उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. राज्य सरकार ने 13 आईएएस (IAS) और 20 पीसीएस (PCS) अफसरों के तबादले किए हैं. इस क्रम में एस राजलिंगम को वाराणसी का जिलाधिकारी (DM) बनाया गया है, जबकि श्रुति को फतेहपुर जिलाधिकारी, रविंद्र कुमार प्रथम को कुशीनगर जिलाधिकारी, अपूर्वा दुबे उन्नाव की जिलाधिकारी बनाई गईं हैं
यहां देंखें, किसे कहां मिली नई तैनाती
- कौशल राज शर्मा मंडलायुक्त प्रयागराज बने
- संजय गोयल मंडलायुक्त झांसी बने
- एस राज लिंगम डीएम वाराणसी बने
- रविंद्र कुमार डीएम कुशीनगर बने
- अपूर्वा दुबे डीएम उन्नाव बनीं
- राजेंद्र प्रताप सिंह मंडलायुक्त चित्रकूट मंडल
- संजय कुमार एमडी रोडवेज निगम बने
- श्रुति जिलाधिकारी फतेहपुर बनीं
- डॉ महेंद्र कुमार डीएम बलरामपुर बने
- सुधीर कुमार सीडीओ कानपुर नगर
- मृदुल चौधरी प्रशासक शारदा सहायक बने
- सुधा वर्मा संयुक्त निर्वाचन आयुक्त लखनऊ बनीं
- हिमांशु नागपाल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कानपुर नगर
यूपी में 20 पीसीएस अफसरों के भी तबादले
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 13 आईएएस (IAS) अफसरों के साथ-साथ 20 पीसीएस (PCS) अफसरों के भी तबादले किए हैं. इस क्रम में पूजा अग्निहोत्री उपनिदेशक पर्यटन लखनऊ बनी हैं, जबकि गौरव शुक्ला उपनिदेशक बाल विकास पुष्टाहार, नंदलाल सिंह संयुक्त आयुक्त ग्राम्य विकास, सचिन कुमार सिंह कुल सचिव AKTU लखनऊ और ऋतु पुनिया एडीएम प्रशासन बरेली बनीं हैं.

