By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: DehradunMunicipalCorporation : डेंगू पर होगा वार, देहरादून नगर निगम तैयार
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ > DehradunMunicipalCorporation : डेंगू पर होगा वार, देहरादून नगर निगम तैयार
देहरादून

DehradunMunicipalCorporation : डेंगू पर होगा वार, देहरादून नगर निगम तैयार

नगर निगम के अनुसार लार्वीसाइडल टैंकर जलभराव वाले क्षेत्रों, नालों, खाली भूखंडों, निर्माणाधीन स्थलों, सार्वजनिक परिसरों और अन्य संभावित.

admin
Last updated: 2026/06/06 at 11:12 AM
admin
Share
3 Min Read
DehradunMunicipalCorporation
DehradunMunicipalCorporation : डेंगू पर होगा वार, देहरादून नगर निगम तैयार
SHARE
Highlights
  • अभियान केवल छिड़काव तक सीमित नहीं रहेगा.
  • वहीं नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देश दिए.
  • नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें.

DehradunMunicipalCorporation : डेंगू पर होगा वार, देहरादून नगर निगम तैयार :-  मानसून की दस्तक से पहले ही देहरादून नगर निगम ने डेंगू के खिलाफ बड़ी तैयारी शुरू कर दी है, शहर में डेंगू संक्रमण को फैलने से रोकने और जनस्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से नगर निगम ने विशेष लार्वीसाइडल टैंकर अभियान का शुभारंभ किया है, अभियान के तहत पहले चरण में 15 विशेष टैंकरों को शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में रवाना किया गया, जो मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने का कार्य करेंगे।

बुधवार को नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महापौर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय (IAS) ने हरी झंडी दिखाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की, अधिकारियों ने बताया कि डेंगू फैलाने वाले मच्छरों की रोकथाम के लिए यह अभियान पूरे शहर में व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।

नगर निगम के अनुसार लार्वीसाइडल टैंकर जलभराव वाले क्षेत्रों, नालों, खाली भूखंडों, निर्माणाधीन स्थलों, सार्वजनिक परिसरों और अन्य संभावित मच्छर प्रजनन स्थलों पर नियमित छिड़काव करेंगे, उद्देश्य यह है कि मच्छरों के लार्वा को शुरुआती अवस्था में ही समाप्त कर डेंगू संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ा जा सके।

अभियान केवल छिड़काव तक सीमित नहीं रहेगा, इसके साथ जनजागरूकता कार्यक्रम, क्षेत्रीय निरीक्षण, स्रोत नियंत्रण और विशेष स्वच्छता अभियान भी संचालित किए जाएंगे, नगर निगम का लक्ष्य डेंगू के खिलाफ निवारक उपायों को वार्ड स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करना है।महापौर सौरभ थपलियाल ने कहा कि डेंगू जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए प्रशासन और आम जनता दोनों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है, उन्होंने कहा कि नगर निगम नागरिकों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

वहीं नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान को सभी वार्डों में समयबद्ध और सुनियोजित तरीके से संचालित किया जाए, उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें, पानी की टंकियों को ढककर रखें, कूलर और गमलों का पानी नियमित रूप से बदलें तथा डेंगू रोकथाम अभियान में सहयोग करें, निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आगामी दिनों में भी शहरभर में डेंगू नियंत्रण और स्वच्छता संबंधी गतिविधियां लगातार जारी रहेंगी। कार्यक्रम में मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनंद शुक्ला, उप नगर आयुक्त तनवीर सिंह मरवाह, सहायक नगर आयुक्त राजबीर सिंह चौहान, मुख्य सफाई निरीक्षक, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पार्षदगण तथा नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

MahabharataMysteries : देश भर की महिलाएं आज भी क्यों परेशान हैं ?

WaterCrisis2060 : क्या 2060 तक सूख जाएंगे दुनिया के बड़े बांध ?

EkPedMaaKeNaam : माँ के पेड़ों से महकेगी भीमताल झील !

UPCLElectricityBill : तैयार रहिये , लगेगा बिजली बिल में मंहगाई का झटका

BiharPlumberCrores : बिहार का अरबपति प्लंबर, बैंक में मिले करोड़ों

TAGGED: #DehradunSmartCity, #DengueAwareness, #khojinaradbreakingnews, #PublicHealthCampaign, #SaurabhThapliyal, #SwachhDehradun, #UttarakhandHealth, AlokKumarPandey, AntiDengueDrive, DehradunHealthUpdates, DehradunMunicipalCorporation, DengueControl2026, DenguePreventionCampaign, khojinarad, LarvicideSpraying, MosquitoBreedingPrevention, WardLevelSanitation

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin June 6, 2026 June 6, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article BiharPlumberCrores BiharPlumberCrores : बिहार का अरबपति प्लंबर, बैंक में मिले करोड़ों
Next Article UPCLElectricityBill UPCLElectricityBill : तैयार रहिये , लगेगा बिजली बिल में मंहगाई का झटका

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

MahabharataMysteries
MahabharataMysteries : देश भर की महिलाएं आज भी क्यों परेशान हैं ?
तत्काल प्रभाव June 6, 2026
WaterCrisis2060
WaterCrisis2060 : क्या 2060 तक सूख जाएंगे दुनिया के बड़े बांध ?
राष्ट्रीय June 6, 2026
EkPedMaaKeNaam
EkPedMaaKeNaam : माँ के पेड़ों से महकेगी भीमताल झील !
उत्तराखण्ड June 6, 2026
UPCLElectricityBill
UPCLElectricityBill : तैयार रहिये , लगेगा बिजली बिल में मंहगाई का झटका
देहरादून June 6, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?