By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: CyberFraudRefund : साइबर फ्रॉड में कैसे वापस पाएं डूबा पैसा ?
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राष्ट्रीय > CyberFraudRefund : साइबर फ्रॉड में कैसे वापस पाएं डूबा पैसा ?
Uncategorized

CyberFraudRefund : साइबर फ्रॉड में कैसे वापस पाएं डूबा पैसा ?

क्रिमिनल केस बनाम मुआवजे का केस: दोनों में क्या अंतर है?

admin
Last updated: 2026/08/03 at 10:55 AM
admin
Share
4 Min Read
CyberFraudRefund
CyberFraudRefund : साइबर फ्रॉड में कैसे वापस पाएं डूबा पैसा ?
SHARE
Highlights
  • कंज्यूमर कमीशन कब और कैसे मदद कर सकता है?
  • साइबर फ्रॉड होने पर क्या करें?
  • अगर आप किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी का शिकार होते हैं.

CyberFraudRefund : साइबर फ्रॉड में कैसे वापस पाएं डूबा पैसा ? :-  ऑनलाइन ठगी के शिकार लोग अक्सर यह सोचते हैं कि पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने के बाद उनका पैसा अपने आप वापस आ जाएगा। हालांकि, केवल पुलिस शिकायत से अपराधी को सजा तो मिल सकती है, लेकिन वित्तीय नुकसान की भरपाई तुरंत होना आसान नहीं होता। हाल ही में नागपुर जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (District Consumer Commission) के एक फैसले ने साइबर फ्रॉड पीड़ितों को राहत की नई उम्मीद दी है।

Contents
क्रिमिनल केस बनाम मुआवजे का केस: दोनों में क्या अंतर है?कंज्यूमर कमीशन कब और कैसे मदद कर सकता है?साइबर फ्रॉड होने पर क्या करें?

कमीशन ने आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) को फेडेक्स पार्सल घोटाले (FedEx Parcel Scam) में 6.93 लाख रुपये गंवाने वाली एक महिला को 5.18 लाख रुपये से अधिक रिफंड करने का आदेश दिया।

कोर्ट ने माना कि बैंक ने सेवा में लापरवाही और अनुचित व्यवहार किया है। अगर आपके साथ भी कोई साइबर फ्रॉड होता है और बैंक सुरक्षा में चूक करता है, तो आप कंज्यूमर कमीशन का रुख कर सकते हैं। आइए आसान शब्दों में समझें कि यह व्यवस्था कैसे काम करती है।

क्रिमिनल केस बनाम मुआवजे का केस: दोनों में क्या अंतर है?

साइबर मामलों के जानकार के अनुसार, हर साइबर अपराध के दो पहलू होते हैं। आपराधिक पहलू (Criminal Case): इसमें पुलिस धोखाधड़ी करने वाले को पकड़ती है और अदालत उसे सजा देती है। वित्तीय नुकसान (Financial Loss): अपराधी को सजा मिलने से पीड़ित का पैसा अपने आप वापस नहीं आ जाता।

आईटी एक्ट (IT Act) के तहत मुआवजे का तंत्र बहुत धीमा है, जहां मामले सालों-साल लटके रहते हैं। इसके उलट, अगर बैंक की तरफ से सुरक्षा में कोई लापरवाही हुई है, तो उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम (Consumer Protection Act) के तहत कंज्यूमर कमीशन के पास जाकर बैंक से मुआवजा मांगा जा सकता है।

कंज्यूमर कमीशन कब और कैसे मदद कर सकता है?

अगर बैंक अपनी जिम्मेदारी और सुरक्षा मानकों को पूरा करने में विफल रहता है, तो उसे ‘सेवा में कमी’ (Deficiency in Service) माना जाता है। अगर आपके खाते से अचानक बड़ा लेन-देन होता है या आपकी एफडी तोड़कर किसी अनजान खाते में पैसे भेजे जाते हैं, तो बैंक के सिक्योरिटी और ट्रांजैक्शन मॉनिटरिंग सिस्टम को इसे सस्पेक्ट के तौर पर फ्लैग करना चाहिए। अगर बैंक ऐसे असामान्य लेन-देन या म्यूल खातों पर नजर रखने में नाकाम रहता है, तो ग्राहक बैंक पर लापरवाही का दावा ठोक सकते हैं।

साइबर फ्रॉड होने पर क्या करें?

अगर आप किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी का शिकार होते हैं, तो इन 5 कदमों का पालन करें।

तुरंत 1930 पर कॉल करें: फ्रॉड होते ही सबसे पहले नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें। शुरुआती कुछ मिनटों में रिपोर्ट करने से बैंक ठगों के खातों को फ्रीज (Freeze) कर सकते हैं।

पुलिस शिकायत दर्ज करें: तुरंत साइबर पुलिस या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं और पावती लें।
सुपुर्दनामा (Supurdnama) की प्रक्रिया: अगर पुलिस ठगों का खाता फ्रीज कर देती है, तो आप अदालत में सुपुर्दनामा के तहत याचिका लगाकर अपना फ्रीज हुआ पैसा वापस पा सकते हैं।
बैंक की लापरवाही जांचें: देखें कि क्या बैंक की ओर से अलर्ट भेजने या संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में कोई लापरवाही हुई है।
कंज्यूमर कमीशन जाएं: अगर बैंक की कमी सामने आती है, तो मुआवजे के लिए कंज्यूमर कमीशन का दरवाजा खटखटाएं।

You Might Also Like

SawanSpecial : सावन में सुहागन क्यों पहनती हैं हरी चूड़ियां ?

ToxicJewelry : आपके शरीर में कौन घोल रहा जहर ! बड़ा खुलासा

DeleteVsErase : डिजिटल दुनिया में जानिए Delete और Erase में अंतर

SeemaDarshanYojana : 1962 के बाद फिर गुलजार होगी ‘किलोंग मंडी’

ChamoliELibrary : चमोली में चमत्कार – ई-लाइब्रेरी बनी मददगार

TAGGED: #ConsumerCourt, #ConsumerProtectionAct, #ConsumerRights, #CyberCrime1930, #CyberFraudAlert, #CyberFraudRefund, #CyberPolice, #CyberSecurityAlert, #FedExScam, #FinancialScamHelp, #ICICIBankScam, #ITAct, #khojinaradbreakingnews, #MuleAccounts, #OnlineScamRefund, #Supurdnama, khojinarad

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin August 3, 2026 August 3, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WrongRecharge WrongRecharge : गलत नंबर पर हो गया रिचार्ज? घबराएं नहीं
Next Article LungCancer LungCancer : क्या ई-सिगरेट बढ़ा रही है फेफड़ों के कैंसर का खतरा ?

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

SawanSpecial
SawanSpecial : सावन में सुहागन क्यों पहनती हैं हरी चूड़ियां ?
इंटरव्यू August 4, 2026
ToxicJewelry
ToxicJewelry : आपके शरीर में कौन घोल रहा जहर ! बड़ा खुलासा
खोजी नारद कहिंन August 4, 2026
DeleteVsErase
DeleteVsErase : डिजिटल दुनिया में जानिए Delete और Erase में अंतर
Uncategorized August 4, 2026
SeemaDarshanYojana
SeemaDarshanYojana : 1962 के बाद फिर गुलजार होगी ‘किलोंग मंडी’
तत्काल प्रभाव August 4, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?