By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: CharDhamYatra2026 : चारधाम यात्रा में भ्रामक वीडियो – हुई सख्त कार्रवाई
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > CharDhamYatra2026 : चारधाम यात्रा में भ्रामक वीडियो – हुई सख्त कार्रवाई
रुद्रप्रयाग

CharDhamYatra2026 : चारधाम यात्रा में भ्रामक वीडियो – हुई सख्त कार्रवाई

वायरल संदिग्ध वीडियो की जांच की जा रही.

admin
Last updated: 2026/04/24 at 10:50 AM
admin
Share
6 Min Read
CharDhamYatra2026
CharDhamYatra2026 : चारधाम यात्रा में भ्रामक वीडियो - हुई सख्त कार्रवाई
SHARE
Highlights
  • केदारनाथ धाम में हुई पुलिस का मानवीय पहल का दावा.
  • केदारनाथ में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मृत मिले.
  • जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि 22 अप्रैल को प्रातः 6:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि केदारनाथ में व्हाइट हाउस के समीप एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है.

CharDhamYatra2026 : चारधाम यात्रा में भ्रामक वीडियो – हुई सख्त कार्रवाई :-  सबसे पहले आपको बता दें कि एक जिम्मेदार मीडिया होने के नाते खोजी नारद आपसे किसी भी फर्जी , भ्रामक और संवेदनशील कंटेंट को सोशल मीडिया पर बढ़ावा न देने की अपील करता है ।

Contents
वायरल संदिग्ध वीडियो की जांच की जा रहीकेदारनाथ धाम में हुई पुलिस का मानवीय पहल का दावा केदारनाथ में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मृत मिले

उत्तराखंड पुलिस की पैनी नजर ऐसे वीडियो पर है। अब खबर बताते हैं। चारधाम यात्रा के संबंध में भ्रामक एवं तथ्यहीन वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में उत्तराखंड पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। इस क्रम में थाना सोनप्रयाग में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू है। सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही भ्रामक एवं अप्रमाणित सूचनाएं न केवल जनमानस में भ्रम उत्पन्न करती हैं, बल्कि यात्रा व्यवस्थाओं को भी प्रभावित कर सकती हैं।

वायरल संदिग्ध वीडियो की जांच की जा रही

उत्तराखंड पुलिस द्वारा यह भी बताया गया है कि चारधाम यात्रा के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की 24×7 निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना का समय रहते संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अप्रमाणित अथवा भ्रामक जानकारी को साझा करने से बचें तथा केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं पर ही विश्वास करें। अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

केदारनाथ धाम में हुई पुलिस का मानवीय पहल का दावा 

श्री केदारनाथ धाम उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित है यहां पहुंच रहे श्रद्धालुओं को लंबा एवं चुनौतीपूर्ण पैदल मार्ग तय करने के साथ साथ उच्च हिमालयी मौसम से भी जूझना पड़ता है। जिसके लिए राज्य सरकार  द्वारा समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है,। 22. अप्रैल को धाम क्षेत्र में एक अपरिहार्य घटना में 69 वर्षीय श्रद्धालु (निवासी—जिला गोरवा, गुजरात) के निधन के संबंध में कुछ माध्यमों द्वारा भ्रामक, अपुष्ट एवं तथ्यहीन सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं।

केदारनाथ में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मृत मिले

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि 22 अप्रैल को प्रातः 6:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि केदारनाथ में व्हाइट हाउस के समीप एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन द्वारा सक्रियता एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल राहत कार्य प्रारंभ किया गया। वाई0एम0एफ0 के जवानों द्वारा बिना समय गंवाए उक्त व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, केदारनाथ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित किया। इसके बाद प्रशासन ने संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए मृतक के सम्मानजनक प्रबंधन को प्राथमिकता दी। वाई0एम0एफ0 के सहयोग से पार्थिव शरीर को केदारनाथ हेलीपैड तक पहुंचाया गया। उस समय हैली सेवा अस्थायी रूप से बाधित थी। हैली सेवा सुचारु होते ही प्रशासन द्वारा तुरंत शव को हैली के माध्यम से जामू हेलीपैड भेजा गया, जहां से आगे की आवश्यक कार्यवाही हेतु शव वाहन के माध्यम से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया।

आरोप है कि मृतक का शव करीब दो घंटे तक हेलीपैड पर चिलचिलाती धूप में पड़ा रहा. परिजन हेलीकॉप्टर से शव को नीचे भेजने की मांग करते रहे, लेकिन तत्काल कोई व्यवस्था नहीं की गई. परिजनों ने सवाल किया कि ‘अगर वीआईपी मूवमेंट के लिए हेलीकॉप्टर उपलब्ध हो सकता है, तो एक श्रद्धालु के शव के लिए क्यों नहीं ?’ मामले को लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस का कहना है कि श्रद्धालु दिलीप भाई मनु माली की स्वास्थ्य खराब होने के कारण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केदारनाथ में मौत हो गई. ऐसे में मृतक को हेली के माध्यम से पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेजा जाना था, लेकिन आज केदारनाथ के लिए हेली सेवाओं की सुरक्षा के मद्देनजर डीजीसीए की ओर से निरीक्षण किया गया. जिससे देरी हुई. वर्तमान में शव को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में रखा गया है. यहां आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. केदारनाथ के लिए डीजीसीए की ओर से निरीक्षण किए जाने के बाद ही हेली कंपनियों को उड़ान भरने की अनुमति दी जाती है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया है कि उत्तराखंड की आस्था, श्रद्धा एवं चार धाम यात्रा की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। प्रदेशवासियों, श्रद्धालुओं एवं सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से अपील की जाती है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें तथा किसी भी अपुष्ट, भ्रामक या संदिग्ध सामग्री को साझा करने से बचें।सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान चिन्हित किए गए कुछ वीडियो एवं रील्स में केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं को लेकर भ्रामक एवं निराधार दावे किए गए।

इनमें श्रद्धालुओं को बिना दर्शन लौटाए जाने, 15-15 घंटे तक कतार में खड़े रहने के बावजूद दर्शन न होने, पुलिस व्यवस्था के अभाव तथा अव्यवस्था एवं धक्का-मुक्की जैसी भ्रामक बातें प्रसारित की गईं।

You Might Also Like

FuelPriceHikeIndia : महंगाई की तीसरी मार! फिर बढ़े Petrol-Diesel के दाम

GoldPrice : मंदिरों में चढ़ावे और महिलाओं की तिजोरी तक, कितना सोना है ?

HeatwaveIndia : टेंपरेचर जानकर घूम जायेगा दिमाग , 50°C पर हुआ तापमान

JimCorbettNationalPark : उत्तराखंड में शुरू हुआ हाथियों का रोमांटिक सीजन

AIGovernment : दुनिया की पहली ‘AI सरकार’, कैबिनेट में गांधी और मंडेला के डिजिटल अवतार

TAGGED: #April2026, #Explore2026, #explorepage, #FYPIndia, #indianreels, #khojinaradbreakingnews, #ReelsIndia, #reelsviral, #TrendingIndia, #TrendingNow, #ViralReels, #ViralVideo, ChardhamYatra2026, kedarnathdham, khojinarad, uttarakhandpolice, ViralReels2026

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 24, 2026 April 24, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Ramayanam Ramayanam : 4 हजार करोड़ी ‘रामायणम’ में होगा रावण-कुबेर का महायुद्ध
Next Article MobileRechargeInWhatsApp MobileRechargeInWhatsApp : WhatsApp यूजर्स अब ऐप से कर सकेंगे मोबाइल रिचार्ज

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

FuelPriceHikeIndia
FuelPriceHikeIndia : महंगाई की तीसरी मार! फिर बढ़े Petrol-Diesel के दाम
राष्ट्रीय May 23, 2026
GoldPrice
GoldPrice : मंदिरों में चढ़ावे और महिलाओं की तिजोरी तक, कितना सोना है ?
राष्ट्रीय May 23, 2026
HeatwaveIndia
HeatwaveIndia : टेंपरेचर जानकर घूम जायेगा दिमाग , 50°C पर हुआ तापमान
उत्तर प्रदेश May 23, 2026
JimCorbettNationalPark
JimCorbettNationalPark : उत्तराखंड में शुरू हुआ हाथियों का रोमांटिक सीजन
राज्य May 23, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?