By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: BollywoodMovies : पुराना Bollywood सिर्फ़ फिल्म नहीं एक एहसास था!
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > मुंबई > BollywoodMovies : पुराना Bollywood सिर्फ़ फिल्म नहीं एक एहसास था!
वीडियो

BollywoodMovies : पुराना Bollywood सिर्फ़ फिल्म नहीं एक एहसास था!

पहले हीरो अपनी एक्टिंग से लोगों के दिल जीतता था…

admin
Last updated: 2026/05/09 at 4:16 PM
admin
Share
4 Min Read
SHARE
Highlights
  • आज कई लोग सिर्फ़ सोशल मीडिया फॉलोअर्स से स्टार बन जाते हैं.
  • आज का बॉलीवुड तकनीक में बहुत आगे बढ़ गया है.
  • बड़े VFX, बड़े बजट और शानदार कैमरा क्वालिटी देखने को मिलती है.

BollywoodMovies : पुराना बॉलीवुड सिर्फ़ फिल्म नहीं एक एहसास था! :-  “पहले फिल्मों में कहानियाँ होती थीं… आज फिल्मों में सिर्फ़ कलेक्शन गिने जाते हैं।”“पहले गाने दिल में उतरते थे… आज सिर्फ़ कुछ दिनों तक ट्रेंड करते हैं।”

नमस्कार, मैं अंशिका… और आप देख रहे हैं ‘खोजी नारद’। आज हम बात करेंगे बॉलीवुड के उस दौर की… जिसे लोग सिर्फ़ देखते नहीं थे, महसूस करते थे। 90s और 2000s का बॉलीवुड… जहाँ फिल्मों में शोर कम और भावनाएँ ज्यादा होती थीं। उस समय फिल्मों का मतलब सिर्फ़ एंटरटेनमेंट नहीं था… बल्कि परिवार, प्यार, दोस्ती और रिश्तों की अहमियत भी होती थी।

बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- Madhyamaheshwar : भगवान शिव का वो गुप्त धाम जहां हर किसी को नहीं मिलता जाने का बुलावा

लोग सिनेमाघरों से सिर्फ़ फिल्म देखकर नहीं निकलते थे… बल्कि कई यादें अपने साथ लेकर जाते थे।पहले फिल्मों के गाने लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन जाते थे। कुमार सानू, उदित नारायण, अलका याज्ञनिक और सोनू निगम की आवाज़ सुनते ही दिल को एक अलग सुकून मिलता था।

बारिश हो, शादी हो, सफर हो या किसी की याद… हर एहसास के लिए एक गाना हुआ करता था। लोग कैसेट और सीडी संभालकर रखते थे, और कई गाने तो ऐसे थे जिन्हें सुनकर आँखें नम हो जाती थीं। लेकिन आज गानों में बीट्स तो हैं… पर वो एहसास कहीं खो गया है।

गाने आते हैं, रील्स में ट्रेंड करते हैं… और कुछ दिनों बाद लोग उन्हें भूल जाते हैं।अगर कॉमेडी की बात करें… तो पहले बिना गाली, बिना डबल मीनिंग के भी लोग हँसते-हँसते लोटपोट हो जाते थे। ‘हेरा फेरी’, ‘अंदाज़ अपना अपना’, ‘धमाल’ और ‘गोलमाल’ जैसी फिल्मों की कॉमेडी आज भी लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला देती है।

क्योंकि वहाँ सिर्फ़ जोक्स नहीं थे… वहाँ मासूमियत थी। आज कॉमेडी में शोर ज्यादा है, लेकिन वो दिल से निकलने वाली हँसी कम दिखाई देती है। और रोमांस… वो तो बॉलीवुड की जान हुआ करता था। पहले फिल्मों में प्यार धीरे-धीरे बढ़ता था। आँखों से बातें होती थीं, छोटे-छोटे पल दिल छू जाते थे। आज प्यार भी बहुत तेज़ और दिखावटी सा लगने लगा है।

बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- NandaDevi : नंदा देवी रहस्यमयी वादियों का सफर, ट्रैकर्स के लिए क्यों है सबसे फेवरेट?

पहले हीरो अपनी एक्टिंग से लोगों के दिल जीतता था… आज कई लोग सिर्फ़ सोशल मीडिया फॉलोअर्स से स्टार बन जाते हैं। आज का बॉलीवुड तकनीक में बहुत आगे बढ़ गया है। बड़े VFX, बड़े बजट और शानदार कैमरा क्वालिटी देखने को मिलती है।

लेकिन कहीं ना कहीं वो सादगी, वो अपनापन और वो दिल से जुड़ने वाली कहानियाँ कम होती जा रही हैं। पहले फिल्में सिर्फ़ देखी नहीं जाती थीं… जी जाती थीं। समय बदल गया… लोग बदल गए… और बॉलीवुड भी बदल गया।”
“लेकिन 90s और 2000s की फिल्मों का जादू आज भी लोगों के दिलों में ज़िंदा है।”

You Might Also Like

UttarakhandPolitics : उत्तराखंड से खत्म हो चुकी है कांग्रेस’ – धामी

HarishRawat : सभी पद छोड़ने पर अड़े हरीश रावत

PitruPaksha2026 : पंचबलि क्या है? किन पांचों के लिए निकालते है खाना

SleepProblems : रात में अचानक खुले नींद तो न करें इग्नोर

FraudCalls : AI पकड़ेगा फर्जी नंबर , लगेगा भारी जुर्माना

TAGGED: #90sKids, #90sNostalgia, #90sSongs, #BollywoodGoldenEra, #BollywoodLegacy, #BollywoodMemories, #BollywoodMovies, #CinematicNostalgia, #ClassicCinema, #EmotionalStorytelling, #khojinaradbreakingnews, #Khozinarad, #MelodiousEra, #OldBollywood, #OldIsGold, #RetroVibes, #VintageBollywood, khojinarad

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin May 9, 2026 May 9, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article IndianArmy IndianArmy : भारतीय सेना ‘Silent Scout’ बाइक से करेगी गश्त
Next Article Alcoholaddiction Alcoholaddiction : शराब और सिगरेट की लत से छुटकारा देगी ये ड्रिंक

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics : उत्तराखंड से खत्म हो चुकी है कांग्रेस’ – धामी
देहरादून September 19, 2026
HarishRawat
HarishRawat : सभी पद छोड़ने पर अड़े हरीश रावत
देहरादून September 19, 2026
PitruPaksha2026
PitruPaksha2026 : पंचबलि क्या है? किन पांचों के लिए निकालते है खाना
खोजी नारद कहिंन September 19, 2026
SleepProblems
SleepProblems : रात में अचानक खुले नींद तो न करें इग्नोर
खोजी नारद कहिंन September 19, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?