर्भया कांड हुआ, पूरा देश हिल गया। देश की जवानी सड़कों पर आई। सरकार ने वर्मा कमेटी बनाई। बलात्कार के अपराध में सजा अधिक बढ़ा दी परन्तु उसके बाद इस दिशा में कोई सुधार नहीं हुआ।

फर्क इतना पड़ा कि अब अपराधी बलात्कार करने के बाद पीड़िता की हत्या भी कर देता है ताकि कोई प्रमाण बाकी न रहे।

ऊंचे आदर्शों वाले भारत वर्ष में बलात्कार जैसे अपराध का प्रतिदिन बढ़ते जाना बहुत शर्मनाक है। विश्व में कुछ ऐसे देश हैं जहां पर बहुत अधिक सजा होने के कारण बलात्कार का अपराध बहुत कम होता है।

भारत में इस अपराध के बढऩे का एक ही कारण है कि सब अपराधियों को सजा नहीं होती।

बलात्कार और बेटियों के साथ सब प्रकार के अपराधों के लिए विशेष न्यायालय का गठन किया जाए। बलात्कार पर केवल फांसी का प्रावधान हो।

अधिक से अधिक 6 महीने के अंदर मुकद्दमे का फैसला किया जाए। एेसी व्यवस्था होने पर ही इस स्थिति को बदला जा सकता है। भारत के उज्ज्वल माथे पर यह बहुत बड़ा कलंक है।

 

 

You Might Also Like

IndianCitizenCensus : लिव-इन में रहने वाले जोड़ों के लिए जनगणना होगी विशेष

HeavyRainAlert : सावधान ! आंधी और बारिश का अलर्ट !

BhagwanParshuram : क्या आज भी जिंदा हैं भगवान परशुराम ?

NeerajChopra : नीरज चोपड़ा ने कोच पर लगाए सनसनीखेज आरोप

AadhaarUpdate : 14 जून तक फ्री में अपडेट करें आधार ……. वर्ना पड़ेगा भारी

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin October 2, 2024 September 1, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article dehradun (2) Dehradun: रायपुर में तेज रफ्तार का कहर, दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, ट्रक ने बाइकसवार को रौंदा.
Next Article cyber ​​thug Cyber ​​thug: साइबर ठगी का मजेदार थ्रिलर है ‘जामताड़ा 2’, रिलीज हुआ शानदार ट्रेलर.

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

ShaadiRituals
ShaadiRituals : अग्नि को साक्षी मानकर क्यों लेते हैं सात फेरे?
राष्ट्रीय April 23, 2026
ShortnessOfBreath
ShortnessOfBreath : सांस फूलना किन बीमारियों का संकेत  है ?
Uncategorized April 23, 2026
SmokingShrinksBrain
SmokingShrinksBrain : सिगरेट पीने से दिमाग हो रहा छोटा ! 
खोजी नारद कहिंन April 23, 2026
DisasterManagement
DisasterManagement : उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश आपसी सहयोग बढ़ाएंगे
हिमाचल प्रदेश April 23, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?