‘शादी के बाद खोला जिंदगी का सबसे बड़ा राज’… आकांक्षा चमोला का कबूलनामा सुन हर कोई रह गया दंग, बोलीं- ‘लड़कियों के साथ भी रहे रिश्ते’
AkankshaChamola : गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने खोले निजी जिंदगी के राज, शादी से पहले लड़कियों संग रिलेशनशिप में थीं एक्ट्रेस :- कभी अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में रहीं, कभी रिश्तों में आई दरार को लेकर चर्चा में आईं और अब टीवी अभिनेत्री आकांक्षा चमोला ने ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने हर किसी ddfasdfsdfsfsdfsको हैरान कर दिया।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- BadrinathControversy : बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा विवाद जांच से पहले बदले गए 32 CCTV
कैमरों के सामने लाखों दर्शकों के बीच आकांक्षा ने पहली बार अपनी जिंदगी का ऐसा सच बताया, जिसे सुनकर शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स से लेकर होस्ट्स तक कुछ पल के लिए सन्न रह गए। अभिनेत्री ने बेबाकी से स्वीकार किया कि शादी से पहले उनके कुछ लड़कियों के साथ भी रिश्ते रहे थे। इतना ही नहीं, उन्होंने खुद को बाइसेक्सुअल बताते हुए कहा कि महिलाओं के साथ उन्हें हमेशा एक अलग तरह का सुकून, अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव महसूस हुआ है।
रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में जब उनसे उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा राज बताने के लिए कहा गया, तो आकांक्षा ने बिना किसी हिचकिचाहट अपनी सच्चाई दुनिया के सामने रख दी। उन्होंने कहा कि शादी से पहले वह कुछ महिलाओं के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि उनके रिश्ते बहुत ज्यादा अंतरंग नहीं थे, लेकिन महिलाओं की ओर उनका आकर्षण हमेशा रहा है।
आकांक्षा ने कहा कि उनके लिए महिलाएं सिर्फ दोस्त नहीं, बल्कि उनका सबसे बड़ा कम्फर्ट ज़ोन रही हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें हमेशा महिलाओं के साथ अपनापन और सुरक्षा का एहसास हुआ। समाज चाहे इस रिश्ते को किसी भी नाम से पुकारे, लेकिन उनके लिए यह सिर्फ सच्चा प्यार और सम्मान है।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- DehradunCrimeNews : मामूली विवाद से मचा खूनी बवाल! Dehradun की सड़क पर गूंजी गोलियां, दो घायल
आकांक्षा की बात खत्म होते ही शो का माहौल पूरी तरह भावुक हो गया। होस्ट फराह खान ने उन्हें गले लगाकर उनकी हिम्मत की तारीफ की, जबकि आकांक्षा की आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा कि उन्हें लगने लगा था कि शो में आने के बाद उनकी जिंदगी के सारे राज एक-एक करके दुनिया के सामने आ रहे हैं।
इससे पहले भी आकांक्षा अपने पति और अभिनेता गौरव खन्ना से अलग होने और तलाक की बात को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं। अब उनके इस नए खुलासे ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। कोई उनकी बेबाकी की तारीफ कर रहा है, तो कोई इस बयान को लेकर अपनी अलग राय रख रहा है। लेकिन इतना तय है कि आकांक्षा चमोला का यह कबूलनामा इस वक्त एंटरटेनमेंट जगत की सबसे चर्चित खबर बन गया है।

