धुरंधर’ की दुनिया खत्म नहीं हुई! क्या आएगा तीसरा पार्ट? :- नमस्कार आप देख रहे हैं Khoji Narad . बॉलीवुड की दुनिया में एक बार फिर धूम मचाने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ के फैंस के लिए बड़ी खबर है। आदित्य धर की इस स्पाय थ्रिलर फ्रैंचाइज़ी ने पिछले दो सालों में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। पहला पार्ट रिलीज़ हुआ दिसंबर 2025 में और उसके बाद ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने मार्च 2026 में रिकॉर्ड कमाई की।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- BollywoodMovies : पुराना Bollywood सिर्फ़ फिल्म नहीं एक एहसास था!
अब हर कोई यही जानना चाहता है कि क्या आने वाला साल ‘धुरंधर 3’ लेकर आएगा। हाल ही में फिल्म की सह-निर्माता ज्योति देशपांडे ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में अपने प्रशंसकों के लिए एक खास हिंट दिया है। उन्होंने कहा, “धुरंधर का काम अभी खत्म नहीं हुआ है।
हम उम्मीद करते हैं कि इस साल के आखिर तक दर्शकों के लिए कुछ खास सरप्राइज लेकर आएंगे। हमारे पास कुछ विशेष योजनाएं हैं।” ज्योति के इस बयान ने फैंस में उत्साह की लहर दौड़ा दी है। हालांकि उन्होंने कोई स्पष्ट विवरण नहीं दिया कि यह सरप्राइज ‘धुरंधर 3’ होगा या कोई डॉक्यूमेंट्री या स्पिन-ऑफ।
लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस पहले से ही तरह-तरह के अंदाज़े लगाने लगे हैं। कुछ ने ‘बीहाइंड द सींस’ डॉक्यूमेंट्री की उम्मीद जताई, तो कई लोग तीसरे पार्ट की घोषणा के लिए बेताब हैं। वहीं, अभिनेता राकेश बेदी, जो दोनों पार्ट्स में जामेल जमाली के रोल में नजर आए, ने कहा कि फिलहाल सीधे तौर पर तीसरे पार्ट की कोई योजना नहीं है।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- Madhyamaheshwar : भगवान शिव का वो गुप्त धाम जहां हर किसी को नहीं मिलता जाने का बुलावा
लेकिन फ्रैंचाइज़ी के लिए अलग अभिनेता या नई कहानी के साथ कुछ भी संभव है। फिल्म के फैंस की प्रतिक्रिया भी इस खबर से बेहद उत्साहित रही।
यूजर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह ‘धुरंधर’ की दुनिया में नए सरप्राइज के लिए पूरी तरह तैयार हैं और जल्द ही कुछ बड़ा देखने की उम्मीद कर रहे हैं। तो फिलहाल ‘धुरंधर’ की कहानी यहीं खत्म नहीं हुई है। जैसे-जैसे साल आगे बढ़ेगा, वैसे-वैसे मेकर्स से नए अपडेट आने वाले हैं। क्या यह सरप्राइज ‘धुरंधर 3’ होगा या कुछ और? समय ही बताएगा।

