BiharPlumberCrores : बिहार का अरबपति प्लंबर, बैंक में मिले करोड़ों :- क्या हो अगर एक सुबह आप सोकर उठें और अचानक आपके मोबाइल पर एक मैसेज का नोटिफिकेशन दिखे, जिसमें बैंक खाते में अरबों रुपये जमा होने की डिटेल्स दर्ज हो. जी हां, ऐसा होना किसी सपने से कम नहीं, लेकिन बिहार के बोधगया स्थित मस्तपुरा गांव में रहने वाले विकास कुमार के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. 4 जून की सुबह जब वो उठे तो देखा कि उनके Jio Payments बैंक खाते में अचानक करोड़ों रुपये आ गए हैं।
पेशे से प्लंबर विकास की कमाई इतनी नहीं है कि वो अपने पूरे करियर में इतने पैसे कमा पाएं. 10 से 12 हजार रुपये हर महीने कमाने वाले विकास के बैंक खाते में पहले 94 करोड़ रुपये दिखाई दिए और फिर शाम तक वही धनराशि बढ़कर 294.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. विकास ने बताया कि उनके खाते में पहले मात्र ₹1,300 थे, जिनमें से उन्होंने ₹1,200 ट्रांसफर कर दिए थे और बैंक में सिर्फ ₹100 रुपये ही बचे थे।
4 जून को सुबह मोबाइल पर खाते की जांच करने पर स्क्रीन पर ₹94 करोड़ दिखे, जिसे तकनीकी खराबी समझकर विकास साइबर कैफे गए. वहां फिंगरप्रिंट से लॉग इन करने पर बैलेंस ₹294.80 करोड़ दिखा, जिसके बाद उन्हें घबराहट हुई और उन्होंने कोई लेन-देन नहीं किया. इस खबर के फैलते ही लोग विकास के घर पर जमा होने लगे और कुछ ने यह भी पूछना शुरू कर दिया कि किस तरह इतने धनराशि वाले खाते हासिल किए जा सकते हैं. पुलिस अब हर एंगल से इस मामले की जांच में जुट गई है।

